पानीपत नगर निगम चुनाव की वोटिंग थोड़ी देर में:मतदान से पहले वार्ड-4 में EVM खराब; मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार, रिजल्ट 12 को

पानीपत नगर निगम चुनाव की वोटिंग थोड़ी देर में:मतदान से पहले वार्ड-4 में EVM खराब; मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार, रिजल्ट 12 को

हरियाणा में पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग होगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके लिए बूथों पर मॉक पोलिंग कर मशीनों को चेक किया जा रहा है। इसी बीच वोटिंग शुरू होने से पहले वार्ड-4 के 45 नंबर बूथ पर मशीन खराब हो गई। अब यहां नई मशीन की व्यवस्था की जा रही है। मेयर पद के 4 उम्मीदवार और 26 वार्डों में पार्षद पद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 4.11 लाख वोटर हैं। इनमें 2.18 लाख पुरुष, 1.92 लाख महिलाएं और 15 ट्रांसजेंडर हैं। चुनाव के लिए 119 लोकेशन पर 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 40 बूथ सेंसिटिव और 14 हाइपर सेंसिटिव हैं। सभी बूथ आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हैं। हर बूथ पर बिजली, पानी व शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है। रिजल्ट 12 मार्च को आएगा। हरियाणा में पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग होगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके लिए बूथों पर मॉक पोलिंग कर मशीनों को चेक किया जा रहा है। इसी बीच वोटिंग शुरू होने से पहले वार्ड-4 के 45 नंबर बूथ पर मशीन खराब हो गई। अब यहां नई मशीन की व्यवस्था की जा रही है। मेयर पद के 4 उम्मीदवार और 26 वार्डों में पार्षद पद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 4.11 लाख वोटर हैं। इनमें 2.18 लाख पुरुष, 1.92 लाख महिलाएं और 15 ट्रांसजेंडर हैं। चुनाव के लिए 119 लोकेशन पर 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 40 बूथ सेंसिटिव और 14 हाइपर सेंसिटिव हैं। सभी बूथ आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हैं। हर बूथ पर बिजली, पानी व शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है। रिजल्ट 12 मार्च को आएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर