पुलिस एक्शन के बाद शंभू-खनौरी बॉर्डर के हाल:3 किलोमीटर का एरिया सील, किसानों के बेड-AC टूटे, सामान को लेकर टेंट हाउस मालिकों से झगड़ा

पुलिस एक्शन के बाद शंभू-खनौरी बॉर्डर के हाल:3 किलोमीटर का एरिया सील, किसानों के बेड-AC टूटे, सामान को लेकर टेंट हाउस मालिकों से झगड़ा

पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर को 13 महीने बाद खाली करा लिया गया है। शंभू बॉर्डर पर तो वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। शाम तक खनौरी बॉर्डर भी खुल जाएगा। कल, बुधवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग के बाद पंजाब पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर समेत करीब 200 किसानों को हिरासत में लिया। शाम को ही पुलिस की टीमें दोनों बॉर्डर पर पहुंच गई। यहां लगाए गए मंच और किसानों के टेंट पुलिस ने उखाड़ दिए। गुरुवार सुबह दैनिक भास्कर शंभू और खनौरी बॉर्डर पहुंचा। शंभू बॉर्डर पर सुबह किसानों की झोपड़ियों को हटाया जा रहा था। वहां AC और बेड टूटे हुए पड़े थे। सड़क पर मलबे के ढेर थे। आसपास के लोग इन्हें देखने के लिए पहुंच रहे थे। पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। वहां किसान और टेंट हाउस के मालिक लड़ते मिले। किसानों ने सामान उठाने का आरोप लगाया। इस पर लोगों ने कहा कि हम टेंट हाउस से है। हमारा सामान मिसिंग है। इसके बाद दोनों में बहस हो गई। ये मामला पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंचा। पटियाला से नगर कौंसिल की टीम भी कुछ सामान जब्त कर ले गई। इसी तरह खनौरी बॉर्डर पर पंजाब की तरफ पुलिस ने 4 किलोमीटर पहले बैरिकेडिंग की हुई थी। किसी को आगे नहीं जाने दिया गया। हरियाणा की तरफ भी बॉर्डर से एक किलोमीटर पहले पुलिस ने नाके लगाए हुए थे। बीच का लगभग 3 किलोमीटर का एरिया सील था। पुलिस किसानों के ट्रैक्टर और ट्रॉलियां हटा रही थी। हाइड्रा, JCB और पोकलेन जैसी मशीनों से सीमेंट की बैरिकेडिंग और मिट्‌टी से भरे कंटेनर हटाने का काम चल रहा था। ​किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमारे मोबाइल जब्त कर लिए। कुछ किसानों ने सिलेंडर और सामान चोरी होने के आरोप लगाए। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुछ सामान हमने भी कब्जे में लिया है। किसान आकर हमसे ले सकते हैं।​​​​​ अब तस्वीरों में दोनों बॉर्डर का हाल जानिए… शंभू बॉर्डर की तस्वीरें खनौरी बॉर्डर की तस्वीरें पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर को 13 महीने बाद खाली करा लिया गया है। शंभू बॉर्डर पर तो वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। शाम तक खनौरी बॉर्डर भी खुल जाएगा। कल, बुधवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग के बाद पंजाब पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर समेत करीब 200 किसानों को हिरासत में लिया। शाम को ही पुलिस की टीमें दोनों बॉर्डर पर पहुंच गई। यहां लगाए गए मंच और किसानों के टेंट पुलिस ने उखाड़ दिए। गुरुवार सुबह दैनिक भास्कर शंभू और खनौरी बॉर्डर पहुंचा। शंभू बॉर्डर पर सुबह किसानों की झोपड़ियों को हटाया जा रहा था। वहां AC और बेड टूटे हुए पड़े थे। सड़क पर मलबे के ढेर थे। आसपास के लोग इन्हें देखने के लिए पहुंच रहे थे। पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। वहां किसान और टेंट हाउस के मालिक लड़ते मिले। किसानों ने सामान उठाने का आरोप लगाया। इस पर लोगों ने कहा कि हम टेंट हाउस से है। हमारा सामान मिसिंग है। इसके बाद दोनों में बहस हो गई। ये मामला पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंचा। पटियाला से नगर कौंसिल की टीम भी कुछ सामान जब्त कर ले गई। इसी तरह खनौरी बॉर्डर पर पंजाब की तरफ पुलिस ने 4 किलोमीटर पहले बैरिकेडिंग की हुई थी। किसी को आगे नहीं जाने दिया गया। हरियाणा की तरफ भी बॉर्डर से एक किलोमीटर पहले पुलिस ने नाके लगाए हुए थे। बीच का लगभग 3 किलोमीटर का एरिया सील था। पुलिस किसानों के ट्रैक्टर और ट्रॉलियां हटा रही थी। हाइड्रा, JCB और पोकलेन जैसी मशीनों से सीमेंट की बैरिकेडिंग और मिट्‌टी से भरे कंटेनर हटाने का काम चल रहा था। ​किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमारे मोबाइल जब्त कर लिए। कुछ किसानों ने सिलेंडर और सामान चोरी होने के आरोप लगाए। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुछ सामान हमने भी कब्जे में लिया है। किसान आकर हमसे ले सकते हैं।​​​​​ अब तस्वीरों में दोनों बॉर्डर का हाल जानिए… शंभू बॉर्डर की तस्वीरें खनौरी बॉर्डर की तस्वीरें   पंजाब | दैनिक भास्कर