पानीपत में बस कंडक्टर की मौत:शराब के नशे में रात को नाले में गिरा; नहीं हुई थी अभी शादी

पानीपत में बस कंडक्टर की मौत:शराब के नशे में रात को नाले में गिरा; नहीं हुई थी अभी शादी

हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में शराब पीकर रजबाहे में गिरने से एक प्राइवेट बस कंडक्टर की मौत हो गई। कंडक्टर, रातभर से गायब था। जिसकी परिजन तलाश भी कर रहे थे। उससे फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। रविवार सुबह स्थानीय लोगों उसे रजबाहे में गिरा देखा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया और शवगृह में रख दिया। तीन भाई-बहन में मंझला था मृतक जानकारी देते हुए भतीजे अमन ने बताया कि वह गोहाना का रहने वाला है। उसका चाचा रमेश(42) था। जोकि प्राइवेट बस में परिचालक था। वह इसराना में रहता था। वह शराब पीने का आदी था। हमेशा की तरह शनिवार को भी उसने शराब पी। इसके बाद वह वहां से घर के लिए चलने लगा। जब वह रास्ते में रजबाहे के नजदीक पहुंचा, तो पैर फिसल कर वह उसमें गिर गया। रात भर वह मुंह के बल पानी में गिरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। रमेश का एक बड़ा भाई है। जबकि छोटी बहन बचपन में ही गुम हो गई थी। रमेश अविवाहित था। हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में शराब पीकर रजबाहे में गिरने से एक प्राइवेट बस कंडक्टर की मौत हो गई। कंडक्टर, रातभर से गायब था। जिसकी परिजन तलाश भी कर रहे थे। उससे फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। रविवार सुबह स्थानीय लोगों उसे रजबाहे में गिरा देखा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया और शवगृह में रख दिया। तीन भाई-बहन में मंझला था मृतक जानकारी देते हुए भतीजे अमन ने बताया कि वह गोहाना का रहने वाला है। उसका चाचा रमेश(42) था। जोकि प्राइवेट बस में परिचालक था। वह इसराना में रहता था। वह शराब पीने का आदी था। हमेशा की तरह शनिवार को भी उसने शराब पी। इसके बाद वह वहां से घर के लिए चलने लगा। जब वह रास्ते में रजबाहे के नजदीक पहुंचा, तो पैर फिसल कर वह उसमें गिर गया। रात भर वह मुंह के बल पानी में गिरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। रमेश का एक बड़ा भाई है। जबकि छोटी बहन बचपन में ही गुम हो गई थी। रमेश अविवाहित था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर