सिटी थाना पुलिस ने पुर्तगाल में वर्क परमिट दिलाने के नाम पर साढ़े 10 लाख की ठगी करने के आरोप में ट्रैवल एजेंट पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने विशाल निवासी वार्ड नंबर 5 आजाद नगर खन्ना की शिकायत पर कार्रवाई करते गुरविंदर सिंह और उसकी ज्योति निवासी रणबीरपुरा जिला पटियाला के खिलाफ केस दर्ज किया। शिकायत में विशाल ने बताया कि उनके पड़ोसी ने उसको ट्रैवल एजेंट दंपती से मिलाया था, जिनसे पुर्तगाल में वर्क परमिट दिलाने के नाम पर साढ़े 10 लाख रुपए में वर्क परमिट देने की बात तय हुई थी। इसके बाद दोनों आरोपी उसके घर आए और उसका पासपोर्ट तथा अन्य कागजात ले गए। उससे अलग अलग तारीखों में साढ़े 10 लाख रूपये ले लिए गए। जब वह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे दिया गया ऑफर लैटर तथा वीजा दोनों जाली पाए गए। सिटी थाना पुलिस ने पुर्तगाल में वर्क परमिट दिलाने के नाम पर साढ़े 10 लाख की ठगी करने के आरोप में ट्रैवल एजेंट पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने विशाल निवासी वार्ड नंबर 5 आजाद नगर खन्ना की शिकायत पर कार्रवाई करते गुरविंदर सिंह और उसकी ज्योति निवासी रणबीरपुरा जिला पटियाला के खिलाफ केस दर्ज किया। शिकायत में विशाल ने बताया कि उनके पड़ोसी ने उसको ट्रैवल एजेंट दंपती से मिलाया था, जिनसे पुर्तगाल में वर्क परमिट दिलाने के नाम पर साढ़े 10 लाख रुपए में वर्क परमिट देने की बात तय हुई थी। इसके बाद दोनों आरोपी उसके घर आए और उसका पासपोर्ट तथा अन्य कागजात ले गए। उससे अलग अलग तारीखों में साढ़े 10 लाख रूपये ले लिए गए। जब वह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे दिया गया ऑफर लैटर तथा वीजा दोनों जाली पाए गए। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अमृतसर लाया गया सांसद अमृतपाल का साथी:पप्पलप्रीत सिंह की अजनाला कोर्ट में होगी पेशी; मां बोली- बेटे को नशा रोकने की सजा दी
अमृतसर लाया गया सांसद अमृतपाल का साथी:पप्पलप्रीत सिंह की अजनाला कोर्ट में होगी पेशी; मां बोली- बेटे को नशा रोकने की सजा दी खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़े सांसद अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह पर लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) समाप्त कर दिया गया है। NSA खत्म होने के बाद असम की डिब्रूगढ़ जेल से अमृतसर लाया गया, जहां से उसे जल्द ही अजनाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, कोर्ट के बाहर पहुंची पप्पलप्रीत सिंह की मां ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को नशा रोकने की सजा दी गई। नशा रोकने के लिए ही वह अमृतपाल सिंह के करीब गया था। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। जब अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया तो उसने भागने में मदद की थी। इतना बड़ा उनका गुनाह भी नहीं था, जितनी बड़ी सजा दी जा रही है। पप्पलप्रीत को पिछले वर्ष पंजाब पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया था। जब वह फरार चल रहा था तो अमृतपाल सिंह के साथ देखा गया था। अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले पप्पलप्रीत ने उसे कई स्थानों पर शरण दिलाई थी और उसके साथ कई योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसके बाद उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई थी। अजनाला थाने पर हमले को लेकर गिरफ्तारी सूत्रों के मुताबिक, एनएसए की अवधि समाप्त होने के बाद अब पप्पलप्रीत को अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जबकि इससे पहले एनएसए समाप्त होने के बाद हिरासत में लिए गए 8 साथियों को कोर्ट न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। अमृतपाल सिंह को भी जल्द लाया जा सकता है अमृतसर इसके साथ ही पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। 