पानीपत नहर में मिला पत्नी का शव:शरीर पर चोट के निशान मिले, आज होगा पोस्टमॉर्टम, पति अभी भी लापता

पानीपत नहर में मिला पत्नी का शव:शरीर पर चोट के निशान मिले, आज होगा पोस्टमॉर्टम, पति अभी भी लापता

करनाल के कमालपुर रोड़ान में पानीपत नहर में पत्नी का शव मिला है, लेकिन पति का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि महिला की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस के सामने सवाल यह है कि इस ब्लाइंड मर्डर का मास्टरमाइंड कौन है और क्या पति महेंद्र जिंदा है या उसकी भी मौत हो चुकी है। मृतका का पोस्टमॉर्टम आज पानीपत में डॉक्टरों के बोर्ड से कराया जाएगा, क्योंकि महिला के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। उधर, पुलिस ने मृतका के बेटे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की है और उसके साले से भी पूछताछ की है, लेकिन पूछताछ में पुलिस को कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं और पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने मृतका के साले की शिकायत पर अपहरण की धारा के तहत बीती रात ही मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। रविवार को पानीपत मॉर्च्युरी हाउस में मिला शव तीन दिन पहले पुलिस को पानीपत की बिंझोल नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ था। जिसके शरीर पर जख्म थे। महिला की पहचान नहीं हो पाई थी, लिहाजा पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव पानीपत मॉर्च्युरी हाउस में रखवा दिया था। उधर, कमालपुर रोडान में 15 मार्च की रात को पुलिस को महेंद्र नैन के घर पर खून के निशान पाए गए थे। वहां पर ऐसा लग रहा था, जैसे कोई खूनी संघर्ष हुआ है और किसी को घसीटा गया है। घर पर न तो महेंद्र मिला था और न ही उसकी पत्नी बाला। डीएसपी सतीश गौतम, इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार व एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत भी एकत्रित किए थे। पुलिस को पानीपत मॉर्च्युरी हाउस में एक महिला की डेडबॉडी होने की जानकारी मिली। परिजनों के साथ पुलिस पहुंची और महिला की शिनाख्त हो गई। शरीर पर जख्मों के निशान, बोर्ड की मौजूदगी में होगा पोस्टमॉर्टम मॉर्च्युरी हाउस में पहुंची पुलिस को महिला के शरीर पर किसी तेजधार हथियार के निशान भी मिले हैं। पुलिस स्पष्ट रूप से इसे हत्या बता रही है। अब मृतका का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों का बोर्ड करेगा, ताकि पोस्टमॉर्टम के दौरान छोटी-से-छोटी चीजें भी सामने आ सके। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। आखिर कहां गया महेंद्र, जिंदा है या नहीं महेंद्र की पत्नी का शव नहर से मिला है, लेकिन अभी तक महेंद्र के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। महेंद्र जिंदा भी है या नहीं, इसी को लेकर पुलिस व परिजनों के मन में कोतुहल मचा हुआ है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर महेंद्र है कहां? थाना प्रभारी विपिन की मानें तो पुलिस ने महेंद्र के बेटे हिम्मत सिंह से भी पूछताछ की है, वहीं महेंद्र के भाई सुरेंद्र से भी पूछताछ की है, क्योंकि महेंद्र और सुरेंद्र के बीच कोई जमीनी विवाद की भी बाते सामने आई थी, लेकिन चाचा और भतीजे से पूछताछ में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। जानिए क्या है मामला दरअसल, 13 मार्च को होली का त्योहार था और होली के दिन से ही महेंद्र के घर के बाहर ताला लगा हुआ था। चचेरे भाई नफे सिंह के मुताबिक, हमने भी यही सोचा था शायद अपनी लड़की के पास गई होगी या फिर किसी रिश्तेदारी में गए होंगे, लेकिन जब दो दिन तक भी घर नहीं लौटे तो रिश्तेदारियों में कॉल करके देखा, वहां से भी कुछ पता नहीं चल पाया। थोड़ा सा शक हुआ तो 15 मार्च की देर शाम परिवार के ही एक बेटे को दीवार कूदा कर अंदर भेजा। उसने बरामदे में खून बिखरा देखा और उसके होश उड़ गए। वहां न तो महेंद्र था और न ही बाला। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। डीएसपी, एसएचओ और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। करनाल के कमालपुर रोड़ान में पानीपत नहर में पत्नी का शव मिला है, लेकिन पति का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि महिला की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस के सामने सवाल यह है कि इस ब्लाइंड मर्डर का मास्टरमाइंड कौन है और क्या पति महेंद्र जिंदा है या उसकी भी मौत हो चुकी है। मृतका का पोस्टमॉर्टम आज पानीपत में डॉक्टरों के बोर्ड से कराया जाएगा, क्योंकि महिला के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। उधर, पुलिस ने मृतका के बेटे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की है और उसके साले से भी पूछताछ की है, लेकिन पूछताछ में पुलिस को कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं और पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने मृतका के साले की शिकायत पर अपहरण की धारा के तहत बीती रात ही मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। रविवार को पानीपत मॉर्च्युरी हाउस में मिला शव तीन दिन पहले पुलिस को पानीपत की बिंझोल नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ था। जिसके शरीर पर जख्म थे। महिला की पहचान नहीं हो पाई थी, लिहाजा पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव पानीपत मॉर्च्युरी हाउस में रखवा दिया था। उधर, कमालपुर रोडान में 15 मार्च की रात को पुलिस को महेंद्र नैन के घर पर खून के निशान पाए गए थे। वहां पर ऐसा लग रहा था, जैसे कोई खूनी संघर्ष हुआ है और किसी को घसीटा गया है। घर पर न तो महेंद्र मिला था और न ही उसकी पत्नी बाला। डीएसपी सतीश गौतम, इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार व एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत भी एकत्रित किए थे। पुलिस को पानीपत मॉर्च्युरी हाउस में एक महिला की डेडबॉडी होने की जानकारी मिली। परिजनों के साथ पुलिस पहुंची और महिला की शिनाख्त हो गई। शरीर पर जख्मों के निशान, बोर्ड की मौजूदगी में होगा पोस्टमॉर्टम मॉर्च्युरी हाउस में पहुंची पुलिस को महिला के शरीर पर किसी तेजधार हथियार के निशान भी मिले हैं। पुलिस स्पष्ट रूप से इसे हत्या बता रही है। अब मृतका का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों का बोर्ड करेगा, ताकि पोस्टमॉर्टम के दौरान छोटी-से-छोटी चीजें भी सामने आ सके। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। आखिर कहां गया महेंद्र, जिंदा है या नहीं महेंद्र की पत्नी का शव नहर से मिला है, लेकिन अभी तक महेंद्र के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। महेंद्र जिंदा भी है या नहीं, इसी को लेकर पुलिस व परिजनों के मन में कोतुहल मचा हुआ है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर महेंद्र है कहां? थाना प्रभारी विपिन की मानें तो पुलिस ने महेंद्र के बेटे हिम्मत सिंह से भी पूछताछ की है, वहीं महेंद्र के भाई सुरेंद्र से भी पूछताछ की है, क्योंकि महेंद्र और सुरेंद्र के बीच कोई जमीनी विवाद की भी बाते सामने आई थी, लेकिन चाचा और भतीजे से पूछताछ में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। जानिए क्या है मामला दरअसल, 13 मार्च को होली का त्योहार था और होली के दिन से ही महेंद्र के घर के बाहर ताला लगा हुआ था। चचेरे भाई नफे सिंह के मुताबिक, हमने भी यही सोचा था शायद अपनी लड़की के पास गई होगी या फिर किसी रिश्तेदारी में गए होंगे, लेकिन जब दो दिन तक भी घर नहीं लौटे तो रिश्तेदारियों में कॉल करके देखा, वहां से भी कुछ पता नहीं चल पाया। थोड़ा सा शक हुआ तो 15 मार्च की देर शाम परिवार के ही एक बेटे को दीवार कूदा कर अंदर भेजा। उसने बरामदे में खून बिखरा देखा और उसके होश उड़ गए। वहां न तो महेंद्र था और न ही बाला। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। डीएसपी, एसएचओ और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर