पीएम की रैली में फतेहाबाद से 167 बसें हिसार गईं:50 बसों में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं; ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को परेशानी

पीएम की रैली में फतेहाबाद से 167 बसें हिसार गईं:50 बसों में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं; ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को परेशानी

हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्गघाटन करने के लिए सरकार ने हिसार में PM नरेंद्र मोदी की रैली रखी है। इसमें शामिल होने के लिए पीएम पहुंच गए हैं। सरकार के इस कार्यक्रम में फतेहाबाद जिले से 167 बसें भेजी गईं। इनमें करीब 100 बसें रोडवेज की, जबकि 67 बसें परिवहन समितियों की शामिल हैं। इन बसों में सवार होकर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता और सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होंगे। सुबह 7.30 बजे के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर हिसार के लिए रवाना किया। 50 बसों में भेजी सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं
बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को भी हिसार भेजने की व्यवस्था की गई है। 50 बसें इन ग्रुप्स की महिलाओं के लिए दी गई हैं। बाकी 117 बसों में बीजेपी के कार्यकर्ता गए हैं। 43 बसें फतेहाबाद, 36 बसें टोहाना और 38 बसें रतिया विधानसभा क्षेत्र से रवाना हुई हैं। बड़े नेता और प्रमुख पदाधिकारी अपनी-अपनी निजी गाड़ियों से भी गए हैं। फतेहाबाद जिले से 7 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी इस कार्यक्रम में रहेगी। हरियाणा के पहले एयरपोर्ट के शुभारंभ के बनेंगे गवाह- जोड़ा
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि हरियाणा के पहले एयरपोर्ट के शुभारंभ के गवाह बनने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर आम जन में खूब उत्साह है। फतेहाबाद से भी भारी संख्या में लोग हिसार पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनेंगे। यह दिन वास्तव में हरियाणा के सपनों के संकल्प की उड़ान का दिन है। मुख्यमंत्री नायब सैनी व हरियाणा सरकार की अगुआई में प्रदेश विकास की बुलंदियां छू रहा है। ग्रामीण रूटों के फेरे होंगे मिस, कल ही सुचारू होगी व्यवस्था
जिले की 60 फीसदी से अधिक बसों के हिसार जाने से ग्रामीण रूटों के फेरे मिस होंगे। इस कारण यात्रियों को थोड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ेगी। ये बसें हिसार एयरपोर्ट पर रैली खत्म होने के बाद ही वापस लौटेंगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, बसें देर शाम तक वापस लौटेंगी। ऐसे में ग्रामीण रूटों पर तो व्यवस्था कल मंगलवार को ही सुचारू हो पाएगी। हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्गघाटन करने के लिए सरकार ने हिसार में PM नरेंद्र मोदी की रैली रखी है। इसमें शामिल होने के लिए पीएम पहुंच गए हैं। सरकार के इस कार्यक्रम में फतेहाबाद जिले से 167 बसें भेजी गईं। इनमें करीब 100 बसें रोडवेज की, जबकि 67 बसें परिवहन समितियों की शामिल हैं। इन बसों में सवार होकर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता और सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होंगे। सुबह 7.30 बजे के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर हिसार के लिए रवाना किया। 50 बसों में भेजी सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं
बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को भी हिसार भेजने की व्यवस्था की गई है। 50 बसें इन ग्रुप्स की महिलाओं के लिए दी गई हैं। बाकी 117 बसों में बीजेपी के कार्यकर्ता गए हैं। 43 बसें फतेहाबाद, 36 बसें टोहाना और 38 बसें रतिया विधानसभा क्षेत्र से रवाना हुई हैं। बड़े नेता और प्रमुख पदाधिकारी अपनी-अपनी निजी गाड़ियों से भी गए हैं। फतेहाबाद जिले से 7 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी इस कार्यक्रम में रहेगी। हरियाणा के पहले एयरपोर्ट के शुभारंभ के बनेंगे गवाह- जोड़ा
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि हरियाणा के पहले एयरपोर्ट के शुभारंभ के गवाह बनने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर आम जन में खूब उत्साह है। फतेहाबाद से भी भारी संख्या में लोग हिसार पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनेंगे। यह दिन वास्तव में हरियाणा के सपनों के संकल्प की उड़ान का दिन है। मुख्यमंत्री नायब सैनी व हरियाणा सरकार की अगुआई में प्रदेश विकास की बुलंदियां छू रहा है। ग्रामीण रूटों के फेरे होंगे मिस, कल ही सुचारू होगी व्यवस्था
जिले की 60 फीसदी से अधिक बसों के हिसार जाने से ग्रामीण रूटों के फेरे मिस होंगे। इस कारण यात्रियों को थोड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ेगी। ये बसें हिसार एयरपोर्ट पर रैली खत्म होने के बाद ही वापस लौटेंगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, बसें देर शाम तक वापस लौटेंगी। ऐसे में ग्रामीण रूटों पर तो व्यवस्था कल मंगलवार को ही सुचारू हो पाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर