हरियाणा के पानीपत शहर की कश्यप कॉलोनी में एक युवक ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने खुद को कमरे में बंद किया। इसके बाद उसने पत्नी की ही चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाया। परिजनों ने कमरे की खिड़की से भीतर देखा, तो उन्हें सुसाइड का पता लगा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। एक माह पहले ही आया था पानीपत मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरविंद पासवान के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला कुशीनगर के गांव भावपुर का रहने वाला था। उसकी अक्टूबर 2024 में यूपी की ही रहने वाली निक्की के साथ हुई थी। अभी एक माह पहले ही दोनों गांव से पानीपत अपने माता-पिता के पास आए थे। यहां घर के एक कमरे में वे दोनों रहते थे। जबकि दूसरे कमरे में माता-पिता और बहन रहती थी। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा रहता था। लेकिन झगड़ा किस बात का था, इसकी परिजनों को जानकारी नहीं थी। दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे परिजन 16 फरवरी की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। काफी देर तक झगड़ा होने के बाद पत्नी घर से बाहर आकर बैठ गई थी। युवक कमरे के भीतर चला गया था। जहां उसने दरवाजा भीतर से बंद किया। इसके बाद पत्नी की ही चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला था। हरियाणा के पानीपत शहर की कश्यप कॉलोनी में एक युवक ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने खुद को कमरे में बंद किया। इसके बाद उसने पत्नी की ही चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाया। परिजनों ने कमरे की खिड़की से भीतर देखा, तो उन्हें सुसाइड का पता लगा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। एक माह पहले ही आया था पानीपत मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरविंद पासवान के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला कुशीनगर के गांव भावपुर का रहने वाला था। उसकी अक्टूबर 2024 में यूपी की ही रहने वाली निक्की के साथ हुई थी। अभी एक माह पहले ही दोनों गांव से पानीपत अपने माता-पिता के पास आए थे। यहां घर के एक कमरे में वे दोनों रहते थे। जबकि दूसरे कमरे में माता-पिता और बहन रहती थी। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा रहता था। लेकिन झगड़ा किस बात का था, इसकी परिजनों को जानकारी नहीं थी। दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे परिजन 16 फरवरी की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। काफी देर तक झगड़ा होने के बाद पत्नी घर से बाहर आकर बैठ गई थी। युवक कमरे के भीतर चला गया था। जहां उसने दरवाजा भीतर से बंद किया। इसके बाद पत्नी की ही चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
