पानीपत में सिटी थाना SHO लाइनहाजिर:अनिल हुड्‌डा को हटाया; SP बोलें- लगातार मिल रही थी शिकायतें, आरोपी महिलाएं नहीं पकड़ी

पानीपत में सिटी थाना SHO लाइनहाजिर:अनिल हुड्‌डा को हटाया; SP बोलें- लगातार मिल रही थी शिकायतें, आरोपी महिलाएं नहीं पकड़ी

हरियाणा के पानीपत में सिटी थाना के SHO को काम में लापरवाही बरतने, एसपी की भी बात नहीं मानना और फरियादियों को संतुष्ट तक न करना महंगा पड़ गया। एसपी ने सिटी थाना के SHO इंसपेक्टर अनिल हुड्डा को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है। उनकी जगह पर थाने के ही सब इंसपेक्टर कुलदीप को इंचार्ज का कार्यभार सौंप दिया है। अनिल हुड्‌डा करीब 4 माह तक सिटी थाना प्रभारी के तौर पर रहे। उनके कार्यकाल की शिकायतें, लगातार एसपी तक पहुंचती रही। बार-बार आगाह करने पर भी अनिल अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं लाए। जिसके चलते आखिरकार एसपी को अनिल पर एक्शन लेना पड़ा। एसपी बोलें- लगातार मिल रही थी शिकायतें, आरोपी महिलाएं भी नहीं पकड़ी
इस बारे में एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि अनिल हुड्‌डा की लगातार शिकायतें मिल रही थी। फरियादियों तक की शिकायतें आ रही थी। इतना ही नहीं, एक मामला था। जिसमें ई-रिक्शा में सवार व्यक्ति के 2 लाख रुपए चोरी हो गए थे। इस मामले में चोरी करने वाली 4 महिलाओं की पहचान हो गई थी। जिसका पता तक मिल गया था। खुफिया रिपोर्ट में महिलाओं के एड्रेस तक मिल गए थे। जिसके बाद अनिल को तुरंत जिम्मेदारी देते हुए आरोपी महिलाओं को पकड़ने को कहा गया था। लेकिन अनिल ने यहां भी लापरवाही बरती और उसने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। महिलाएं पुलिस पकड़ से बच गई। दो बार मैंने भी दिए टास्क, नहीं किए पूरे: एसपी
एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायतों और महिलाओं को न पकड़ने के मामले के अलावा यह भी था कि अनिल को खुद मैंने दो बार कार्यालय में बुलाकर उसके थाना क्षेत्र से संबंधित कुछ इनपुट के आधार पर टॉस्क दिए थे। लेकिन उन्हें पूरा करना तो दूर, उन टॉस्क पर काम तक नहीं किया। हरियाणा के पानीपत में सिटी थाना के SHO को काम में लापरवाही बरतने, एसपी की भी बात नहीं मानना और फरियादियों को संतुष्ट तक न करना महंगा पड़ गया। एसपी ने सिटी थाना के SHO इंसपेक्टर अनिल हुड्डा को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है। उनकी जगह पर थाने के ही सब इंसपेक्टर कुलदीप को इंचार्ज का कार्यभार सौंप दिया है। अनिल हुड्‌डा करीब 4 माह तक सिटी थाना प्रभारी के तौर पर रहे। उनके कार्यकाल की शिकायतें, लगातार एसपी तक पहुंचती रही। बार-बार आगाह करने पर भी अनिल अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं लाए। जिसके चलते आखिरकार एसपी को अनिल पर एक्शन लेना पड़ा। एसपी बोलें- लगातार मिल रही थी शिकायतें, आरोपी महिलाएं भी नहीं पकड़ी
इस बारे में एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि अनिल हुड्‌डा की लगातार शिकायतें मिल रही थी। फरियादियों तक की शिकायतें आ रही थी। इतना ही नहीं, एक मामला था। जिसमें ई-रिक्शा में सवार व्यक्ति के 2 लाख रुपए चोरी हो गए थे। इस मामले में चोरी करने वाली 4 महिलाओं की पहचान हो गई थी। जिसका पता तक मिल गया था। खुफिया रिपोर्ट में महिलाओं के एड्रेस तक मिल गए थे। जिसके बाद अनिल को तुरंत जिम्मेदारी देते हुए आरोपी महिलाओं को पकड़ने को कहा गया था। लेकिन अनिल ने यहां भी लापरवाही बरती और उसने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। महिलाएं पुलिस पकड़ से बच गई। दो बार मैंने भी दिए टास्क, नहीं किए पूरे: एसपी
एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायतों और महिलाओं को न पकड़ने के मामले के अलावा यह भी था कि अनिल को खुद मैंने दो बार कार्यालय में बुलाकर उसके थाना क्षेत्र से संबंधित कुछ इनपुट के आधार पर टॉस्क दिए थे। लेकिन उन्हें पूरा करना तो दूर, उन टॉस्क पर काम तक नहीं किया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर