भास्कर न्यूज | कैथल शहर की बालाजी कॉलोनी में पीजी में रहने वाले युवकों को जब मकान मालिक व मालकिन ने रोका तो आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने मकान मालकिन को सीढ़ियों से फेंक कर घायल कर दिया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी कमलेश ने बताया कि उन्होंने मकान की पहली व दूसरी मंजिल पर लड़कों का पीजी बनाया हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पर परिवार रहता है। जिला हिसार निवासी विशाल ने करीब दो महीने से कमरा किराए पर लिया हुआ था। 21 अगस्त को विशाल ने कमरे पर 9-10 बाहरी लड़के बुलाए हुए थे। जो ज्यादा शोर मचा रहे थे। शोर सुनकर पति ऊपर गया तो वहां विशाल और अन्य लड़के शराब पी रहे थे। उसके पति ने समझाने का प्रयास किया तो एक लड़के ने उसके पति को शराब की बोतल मारी। शोर सुनकर जब उसका लड़का दीपक मौके पर पहुंचा तो विशाल व दूसरे लड़के ने बेटे के साथ झगड़ा किया। वह ऊपर जाने लगी तो आरोपियों ने उसे ग्रिल के ऊपर से धक्का दे दिया, जिससे वह आंगन में जा गिरी और दोनों पैरों में व रीढ़ की हड्डी में काफी चोट लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई नरेश कुमार को सौंप दी है। भास्कर न्यूज | कैथल शहर की बालाजी कॉलोनी में पीजी में रहने वाले युवकों को जब मकान मालिक व मालकिन ने रोका तो आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने मकान मालकिन को सीढ़ियों से फेंक कर घायल कर दिया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी कमलेश ने बताया कि उन्होंने मकान की पहली व दूसरी मंजिल पर लड़कों का पीजी बनाया हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पर परिवार रहता है। जिला हिसार निवासी विशाल ने करीब दो महीने से कमरा किराए पर लिया हुआ था। 21 अगस्त को विशाल ने कमरे पर 9-10 बाहरी लड़के बुलाए हुए थे। जो ज्यादा शोर मचा रहे थे। शोर सुनकर पति ऊपर गया तो वहां विशाल और अन्य लड़के शराब पी रहे थे। उसके पति ने समझाने का प्रयास किया तो एक लड़के ने उसके पति को शराब की बोतल मारी। शोर सुनकर जब उसका लड़का दीपक मौके पर पहुंचा तो विशाल व दूसरे लड़के ने बेटे के साथ झगड़ा किया। वह ऊपर जाने लगी तो आरोपियों ने उसे ग्रिल के ऊपर से धक्का दे दिया, जिससे वह आंगन में जा गिरी और दोनों पैरों में व रीढ़ की हड्डी में काफी चोट लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई नरेश कुमार को सौंप दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

भिवानी में महिला ने किया सुसाइड:जहरीला पदार्थ निगला, दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग करते थे परेशान
भिवानी में महिला ने किया सुसाइड:जहरीला पदार्थ निगला, दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग करते थे परेशान हरियाणा के भिवानी के गांव निमड़ीवाली निवासी एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। महिला के पीहर पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। महिला के भाई तस्वीर निवासी मातनहेल जिला झज्जर पुलिस को दिए परिवाद में बताया कि करीब 21 वर्ष पहले मेरी बहन पिंकी की शादी गांव निमड़ी वाली निवासी राजबीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरी बहन को अधिक दहेज लाने की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करना करते थे। कई बार हुई थी पंचायत मृतका के भाई ने बताया कि कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर मेरी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने मृतका भाई के बयान पर पति, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

रेवाड़ी में घर का ताला तोड़कर घुसे चोर:4 लाख के गहने और कैश गायब; ऑपरेशन कराने चंडीगढ़ गया था परिवार
रेवाड़ी में घर का ताला तोड़कर घुसे चोर:4 लाख के गहने और कैश गायब; ऑपरेशन कराने चंडीगढ़ गया था परिवार हरियाणा के रेवाड़ी शहर में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 4 लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। घर का मुखिया सर्वाइकल का ऑपरेशन कराने चंडीगढ़ गया हुआ था। पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना दी। रामपुरा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर के पुराना बिजली घर स्थित सुभाष बस्ती की गली नंबर-3 निवासी सूरजभान ने बताया कि उसका बेटा चंडीगढ़ में रहता है। उसे काफी समय से सर्वाइकल की समस्या थी। जिसके चलते बेटे ने उसे डेढ़ माह पहले सर्वाइकल का ऑपरेशन कराने के लिए चंडीगढ़ बुलाया था। तब से वह परिवार के साथ बेटे के घर पर ही था। रेवाड़ी स्थित मकान पर ताला लगा हुआ था। पड़ोसी ने बताया- टूटा हुआ है ताला मंगलवार को पड़ोसी ने बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद सूरजभान तुरंत अपने परिवार के साथ रेवाड़ी लौट आया और जब घर आया तो ताले टूटे हुए मिले। कमरे में रखा सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जब उसने अलमारी चेक की तो उसमें रखी 4 सोने की अंगूठियां, 2 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी टॉप्स, 2 चेन और 1 नथ के साथ ही 35000 रुपये की नकदी गायब मिली। 4 लाख के जेवरात और नकदी चोरी सूरजभान के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत करीब 4 लाख रुपये है। सूरजभान ने चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद सबसे पहले डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रामपुरा थाना पुलिस भी पहुंच गई। जांच के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सुभाष बस्ती में सूरजभान के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रही है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

पुलिस एनकाउंटर में झज्जर का बदमाश ढेर:बचने के लिए पुलिस पर गोलियां चलाईं; कैथल में युवक और स्वीट शॉप पर फायरिंग की थी
पुलिस एनकाउंटर में झज्जर का बदमाश ढेर:बचने के लिए पुलिस पर गोलियां चलाईं; कैथल में युवक और स्वीट शॉप पर फायरिंग की थी हरियाणा के कैथल में झज्जर के बदमाश अनूप उर्फ हेजल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। हेजल के खिलाफ दिल्ली, यमुनानगर, झज्जर और कैथल में हत्या, लूट, डकैती और फिरौती के कई मामले दर्ज थे। कैथल स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम को उसकी राजौंद एरिया में मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को बचाने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। हेजल ने 2 महीने पहले कैथल में क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर गोलियां चलाई थीं। इसके अलावा 15 दिन पहले पुंडरी में स्वीट शॉप पर फायरिंग की थी। टीम पर 12 राउंड फायरिंग की
राजौंद एरिया में पुलिस को इनपुट मिला कि अनूप उर्फ हेजल वहां मौजूद है। ASI तरसेम की अगुआई में पुलिस टीम ने रातभर तलाश अभियान चलाया। टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे उसे राजौंद-जींद रोड पर मोटरसाइकिल से जाते हुए देखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश ने 10 से 12 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भी फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें हेजल को गोली लगी। वह बाइक से नीचे गिर गया। उसे कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेजल पर 8 मामले दर्ज थे
अनूप उर्फ हेजल पर हरियाणा और दिल्ली में करीब 8 गंभीर मामले दर्ज थे। वह लगातार पुलिस से बचता आ रहा था, लेकिन इस बार कैथल स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने उसे घेरकर मार गिराया। पुलिस का कहना है कि इस एनकाउंटर से क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगेगी और अपराधियों में भय पैदा होगा। अब सिलसिलेवार कैथल में फायरिंग के दोनों मामले पढ़ें 15 जनवरी को क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर फायरिंग की
कैथल के पाई गांव का रहने वाला सचिन 15 फरवरी को गांव के पास ही मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए जा रहा था। इस दौरान साहिल, सोनू व अन्य युवक कार में आए। उन्होंने आते ही उस पर गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए। हमलावरों में से 2 के पास पिस्टल थीं। फायरिंग के बाद वह जमीन पर गिर गया और लोग इकट्ठा हो गए। बाजू, कमर और थाई में गोलियां लगीं। इस केस में हेजल का नाम आया था। 26 फरवरी को पुंडरी में स्वीट शॉप पर फायरिंग की
कैथल के पुंडरी में 26 फरवरी को सलामत स्वीट शॉप पर फायरिंग की गई थी। दुकानदार साहिल गिरधर ने पुलिस को बताया था कि 3 बदमाश बाइक पर आए। उन्होंने आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। फायरिंग में दुकान के शीशे टूट गए, लेकिन गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ। बदमाशों ने उसे जान से मारने की नीयत से दुकान पर फायरिंग की। पुंडरी पुलिस ने इस मामले में 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में हेजल का नाम सामने आया था।