अंबाला में व्यापारी का गोली मारने का मामला:36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली; न बाइक, न बदमाशों की हुई पहचान

अंबाला में व्यापारी का गोली मारने का मामला:36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली; न बाइक, न बदमाशों की हुई पहचान

हरियाणा के अंबाला में देर शाम हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने घायल नवनीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में दो अज्ञात आरोपियों का नाम लिखाया गया है। अब पुलिस इनकी खोज में जुट गई है। पुलिस सबसे पहले तो बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। वहीं, अभी तक इस मामले में आरोपियों की पहचान तक नहीं हो सकी है। जानकारी अनुसार, अंबाला में शुक्रवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे एक कारोबारी नवनीत कालड़ा पर फायरिंग कर दी। गोली उसके पैर पर जा लगी। इसके बाद घायल को आसपास के लोगों ने अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की और घायल के बयान दर्ज किए। आरोप है कि अस्पताल में करीब 2 घंटे तक वह व्हील चेयर पर रहा, डॉक्टरों ने उसकी लगी गोली तक नहीं निकाली। गोली चलाई और भागे अंबाला सेक्टर 9 थाना के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार लक्ष्मी नगर इलाके में नवनीत कालड़ा नाम का व्यक्ति टैक्सी का काम करता है। वह अपनी दुकान पर ही बैठा था। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और पिस्तौल तान कर नवनीत पर गोली चला दी। बदमाशों ने यहां 4 गोलियां चलाई, एक नवनीत के पांव में लगी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस काे मौके से गोलियों के दो ही खोल मिले हैं। बाइक पर आए थे दो बदमाश घायल नवनीत ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाश आए थे, जिनमें से एक ने बाइक पर बैठा रहा। उसकी बाइक स्टार्ट थी। दूसरे ने उसके पास आकर फायर कर दिया। बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। दोनों ने चेहरे पर सफ़ेद रंग का गमछा बांध रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश सेक्टर 9 की तरफ से आए और फायरिंग कर मॉडल टाउन की ओर भाग गए। दो घंटे तक नहीं मिली इलाज सुविधा घायल नवनीत के परिजनों के अनुसार वह दो घंटे तक अस्पताल में इधर-उधर भटकते रहे। नवनीत को घायल होने के बाद भी सही से इलाज नहीं मिला। उन्होंने सिविल अस्पताल के प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पट्टी बांधने के अलावा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा कोई अन्य इलाज नहीं किया गया है। तेजी से चल रही जांच सब इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार मामले में तहरीर प्राप्त कर ली है। अब सीसीटीवी आदि खंगाले जा रहे हैं। बाईक भी बिना नंबर प्लेट की थी जिस कारण आरोपियों की पहचान करने में थोड़ी मुश्किल हो रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। हरियाणा के अंबाला में देर शाम हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने घायल नवनीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में दो अज्ञात आरोपियों का नाम लिखाया गया है। अब पुलिस इनकी खोज में जुट गई है। पुलिस सबसे पहले तो बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। वहीं, अभी तक इस मामले में आरोपियों की पहचान तक नहीं हो सकी है। जानकारी अनुसार, अंबाला में शुक्रवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे एक कारोबारी नवनीत कालड़ा पर फायरिंग कर दी। गोली उसके पैर पर जा लगी। इसके बाद घायल को आसपास के लोगों ने अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की और घायल के बयान दर्ज किए। आरोप है कि अस्पताल में करीब 2 घंटे तक वह व्हील चेयर पर रहा, डॉक्टरों ने उसकी लगी गोली तक नहीं निकाली। गोली चलाई और भागे अंबाला सेक्टर 9 थाना के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार लक्ष्मी नगर इलाके में नवनीत कालड़ा नाम का व्यक्ति टैक्सी का काम करता है। वह अपनी दुकान पर ही बैठा था। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और पिस्तौल तान कर नवनीत पर गोली चला दी। बदमाशों ने यहां 4 गोलियां चलाई, एक नवनीत के पांव में लगी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस काे मौके से गोलियों के दो ही खोल मिले हैं। बाइक पर आए थे दो बदमाश घायल नवनीत ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाश आए थे, जिनमें से एक ने बाइक पर बैठा रहा। उसकी बाइक स्टार्ट थी। दूसरे ने उसके पास आकर फायर कर दिया। बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। दोनों ने चेहरे पर सफ़ेद रंग का गमछा बांध रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश सेक्टर 9 की तरफ से आए और फायरिंग कर मॉडल टाउन की ओर भाग गए। दो घंटे तक नहीं मिली इलाज सुविधा घायल नवनीत के परिजनों के अनुसार वह दो घंटे तक अस्पताल में इधर-उधर भटकते रहे। नवनीत को घायल होने के बाद भी सही से इलाज नहीं मिला। उन्होंने सिविल अस्पताल के प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पट्टी बांधने के अलावा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा कोई अन्य इलाज नहीं किया गया है। तेजी से चल रही जांच सब इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार मामले में तहरीर प्राप्त कर ली है। अब सीसीटीवी आदि खंगाले जा रहे हैं। बाईक भी बिना नंबर प्लेट की थी जिस कारण आरोपियों की पहचान करने में थोड़ी मुश्किल हो रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर