हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले के पिहोवा उप मंडल में एक महिला व उसके पिता के साथ बेवजह मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जेठ ने महिला से की हाथापाई शुरू पीड़ित महिला ने पिहोवा थाना सदर में शिकायत देते हुए बताया कि गत दिवस उसके पिता अपने प्लांट में नल लगा रहे थे। तभी उसका जेठ जसबीर सिंह बिना किसी वजह के उससे अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। महिला ने अपने जेठ को अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए रोका, लेकिन जेठ ने महिला से हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान जेठ के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने छुड़वाने का किया प्रयास सभी ने महिला से मारपीट करनी शुरू कर दी। तभी वहां पर मौजूद महिला के पिता ने उसे उनके चंगुल से छुड़वाने की कोशिश की। उन्होंने उसके पिता पर भी हमला कर दिया। झगड़े में उसके पिता भी घायल हो गए। महिला ने शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को नामजद करते हुए 2 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले के पिहोवा उप मंडल में एक महिला व उसके पिता के साथ बेवजह मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जेठ ने महिला से की हाथापाई शुरू पीड़ित महिला ने पिहोवा थाना सदर में शिकायत देते हुए बताया कि गत दिवस उसके पिता अपने प्लांट में नल लगा रहे थे। तभी उसका जेठ जसबीर सिंह बिना किसी वजह के उससे अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। महिला ने अपने जेठ को अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए रोका, लेकिन जेठ ने महिला से हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान जेठ के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने छुड़वाने का किया प्रयास सभी ने महिला से मारपीट करनी शुरू कर दी। तभी वहां पर मौजूद महिला के पिता ने उसे उनके चंगुल से छुड़वाने की कोशिश की। उन्होंने उसके पिता पर भी हमला कर दिया। झगड़े में उसके पिता भी घायल हो गए। महिला ने शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को नामजद करते हुए 2 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
