पीएम की जनसभा से पहले मौसम विभाग की चेतावनी:उमस भरी गर्मी बनी रहेगी; किसी भी समय आंधी-बारिश के भी आसार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर दौरे पर हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने उमस भरी गर्मी के साथ ही आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान किसी भी समय बारिश हो सकती है। हालांकि शुक्रवार सुबह से धूप निकली हुई है। बादलों की आवाजाही बनी हुई है। तापमान कम, उमस भरी गर्मी ने परेशान किया
पहली जून से आंधी-पानी का लंबे समय से चला आ रहा दौर कुछ दिनों के लिए ठहर जाएगा। आईएमडी ने शुक्रवार के लिए कानपुर समेत प्रदेश में दक्षिण क्षेत्र के 15 और उत्तरी व पूर्वी क्षेत्र के 15 जिलों में भी आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कानपुर में तापमान भले कम हैं, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। हीट इंडेक्स 62 तक पहुंच गया है। पहली जून से चढ़ेंगे तापमान
उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चल रहीं आंधी-पानी की गतिविधियां पहली जून से तीन से चार दिन ठहर सकती है। इस दौरान तापमान में भी वृद्धि होगी पर हीट वेव की संभावना नहीं जताई जा रही है। 15 से 25 जून या इससे पहले मानसून आता है तो अच्छी बारिश संभव है। बढ़ रहा हवा में नमी का प्रतिशत
लगातार उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से नमी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को नमी का अधिकतम प्रतिशत 68 और न्यूनतम 42 रहा। लोग पसीने से सराबोर रहे। दिन का तापमान 38.9 रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। रात के तापमान में कमी आई। पारा 28.6 से घटकर 26.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। आमतौर पर मई माह में तापमान सामान्य से नीचे नहीं रहते हैं। हवा की रफ्तार अधिकतम 07-8 किमी प्रति घंटा तक ही पहुंच सकी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसका प्रभाव दो दिनों तक बना रहेगा। हीटइंडेक्स के चलते गर्मी का अहसास अधिक
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हीट इंडेक्स अधिक होने से लोगों को गर्मी का अहसास अधिक रहा है। उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण नमी लगातार आ रही है। पहली जून से गतिविधियां अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए ठहरेंगी। फिलहाल शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्यम से तेज बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के कुल 30 जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा या कहीं-कहीं इससे भी अधिक रफ्तार से आंधी आ सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश भी संभव है। दक्षिणी हिस्से में कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, चित्रकूट, झांसी, बांदा, फतेहपुर आदि जिले शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर दौरे पर हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने उमस भरी गर्मी के साथ ही आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान किसी भी समय बारिश हो सकती है। हालांकि शुक्रवार सुबह से धूप निकली हुई है। बादलों की आवाजाही बनी हुई है। तापमान कम, उमस भरी गर्मी ने परेशान किया
पहली जून से आंधी-पानी का लंबे समय से चला आ रहा दौर कुछ दिनों के लिए ठहर जाएगा। आईएमडी ने शुक्रवार के लिए कानपुर समेत प्रदेश में दक्षिण क्षेत्र के 15 और उत्तरी व पूर्वी क्षेत्र के 15 जिलों में भी आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कानपुर में तापमान भले कम हैं, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। हीट इंडेक्स 62 तक पहुंच गया है। पहली जून से चढ़ेंगे तापमान
उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चल रहीं आंधी-पानी की गतिविधियां पहली जून से तीन से चार दिन ठहर सकती है। इस दौरान तापमान में भी वृद्धि होगी पर हीट वेव की संभावना नहीं जताई जा रही है। 15 से 25 जून या इससे पहले मानसून आता है तो अच्छी बारिश संभव है। बढ़ रहा हवा में नमी का प्रतिशत
लगातार उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से नमी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को नमी का अधिकतम प्रतिशत 68 और न्यूनतम 42 रहा। लोग पसीने से सराबोर रहे। दिन का तापमान 38.9 रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। रात के तापमान में कमी आई। पारा 28.6 से घटकर 26.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। आमतौर पर मई माह में तापमान सामान्य से नीचे नहीं रहते हैं। हवा की रफ्तार अधिकतम 07-8 किमी प्रति घंटा तक ही पहुंच सकी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसका प्रभाव दो दिनों तक बना रहेगा। हीटइंडेक्स के चलते गर्मी का अहसास अधिक
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हीट इंडेक्स अधिक होने से लोगों को गर्मी का अहसास अधिक रहा है। उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण नमी लगातार आ रही है। पहली जून से गतिविधियां अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए ठहरेंगी। फिलहाल शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्यम से तेज बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के कुल 30 जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा या कहीं-कहीं इससे भी अधिक रफ्तार से आंधी आ सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश भी संभव है। दक्षिणी हिस्से में कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, चित्रकूट, झांसी, बांदा, फतेहपुर आदि जिले शामिल हैं।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर