हरियाणा के पानीपत के सनौली क्षेत्र में गांव रिसपुर, खंबा, सनौली खुर्द में यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंह रावल एडवोकेट ने समिति सदस्यों के साथ भाई-बहनों के प्यार के अटूट रिश्ते के पर्व रक्षा बंधन पर अभियान के तहत राखी बंधवाई। गांव में चलाए जा रहे नि:शुल्क सिलाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण सेंटर पर 120 लड़कियों ने समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल, सरपंच संजय त्यागी व समिति सदस्यों को राखी बांधीं। रावल ने राखी बंधवा कर बहनों के साथ दुख दर्द में साथ देना का वचन दिया। उन्होंने गांव रिसपुर, झांबा और सनौली में कहा कि लड़के अपनी बहनों के घरों पर राखी बंधवाने जाएं ताकि बहनों को भाइयों के पास आने-जाने में कोई परेशानी न हो सके। लड़कियों से आह्वान किया कि वे पढ लिख कर आगे बढ़े। अपने परिवार की भलाई के लिए जीवन में कामयाबी हासिल करें। उन्होंने बताया कि एक महीने तक यमुना समिति सदस्य आसपास के दर्जनों गांवों में घर-घर जा कर लड़कियों से राखी बंधवाएंगे। पूरे गांव में घर-घर जाकर रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। गांव में आपसी प्रेम व भाई चारा बना रहे और गांव में विकास कार्य मिल जुल कर कराए जाएं। गांव में यमुना समिति हर घर में मिठाई, राखी लेकर पहुंचेगी। हरियाणा के पानीपत के सनौली क्षेत्र में गांव रिसपुर, खंबा, सनौली खुर्द में यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंह रावल एडवोकेट ने समिति सदस्यों के साथ भाई-बहनों के प्यार के अटूट रिश्ते के पर्व रक्षा बंधन पर अभियान के तहत राखी बंधवाई। गांव में चलाए जा रहे नि:शुल्क सिलाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण सेंटर पर 120 लड़कियों ने समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल, सरपंच संजय त्यागी व समिति सदस्यों को राखी बांधीं। रावल ने राखी बंधवा कर बहनों के साथ दुख दर्द में साथ देना का वचन दिया। उन्होंने गांव रिसपुर, झांबा और सनौली में कहा कि लड़के अपनी बहनों के घरों पर राखी बंधवाने जाएं ताकि बहनों को भाइयों के पास आने-जाने में कोई परेशानी न हो सके। लड़कियों से आह्वान किया कि वे पढ लिख कर आगे बढ़े। अपने परिवार की भलाई के लिए जीवन में कामयाबी हासिल करें। उन्होंने बताया कि एक महीने तक यमुना समिति सदस्य आसपास के दर्जनों गांवों में घर-घर जा कर लड़कियों से राखी बंधवाएंगे। पूरे गांव में घर-घर जाकर रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। गांव में आपसी प्रेम व भाई चारा बना रहे और गांव में विकास कार्य मिल जुल कर कराए जाएं। गांव में यमुना समिति हर घर में मिठाई, राखी लेकर पहुंचेगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
