हरियाणा के पानीपत में भाजपा नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावर ने भाजपा नेता रविंद्र मिन्ना के साथ उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर भी फायर किया। घटना में ये दोनों घायल हैं, जबकि भाजपा नेता की मौत हो गई है। भाजपा नेता रविंद्र मूल रूप से गांव जागसी के रहने वाले थे। वह शहर के विकास नगर में रह रहे थे। आरोपी की पहचान गांव जागसी के रहने वाले रणबीर के रूप में हुई है। हालांकि घटना के बाद से ही वह फरार है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में पानीपत शहर से JJP ने रविंद्र मिन्ना को टिकट देकर अपना दावेदार बनाया था, लेकिन टिकट मिलने के कुछ दिनों बाद ही रविंद्र JJP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। हालांकि बाद में वह फिर से JJP में शामिल हो गए थे। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के पानीपत में भाजपा नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावर ने भाजपा नेता रविंद्र मिन्ना के साथ उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर भी फायर किया। घटना में ये दोनों घायल हैं, जबकि भाजपा नेता की मौत हो गई है। भाजपा नेता रविंद्र मूल रूप से गांव जागसी के रहने वाले थे। वह शहर के विकास नगर में रह रहे थे। आरोपी की पहचान गांव जागसी के रहने वाले रणबीर के रूप में हुई है। हालांकि घटना के बाद से ही वह फरार है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में पानीपत शहर से JJP ने रविंद्र मिन्ना को टिकट देकर अपना दावेदार बनाया था, लेकिन टिकट मिलने के कुछ दिनों बाद ही रविंद्र JJP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। हालांकि बाद में वह फिर से JJP में शामिल हो गए थे। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा | दैनिक भास्कर