22 अप्रैल को अमृतपाल सिंह पर लगा एनएसए समाप्त हो रहा है। अनुमान है कि उसे भी 22 अप्रैल के बाद अमृतसर लाया जाएगा। जहां उस पर अजनाला थाने पर हुए हमलों के अलावा उन सभी मामलों पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी, जो उसके खिलाफ पंजाब में दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह पर तकरीबन 12 मामले पंजाब में दर्ज किए गए हैं। जिसमें गुरप्रीत सिंह हरिनौ की हत्या के आरोप में एक और मामला कुछ माह पहले ही अमृतपाल सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया था।

मोगा में ट्रेन से कटकर दिव्यांग की मौत:मंदिर में जा रहा था माथा टेकने, रेलवे फाटक क्रास करते हुए हुआ हादसा
मोगा में ट्रेन से कटकर दिव्यांग की मौत:मंदिर में जा रहा था माथा टेकने, रेलवे फाटक क्रास करते हुए हुआ हादसा पंजाब के मोगा में मंदिर जा रहे एक 55 वर्षीय दिव्यांग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी देते हुए समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोगा के बंद फाटक के नजदीक रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। संस्था के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और शव को मोगा के सरकारी अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय चमन लाल निवासी मोगा के रुप में हुई है। मृतक दिव्यांग था और आज सुबह मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहा था। रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

लुधियाना में युवक ने लगाई फांसी:चाचा बोले- मौसी के बेटे ने गर्लफ्रेंड से कर ली शादी, कमेंट्स करके देता था ताने
लुधियाना में युवक ने लगाई फांसी:चाचा बोले- मौसी के बेटे ने गर्लफ्रेंड से कर ली शादी, कमेंट्स करके देता था ताने पंजाब के लुधियाना में एक ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मृतक का नाम विनीत है। विनीत ने अपनी मौसी के बेटे और बहू से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। युवक ने उस समय आत्महत्या की जब पूरा परिवार उसकी दादी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट गया हुआ था। वापस लौटने पर परिजनों ने विनीत का शव फंदे से लटका देखा और तुरंत कंगनवाल थाना पुलिस को सूचना दी। रिश्तेदार में ही लड़की से प्रेम-प्रसंग बताया जाता है कि लड़के का रिश्तेदारी में युवती से था अफेयर लेकिन शादी नहीं हुई। मृतक विनीत के चाचा राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विनीत ऑटो चलाने का काम करता है। वह ढांढारी इलाके का रहने वाला है। रिश्तेदार में ही एक लड़की से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों का प्रेम-प्रसंग काफी दिनों तक चला। इसी बीच वह लड़की विनीत की मौसी के बेटे विजय कुमार हैरी से भी बातचीत करने लगी। उस लड़की ने करीब 2 महीने पहले हैरी की शादी कर ली।
हैरी विनित को करता था कमेंट्स शादी होने के बाद हैरी विनित को कमेंट्स करता था। राज कुमार के मुताबिक हैरी अपने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर विनित को नीचा दिखाने की कोशिश करना। जिस कारण कुछ दिन पहले दोनों की जमकर बहसबाजी भी हुई थी। मामला पुलिस थाना तक पहुंच गया था। अब फिर हैरी उसे तंग परेशान करने लगा था। राज कुमार ने कहा कि चौकी कंगनवाल की पुलिस हैरी के घर शिमलापुरी उसे पकड़ने गई थी लेकिन उन लोगों ने पुलिस को बेरंग लौटा दिया। राज कुमार ने कहा कि वह विनित के शव का संस्कार तभी करेंगे जब तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती। विनित अपने परिवार का बड़ा बेटा था। वहीं एक मात्र परिवार का कमाने वाला शख्त था।