पानीपत शहर में बरसत रोड पर एक शिक्षिका की चेन झपट कर बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब शिक्षिका अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन वे तेज गति से वहां से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पीछे से आए थे दोनों बदमाश तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में राजकमल ने बताया कि वह सेक्टर 13-17 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली है। वह तहसील कैंप स्थित RH कॉन्वेंट हरियाणा स्कूल से छुट्टी होने पर अपने घर जा रही थी। रास्ते में जब वह बरसत चुंगी पर पहुंची। यहां वह घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां एक बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। जिन्होंने वहां आते ही उसके गले पर झपटा मारा। झपटा मारकर उन्होंने सोने की चेन और लोकेट तोड़ा और अपने साथ लेकर भाग निकले। बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन कुछ दूरी जाने पर उनका पता नहीं लगा। पानीपत शहर में बरसत रोड पर एक शिक्षिका की चेन झपट कर बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब शिक्षिका अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन वे तेज गति से वहां से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पीछे से आए थे दोनों बदमाश तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में राजकमल ने बताया कि वह सेक्टर 13-17 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली है। वह तहसील कैंप स्थित RH कॉन्वेंट हरियाणा स्कूल से छुट्टी होने पर अपने घर जा रही थी। रास्ते में जब वह बरसत चुंगी पर पहुंची। यहां वह घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां एक बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। जिन्होंने वहां आते ही उसके गले पर झपटा मारा। झपटा मारकर उन्होंने सोने की चेन और लोकेट तोड़ा और अपने साथ लेकर भाग निकले। बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन कुछ दूरी जाने पर उनका पता नहीं लगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
