पेरिस ओलंपिक में विवाद के बाद महिला रेसलर अंतिम पंघाल को वहां के अधिकारियों ने पेरिस छोड़ने का आदेश दिया था। जिसके चलते आज सुबह अंतिम व उनका सहयोगी स्टाफ भारत वापस लौट आया। दिल्ली एयरपोर्ट पर जब मीडिया द्वारा उनसे खेल गांव में हुए विवाद को लेकर बात करनी चाही तो अंतिम ने बात करने से मना कर दिया और गाड़ी में बैठकर वहां से घर के लिए निकल गई। इसके बाद उनके पिता ने राम निवास ने मीडिया से बात न पर स्पष्टीकरण दिया कि उनकी बेटी अपसेट थी, जिस कारण वह बिना किसी से बात किए चली गई। वहीं अगर सूत्रों की माने तो खेल गांव में हुए विवाद को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA)के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चर्चा जिसमें सभी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। इस मामले में कोच सहित सभी पर तीन साल का प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो अंतिम की मुश्किलें और बढ़ सकती है। ओलिंपिक विलेज में विवाद मामला तब गंभीर हुआ जब पेरिस ओलंपिक में अंतिम की बहन को पुलिस ने ओलिंपिक विलेज में घूमते हुए पकड़ा। बहन के पास अंतिम का आई कार्ड मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां अंतिम और उनकी बहन के बयान दर्ज किए गए और फिर उन्हें पेरिस छोड़ने का आदेश दिया गया। अंतिम ने वीडियो जारी कर दिया था स्पष्टीकरण इन घटनाओं के बाद अंतिम पंघाल ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात कही। उन्होंने बताया कि उनके लिए बुधवार का दिन अच्छा नहीं था। मुकाबला हारने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें बुखार हो गया था। उन्होंने अपने कोच से बहन के साथ होटल जाने की अनुमति ली थी। जब उन्हें अपने सामान की जरूरत पड़ी, तो उन्होंने अपना आधिकारिक मान्यता कार्ड अपनी बहन को देकर उसे होटल से सामान लाने भेजा था। हालांकि, बहन को सुरक्षाकर्मियों ने रोका और पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गए। बाद में उनके कोच भी वहां पहुंचे, लेकिन भाषा की बाधा के कारण ड्राइवर के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद अंतिम की बहन को छोड़ दिया, और थाने ले जाने या केस दर्ज करने की खबरों को गलत बताया। IOA अफवाहों पर ध्यान न देइस पूरे मामले पर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने भी सफाई दी है कि अंतिम पर कोई बैन नहीं लगाया गया है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि वे एसोसिएशन से जुड़े मामलों पर सटीक जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। अंतिम पंघाल का संघर्ष और परिवार हिसार की रहने वाली अंतिम के पिता राम निवास पंघाल पेशे से किसान है। उन्होंने पहलवानी में अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए डेढ़ एकड़ जमीन बेच दी थी। वे पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं, और उनकी मेहनत और संघर्ष ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। हालांकि, पेरिस ओलंपिक में उनकी हार और विवादों ने उनके लिए एक कठिन समय खड़ा कर दिया है। अंतिम का ओलंपिक सफर और विवाद एक साल पहले हिसार में अंतिम पंघाल और अन्य पहलवानों ने प्रदर्शन किया था। वह अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला बनी थीं, और 2023 में सीनियर एशिया चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी जीता था। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) पर भी बिना ट्रायल दिए पहलवानों को चुनने का आरोप लगाया था। पिता बोले बेटी का घर पहुंचने स्वागत अंतिम पंघाल के पिता राम निवास ने बताया कि आज उनकी बेटी पेरिस से भारत लौटी है दिल्ली ऐयर पोर्ट से घर के लिए रवाना हो गई। मैच हारने और पेरिस में हुए विवाद के बाद वह अपसेट है। घर पहुंचने पर बेटी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। पेरिस ओलंपिक में विवाद के बाद महिला रेसलर अंतिम पंघाल को वहां के अधिकारियों ने पेरिस छोड़ने का आदेश दिया था। जिसके चलते आज सुबह अंतिम व उनका सहयोगी स्टाफ भारत वापस लौट आया। दिल्ली एयरपोर्ट पर जब मीडिया द्वारा उनसे खेल गांव में हुए विवाद को लेकर बात करनी चाही तो अंतिम ने बात करने से मना कर दिया और गाड़ी में बैठकर वहां से घर के लिए निकल गई। इसके बाद उनके पिता ने राम निवास ने मीडिया से बात न पर स्पष्टीकरण दिया कि उनकी बेटी अपसेट थी, जिस कारण वह बिना किसी से बात किए चली गई। वहीं अगर सूत्रों की माने तो खेल गांव में हुए विवाद को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA)के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चर्चा जिसमें सभी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। इस मामले में कोच सहित सभी पर तीन साल का प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो अंतिम की मुश्किलें और बढ़ सकती है। ओलिंपिक विलेज में विवाद मामला तब गंभीर हुआ जब पेरिस ओलंपिक में अंतिम की बहन को पुलिस ने ओलिंपिक विलेज में घूमते हुए पकड़ा। बहन के पास अंतिम का आई कार्ड मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां अंतिम और उनकी बहन के बयान दर्ज किए गए और फिर उन्हें पेरिस छोड़ने का आदेश दिया गया। अंतिम ने वीडियो जारी कर दिया था स्पष्टीकरण इन घटनाओं के बाद अंतिम पंघाल ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात कही। उन्होंने बताया कि उनके लिए बुधवार का दिन अच्छा नहीं था। मुकाबला हारने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें बुखार हो गया था। उन्होंने अपने कोच से बहन के साथ होटल जाने की अनुमति ली थी। जब उन्हें अपने सामान की जरूरत पड़ी, तो उन्होंने अपना आधिकारिक मान्यता कार्ड अपनी बहन को देकर उसे होटल से सामान लाने भेजा था। हालांकि, बहन को सुरक्षाकर्मियों ने रोका और पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गए। बाद में उनके कोच भी वहां पहुंचे, लेकिन भाषा की बाधा के कारण ड्राइवर के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद अंतिम की बहन को छोड़ दिया, और थाने ले जाने या केस दर्ज करने की खबरों को गलत बताया। IOA अफवाहों पर ध्यान न देइस पूरे मामले पर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने भी सफाई दी है कि अंतिम पर कोई बैन नहीं लगाया गया है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि वे एसोसिएशन से जुड़े मामलों पर सटीक जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। अंतिम पंघाल का संघर्ष और परिवार हिसार की रहने वाली अंतिम के पिता राम निवास पंघाल पेशे से किसान है। उन्होंने पहलवानी में अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए डेढ़ एकड़ जमीन बेच दी थी। वे पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं, और उनकी मेहनत और संघर्ष ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। हालांकि, पेरिस ओलंपिक में उनकी हार और विवादों ने उनके लिए एक कठिन समय खड़ा कर दिया है। अंतिम का ओलंपिक सफर और विवाद एक साल पहले हिसार में अंतिम पंघाल और अन्य पहलवानों ने प्रदर्शन किया था। वह अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला बनी थीं, और 2023 में सीनियर एशिया चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी जीता था। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) पर भी बिना ट्रायल दिए पहलवानों को चुनने का आरोप लगाया था। पिता बोले बेटी का घर पहुंचने स्वागत अंतिम पंघाल के पिता राम निवास ने बताया कि आज उनकी बेटी पेरिस से भारत लौटी है दिल्ली ऐयर पोर्ट से घर के लिए रवाना हो गई। मैच हारने और पेरिस में हुए विवाद के बाद वह अपसेट है। घर पहुंचने पर बेटी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
