पानीपत में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड:नाबालिग लड़की संग वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदा युवक; करनाल के थे दोनों रहने वाले

पानीपत में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड:नाबालिग लड़की संग वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदा युवक; करनाल के थे दोनों रहने वाले

करनाल के एक प्रेमी जोड़े ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने प्लेटफार्म नंबर 3 पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। दोनों करनाल जिले के रहने वाले थे। जीआरपी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों सोमवार सुबह 7 बजे घर से निकले थे। लड़की के परिजनों ने मृतक युवक के खिलाफ मुनक थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से मुनक थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी। मुनक थाना क्षेत्र के रहने वाले थे दोनों
बुधवार सुबह सात बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक युवक और किशोरी ने दिल्ली से अंबाला की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की पहचान आरती (16) व युवक गौरव (19) के रूप में हुई। दोनों करनाल जिले के मुनक थाना क्षेत्र के घरौंडा गांव के रहने वाले थे। जीआरपी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। किशोरी के परिजनों ने युवक पर करवाई थी FIR दर्ज
पुलिस के मुताबिक, दोनों सोमवार को घर से निकले थे। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ एफआईआर फर्ज कराई थी। जिसके बाद से मुनक थाने की पुलिस भी उनकी तलाश कर रही थी। कार्यवाहक थाना जीआरपी प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि किशोरी और युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। करनाल के एक प्रेमी जोड़े ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने प्लेटफार्म नंबर 3 पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। दोनों करनाल जिले के रहने वाले थे। जीआरपी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों सोमवार सुबह 7 बजे घर से निकले थे। लड़की के परिजनों ने मृतक युवक के खिलाफ मुनक थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से मुनक थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी। मुनक थाना क्षेत्र के रहने वाले थे दोनों
बुधवार सुबह सात बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक युवक और किशोरी ने दिल्ली से अंबाला की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की पहचान आरती (16) व युवक गौरव (19) के रूप में हुई। दोनों करनाल जिले के मुनक थाना क्षेत्र के घरौंडा गांव के रहने वाले थे। जीआरपी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। किशोरी के परिजनों ने युवक पर करवाई थी FIR दर्ज
पुलिस के मुताबिक, दोनों सोमवार को घर से निकले थे। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ एफआईआर फर्ज कराई थी। जिसके बाद से मुनक थाने की पुलिस भी उनकी तलाश कर रही थी। कार्यवाहक थाना जीआरपी प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि किशोरी और युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर