हरियाणा में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में हिसार में अधिकतम तापमान 28.4 और बालसमंद में 29.4 डिग्री तक पहुंच गया है। एकाएक तापमान बढ़ने से हिसार में ही 14 साल का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। 2011 के बाद 10 फरवरी तक ही तापमान इतना बढ़ गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी में बढ़ते तापमान का असर गेहूं की फसल पर देखा जा रहा है। इससे गेहूं की फसल बौनी और दाना कमजोर बनने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानियों ने गेहूं की सर्विलांस बढ़ा दी है। बढ़ते तापमान के इफेक्ट को मॉनिटर किया जा रहा है। वहीं किसानों को इससे निपटने के उपाय बताए जा रहे हैं। विज्ञानियों ने सलाह दी है कि तापमान अधिक होने पर किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, किसानों को 2 प्रतिशत पोटाशियम और नाइट्रेट का स्प्रे करना चाहिए। आज रात से हवाएं बदलेंगी, रातें अभी ठंडी रहेंगी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 12 फरवरी के दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है। इससे रात का तापमान कम रहेगा। हरियाणा में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में हिसार में अधिकतम तापमान 28.4 और बालसमंद में 29.4 डिग्री तक पहुंच गया है। एकाएक तापमान बढ़ने से हिसार में ही 14 साल का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। 2011 के बाद 10 फरवरी तक ही तापमान इतना बढ़ गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी में बढ़ते तापमान का असर गेहूं की फसल पर देखा जा रहा है। इससे गेहूं की फसल बौनी और दाना कमजोर बनने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानियों ने गेहूं की सर्विलांस बढ़ा दी है। बढ़ते तापमान के इफेक्ट को मॉनिटर किया जा रहा है। वहीं किसानों को इससे निपटने के उपाय बताए जा रहे हैं। विज्ञानियों ने सलाह दी है कि तापमान अधिक होने पर किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, किसानों को 2 प्रतिशत पोटाशियम और नाइट्रेट का स्प्रे करना चाहिए। आज रात से हवाएं बदलेंगी, रातें अभी ठंडी रहेंगी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 12 फरवरी के दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है। इससे रात का तापमान कम रहेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![हरियाणा में गर्म हुए दिन, रातें अभी ठंडी:आज रात से बदल सकता है मौसम; उत्तर-पश्चिम में होगा हवा का रुख](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/11/comp-20-21707615632_1739248269.gif)