पैरोल खत्म कर सुनारियां जेल लौटा राम रहीम:10 दिन सिरसा, 20 दिन बरनावा में रहा, 29 जनवरी को आया था बाहर

पैरोल खत्म कर सुनारियां जेल लौटा राम रहीम:10 दिन सिरसा, 20 दिन बरनावा में रहा, 29 जनवरी को आया था बाहर

हरियाणा के रोहतक जिले में 30 दिन की पैरोल खत्म कर रेप और हत्या के मामले में सजायाफ्ता राम रहीम की लग्जरी गाड़ियों का काफिला दोपहर बाद सुनारियां जेल पहुंचा। पैरोल के दौरान राम रहीम 10 दिन सिरसा डेरे में तो 20 दिन बरनावा में रहा और अनुयायियों से मुलाकात की। बता दें कि रोहतक की सुनारियां जेल में रेप और हत्या के दोषी राम रहीम 20 साल कैद की सजा काट रहा हैं। उसे 29 जनवरी को 30 दिनों के लिए पैरोल मिली थी। पैरोल अवधि पूरी होने के बाद रामरहीम अब दोबारा सुनारियां जेल में पहुंच गया है। उनकी लग्जरी गाड़ियों का काफिला पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा है। लग्जरी गाड़ियों का निकला काफिला
बरनावा से सुनारिया जेल पहुंचा रामरहीम का लग्जरी गाड़ियों का काफिला रहा। इसमें एक बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 1 फॉरच्यूनर और 1 बोलेरो गाड़ियां शामिल रही। राम रहीम की गाड़ी के आगे 1 पुलिस की गाड़ी थी, जबकि पीछे एक गाड़ी में पुलिस के जवान मौजूद थे। बीच की गाड़ी में राम रहीम बैठा हुआ था। दोपहर बाद करीब 4:55 पहुंचा जेल
गुरमीत रामरहीम की तीन गाड़ियों का काफिला बरनावा से दोपहर बाद करीब 4:55 बजे रोहतक की सुनारियां जेल पहुंचा। 20 दिन बरनावा में रहते हुए रामरहीम ने अपने अनुयायियों से मुलाकात करते हुए नाम दीक्षा भी दी। डेरे में रामरहीम की कड़ी सुरक्षा रही और बिना अनुमति के किसी को डेरे में जाने नहीं दिया गया। सुनारियां जेल के पास तैनात रही पुलिस
गुरमीत राम रहीम के सुनारियां जेल पहुंचने को लेकर सुनारियां जेल के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जैसे ही राम रहीम की गाड़ियां सुनारियां जेल की तरफ मुड़ी तो पुलिस ने ट्रैफिक को रोक दिया। गाड़ियां गुजरने के बाद ट्रैफिक को शुरू किया गया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने राहत की सांस ली। हरियाणा के रोहतक जिले में 30 दिन की पैरोल खत्म कर रेप और हत्या के मामले में सजायाफ्ता राम रहीम की लग्जरी गाड़ियों का काफिला दोपहर बाद सुनारियां जेल पहुंचा। पैरोल के दौरान राम रहीम 10 दिन सिरसा डेरे में तो 20 दिन बरनावा में रहा और अनुयायियों से मुलाकात की। बता दें कि रोहतक की सुनारियां जेल में रेप और हत्या के दोषी राम रहीम 20 साल कैद की सजा काट रहा हैं। उसे 29 जनवरी को 30 दिनों के लिए पैरोल मिली थी। पैरोल अवधि पूरी होने के बाद रामरहीम अब दोबारा सुनारियां जेल में पहुंच गया है। उनकी लग्जरी गाड़ियों का काफिला पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा है। लग्जरी गाड़ियों का निकला काफिला
बरनावा से सुनारिया जेल पहुंचा रामरहीम का लग्जरी गाड़ियों का काफिला रहा। इसमें एक बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 1 फॉरच्यूनर और 1 बोलेरो गाड़ियां शामिल रही। राम रहीम की गाड़ी के आगे 1 पुलिस की गाड़ी थी, जबकि पीछे एक गाड़ी में पुलिस के जवान मौजूद थे। बीच की गाड़ी में राम रहीम बैठा हुआ था। दोपहर बाद करीब 4:55 पहुंचा जेल
गुरमीत रामरहीम की तीन गाड़ियों का काफिला बरनावा से दोपहर बाद करीब 4:55 बजे रोहतक की सुनारियां जेल पहुंचा। 20 दिन बरनावा में रहते हुए रामरहीम ने अपने अनुयायियों से मुलाकात करते हुए नाम दीक्षा भी दी। डेरे में रामरहीम की कड़ी सुरक्षा रही और बिना अनुमति के किसी को डेरे में जाने नहीं दिया गया। सुनारियां जेल के पास तैनात रही पुलिस
गुरमीत राम रहीम के सुनारियां जेल पहुंचने को लेकर सुनारियां जेल के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जैसे ही राम रहीम की गाड़ियां सुनारियां जेल की तरफ मुड़ी तो पुलिस ने ट्रैफिक को रोक दिया। गाड़ियां गुजरने के बाद ट्रैफिक को शुरू किया गया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने राहत की सांस ली।   हरियाणा | दैनिक भास्कर