हिसार में पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या:खेत में जोत लगाने गया था; बोला- महिला से थे नाजायज संबंध

हिसार में पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या:खेत में जोत लगाने गया था; बोला- महिला से थे नाजायज संबंध

हरियाणा के हिसार में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने पति की हत्या करा दी। व्यक्ति का शव पांच दिन पहले खेत में लहूलुहान हालत में मिला था। पुलिस ने तफ्तीश के बाद गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मर्डर से पर्दा उठा गया। उसने बताया कि मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे और उसी के कहने पर उसके पति को उसने मार डाला। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को गांव पाबड़ा के खेतों में हरिकेश उर्फ पप्पू (45) का शव मिला था। उसके सिर व शरीर के अन्य स्थान पर चोटों के निशान थे। वह कारपेंटर का काम करता था। वह सुबह करीब 6 बजे घर से पाबड़ा-कंडूल रोड पर स्थित अपने खेत में ज्योत लगाने के लिए साइकिल पर सवार होकर गया था। 3-4 घंटों के बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटा तो उसका चचेरा भाई उसे देखने खेत में गया। खेतों में हरिकेश अचेत अवस्था में पड़ा था। उसकी साइकिल ठीक हालत में थी। परिजन हरिकेश को बरवाला के एक निजी अस्पताल में ले आए। यहां से उसे हिसार भेज दिया। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने हरिकेश को मृत घोषित कर दिया। उकलाना थाना प्रबंधक SI गुरमिंदर सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को हरिकेश की लाश नागरिक अस्पताल में मिलने की सूचना मिली थी। मृतक के रिश्तेदार अमित ने पुलिस को बताया कि सरसों के खेत में हरिकेश की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी। सिर से खून बह रहा था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए गांव पाबड़ा के ही कपिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कपिल और मृतक हरिकेश उर्फ पप्पू की पत्नी के बीच नाजायज संबंध थे। कपिल ने अपनी प्रेमिका के कहने पर हरिकेश उर्फ पप्पू के सिर में रॉड से चोटें मार उसकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त रॉड बरामद की है। उससे गहन पूछताछ जारी है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। हरियाणा के हिसार में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने पति की हत्या करा दी। व्यक्ति का शव पांच दिन पहले खेत में लहूलुहान हालत में मिला था। पुलिस ने तफ्तीश के बाद गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मर्डर से पर्दा उठा गया। उसने बताया कि मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे और उसी के कहने पर उसके पति को उसने मार डाला। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को गांव पाबड़ा के खेतों में हरिकेश उर्फ पप्पू (45) का शव मिला था। उसके सिर व शरीर के अन्य स्थान पर चोटों के निशान थे। वह कारपेंटर का काम करता था। वह सुबह करीब 6 बजे घर से पाबड़ा-कंडूल रोड पर स्थित अपने खेत में ज्योत लगाने के लिए साइकिल पर सवार होकर गया था। 3-4 घंटों के बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटा तो उसका चचेरा भाई उसे देखने खेत में गया। खेतों में हरिकेश अचेत अवस्था में पड़ा था। उसकी साइकिल ठीक हालत में थी। परिजन हरिकेश को बरवाला के एक निजी अस्पताल में ले आए। यहां से उसे हिसार भेज दिया। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने हरिकेश को मृत घोषित कर दिया। उकलाना थाना प्रबंधक SI गुरमिंदर सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को हरिकेश की लाश नागरिक अस्पताल में मिलने की सूचना मिली थी। मृतक के रिश्तेदार अमित ने पुलिस को बताया कि सरसों के खेत में हरिकेश की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी। सिर से खून बह रहा था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए गांव पाबड़ा के ही कपिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कपिल और मृतक हरिकेश उर्फ पप्पू की पत्नी के बीच नाजायज संबंध थे। कपिल ने अपनी प्रेमिका के कहने पर हरिकेश उर्फ पप्पू के सिर में रॉड से चोटें मार उसकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त रॉड बरामद की है। उससे गहन पूछताछ जारी है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर