सोनीपत में पुलिसकर्मी की सगाई में फायरिंग:गोली लगने से ममेरे भाई की मौत, दूल्हा घायल; महिला को लेकर विवाद, दो गिरफ्तार

सोनीपत में पुलिसकर्मी की सगाई में फायरिंग:गोली लगने से ममेरे भाई की मौत, दूल्हा घायल; महिला को लेकर विवाद, दो गिरफ्तार

सोनीपत के गोहाना में हरियाणा पुलिस के जवान की सगाई के दौरान कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में गोली लगने से सिपाही के रिश्तेदार की मौत हो गई, जबकि दूल्हा बना पुलिस का जवान भी गोली लगने से घायल हो गया। वारदात महिला के साथ चल रहे विवाद के चलते अंजाम दी गई। सूचना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी नरेंद्र सिंह ने बताया गोहाना के गढ़ी उजाले खां के रहने वाले सिपाही अजीब सिंह की इंगेजमेंट का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते कार्यक्रम में 3 आदमी आए, जिनमें नरेंद्र, सुनील और देवेंद्र और 3 -4 अन्य लोग भी थे। उन्होंने आते ही सगाई समारोह में थे। इस दौरान फंक्शन में आकर फायरिंग की गई। इस दौरान अजीब सिंह और उसका रिश्तेदार जयदीप गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जयदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जयदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस में कार्यरत दूल्हे को लगी गोली
मृतक जयदीप 32 साल का था। हरियाणा पुलिस में कार्यरत और हाल गढ़ी उजाले खां के रहने वाले अजीब सिंह के हाथ में गोली लगी है। अजीब सिंह हरियाणा पुलिस में मधुबन में तैनात है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात डीसीपी नरेंद्र ने बताया कि दोनों के बीच महिला को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसके चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। उसे दौरान ने पंचायत में बैठकर लोगों द्वारा निपटा दिया गया था। इस रंजिश से को रखते हुए यह वारदात को अंजाम दिया गया है। सगाई के कार्यक्रम के दौरान चार गोलियां चलाई गई। पुलिस ने शिकायत के हत्या करने व हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है। मौके पर एफएसएल टीम भी बुलाकर नमूने एकत्रित करवाए गए हैं। दो आरोपियों को किया गिरफ्तार डीसीपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीसरा आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड को भी चेक किया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ से की जाएगी और उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश का रिमांड पर लिया जाएगा। बैंक्विट हॉल मालिक के खिलाफ भी होगी कार्रवाई डीपी नरेंद्र सिंह का कहना है कि बैंक्विट हॉल मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और यह भी चेक किया जाएगा कि उन्होंने परमिशन ली हुई थी या नहीं। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि रात के समय डीजे बजाने व अन्य मामलों को लेकर भी जांच की जाएगी। सोनीपत के गोहाना में हरियाणा पुलिस के जवान की सगाई के दौरान कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में गोली लगने से सिपाही के रिश्तेदार की मौत हो गई, जबकि दूल्हा बना पुलिस का जवान भी गोली लगने से घायल हो गया। वारदात महिला के साथ चल रहे विवाद के चलते अंजाम दी गई। सूचना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी नरेंद्र सिंह ने बताया गोहाना के गढ़ी उजाले खां के रहने वाले सिपाही अजीब सिंह की इंगेजमेंट का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते कार्यक्रम में 3 आदमी आए, जिनमें नरेंद्र, सुनील और देवेंद्र और 3 -4 अन्य लोग भी थे। उन्होंने आते ही सगाई समारोह में थे। इस दौरान फंक्शन में आकर फायरिंग की गई। इस दौरान अजीब सिंह और उसका रिश्तेदार जयदीप गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जयदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जयदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस में कार्यरत दूल्हे को लगी गोली
मृतक जयदीप 32 साल का था। हरियाणा पुलिस में कार्यरत और हाल गढ़ी उजाले खां के रहने वाले अजीब सिंह के हाथ में गोली लगी है। अजीब सिंह हरियाणा पुलिस में मधुबन में तैनात है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात डीसीपी नरेंद्र ने बताया कि दोनों के बीच महिला को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसके चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। उसे दौरान ने पंचायत में बैठकर लोगों द्वारा निपटा दिया गया था। इस रंजिश से को रखते हुए यह वारदात को अंजाम दिया गया है। सगाई के कार्यक्रम के दौरान चार गोलियां चलाई गई। पुलिस ने शिकायत के हत्या करने व हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है। मौके पर एफएसएल टीम भी बुलाकर नमूने एकत्रित करवाए गए हैं। दो आरोपियों को किया गिरफ्तार डीसीपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीसरा आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड को भी चेक किया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ से की जाएगी और उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश का रिमांड पर लिया जाएगा। बैंक्विट हॉल मालिक के खिलाफ भी होगी कार्रवाई डीपी नरेंद्र सिंह का कहना है कि बैंक्विट हॉल मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और यह भी चेक किया जाएगा कि उन्होंने परमिशन ली हुई थी या नहीं। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि रात के समय डीजे बजाने व अन्य मामलों को लेकर भी जांच की जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर