पानीपत शहर में किला थाना क्षेत्र के सेठी चौक के पास एक धार्मिक स्थल के बाबा के नाबालिग बेटे ने 6 साल की बच्ची से रेप का प्रयास किया। नाबालिग आरोपी बच्ची को वीडियो गेम खेलाने के बहाने अपने घर ले गया। जहां उसने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। किसी तरह बच्ची वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर तुरंत अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। दादी और अन्य परिजन बच्ची को तुरंत किला थाने ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 6 पॉक्सो और 65(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन मामला दर्ज होने के चार दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पिता पर भी लगे थे संगीन आरोप, न्यूजीलैंड चला गया था आरोपी की पहचान गुरविंदर के बेटे के रूप में हुई है। गुरविंदर एक धार्मिक स्थल का बाबा है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का पिता गुरविंदर फिलहाल न्यूजीलैंड में है। पिता पर भी महिला विरुद्ध अपराध के संगीन आरोप लगे थे। जिसमें मामले का आस पड़ोस में पता लगने पर पंचायती तौर पर निपटारा करने के बाद वह देश छोड़कर न्यूजीलैंड चला गया था। अब बेटे पर भी यही आरोप लगा है। परिवार वालों पर राजनीतिक, धार्मिक का समझौते के लिए दबाब इधर, परिवार वालों पर राजनीतिक दलों, धार्मिक दलों व स्थानीय लोगों पर समझौते का पूरा दबाव बनाया हुआ है। चर्चा है कि परिवार को आर्थिक तौर पर बड़ी सहायता करने का भी प्रलोभन दिया जा रहा है। इस बारे में किला थाना प्रभारी SI सुरेश कुमार ने कहा कि बच्ची के बयान दर्ज करवाए जा चुके हैं। अभी उसकी काउंसिलिंग होगी। बयानों की कॉपी मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ढिलाई से अपराध-अपराधी को मिलेगा बढ़ावा: सविता आर्या
इस बारे में नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या ने कहा कि पुलिस द्वारा चार दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार न किया जाने से कानून प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होने पर भी पुलिस की ढिलाई से अपराध और अपराधी को बढ़ावा मिलेगा। अगर परिवार पर दबाब बनाया जा रहा है, तो यह भी गलत है। कानून सब के लिए बराबर होना चाहिए। पानीपत शहर में किला थाना क्षेत्र के सेठी चौक के पास एक धार्मिक स्थल के बाबा के नाबालिग बेटे ने 6 साल की बच्ची से रेप का प्रयास किया। नाबालिग आरोपी बच्ची को वीडियो गेम खेलाने के बहाने अपने घर ले गया। जहां उसने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। किसी तरह बच्ची वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर तुरंत अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। दादी और अन्य परिजन बच्ची को तुरंत किला थाने ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 6 पॉक्सो और 65(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन मामला दर्ज होने के चार दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पिता पर भी लगे थे संगीन आरोप, न्यूजीलैंड चला गया था आरोपी की पहचान गुरविंदर के बेटे के रूप में हुई है। गुरविंदर एक धार्मिक स्थल का बाबा है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का पिता गुरविंदर फिलहाल न्यूजीलैंड में है। पिता पर भी महिला विरुद्ध अपराध के संगीन आरोप लगे थे। जिसमें मामले का आस पड़ोस में पता लगने पर पंचायती तौर पर निपटारा करने के बाद वह देश छोड़कर न्यूजीलैंड चला गया था। अब बेटे पर भी यही आरोप लगा है। परिवार वालों पर राजनीतिक, धार्मिक का समझौते के लिए दबाब इधर, परिवार वालों पर राजनीतिक दलों, धार्मिक दलों व स्थानीय लोगों पर समझौते का पूरा दबाव बनाया हुआ है। चर्चा है कि परिवार को आर्थिक तौर पर बड़ी सहायता करने का भी प्रलोभन दिया जा रहा है। इस बारे में किला थाना प्रभारी SI सुरेश कुमार ने कहा कि बच्ची के बयान दर्ज करवाए जा चुके हैं। अभी उसकी काउंसिलिंग होगी। बयानों की कॉपी मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ढिलाई से अपराध-अपराधी को मिलेगा बढ़ावा: सविता आर्या
इस बारे में नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या ने कहा कि पुलिस द्वारा चार दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार न किया जाने से कानून प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होने पर भी पुलिस की ढिलाई से अपराध और अपराधी को बढ़ावा मिलेगा। अगर परिवार पर दबाब बनाया जा रहा है, तो यह भी गलत है। कानून सब के लिए बराबर होना चाहिए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
