प्रिया-रिंकू की सगाई पर अखिलेश बोले- अनोखी जोड़ी:लखनऊ में डिंपल ने कहा- हमें अब शादी का इंतजार; जानिए अन्य मेहमानों ने क्या कहा?

प्रिया-रिंकू की सगाई पर अखिलेश बोले- अनोखी जोड़ी:लखनऊ में डिंपल ने कहा- हमें अब शादी का इंतजार; जानिए अन्य मेहमानों ने क्या कहा?

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज एक नए रिश्ते में बंध गए। लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में रविवार को दोनों की सगाई हुई। स्टेज पर रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई, तो वह भावुक हो गईं और फफककर रो पड़ीं। रिंकू ने प्रिया को संभाला, फिर दोनों ने हाथ उठाकर अपने प्यार का इजहार किया। प्रिया पिंक लहंगे में थीं और रिंकू ने व्हाइट शेरवानी पहनी। सेरेमनी के बाद रिंकू और प्रिया ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। मेहमानों और परिवारवालों के साथ प्रिया-रिंकू ने जमकर डांस किया। प्रिया के विधायक पिता बेटी की सेरेमनी अच्छे से हो जाए, इस बात के लिए चिंतित दिखे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से कहा, यह कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। कृपया फोटो खिंचवाने के लिए धक्का-मुक्की न करें। आपमें से सिर्फ चुनिंदा कार्यकर्ताओं को ही आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में राजनीति और खेल जगत के 300 VIP गेस्ट आए थे। 22 वेज आइटम मेहमानों को परोसे गए। सभी डिशेज रिंकू-प्रिया की पसंद के थे। सपा मुखिया अखिलेश अखिलेश ने कहा, रिंकू ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है। वहीं, प्रिया भी बेहद कम उम्र में सांसद बनी हैं। अगर राजनीति और खेल से जुड़े दो लोग अपने विचारों के साथ जुड़ते हैं, तो उनका स्वागत है। हमने उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रिया और रिंकू की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होगी। इसमें देशभर से राजनेता, क्रिकेट खिलाड़ी, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। शादी के लिए ताज होटल का पिकॉक लॉन और दरबार हॉल बुक कर लिया गया है। वीआईपी मेहमान नदेसर पैलेस में ठहरेंगे। 4 तस्वीरें देखिए- प्रिया-रिंकू ने एक दूसरे को डिजाइनर रिंग पहनाई
प्रिया ने रिंकू को कोलकाता से मंगवाई गई डिजाइनर रिंग पहनाई, जबकि रिंकू ने प्रिया को मुंबई से खरीदी गई डिजाइनर रिंग पहनाई। लखनऊ के पंडित उमेश त्रिवेदी ने रस्में करवाईं। 12:30 से 4:00 बजे तक का शुभ मुहूर्त था। दोनों अंगूठियों की कीमत 2.5 लाख रुपए थी। प्रिया का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने और रिंकू की शेरवानी मुंबई के एक डिजाइनर ने तैयार की। इंगेजमेंट से पहले रिंकू और प्रिया ने होटल के लॉन में फोटोशूट कराया। अब जानिए किसने क्या कहा? डिंपल ने कहा- हमें अब शादी का इंतजार, BCCI उपाध्यक्ष ने कहा- ये सफल जोड़ी सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, ‘राजनीति और खेल से जुड़े दो लोग अपने विचारों के साथ आते हैं, तो उनका स्वागत है। हमने उनको बधाई दी, आशीर्वाद दिया। एक ने कम उम्र में क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है और दूसरी कम उम्र में सांसद बनी हैं। दोनों ही परिवारों के लिए यह बहुत खुशी की बात है। रिंकू सिंह ने काफी संघर्ष करके यह मुकाम पाया है और तूफानी सरोज (प्रिया के पिता) का राजनीतिक सफर भी प्रेरणादायक रहा है। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, हमने दोनों बच्चों को आशीर्वाद दिया है… अब हमें शादी का इंतजार है। अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, मैं क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज को बधाई देता हूं। मैं उनको आशीर्वाद देता हूं और भगवान से कामना है कि अपने-अपने क्षेत्रों में वो आगे बढ़ते जाएं और स्वस्थ रहें। BCCI उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, रिंकू सिंह क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज भी राजनीति में अच्छा कर रही हैं। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बहुत सफल हैं। दोनों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहे। बहुत अच्छी जोड़ी है। दोनों की जोड़ी बहुत सफल रहने वाली है। राजीव शुक्ला ने रिंकू के माता-पिता को भी बधाई दी। पूछा, आप लोग खुश हो ना? देखो आपका बेटा कहां से कहां पहुंच गया। प्रिया सरोज के चाचा भगवती चंद्र सरोज ने कहा- जब से यह शादी तय हुई, तब से चर्चाएं हो रही हैं। प्रिया बचपन से ही प्रतिभाशाली रही हैं। यह उनकी विरासत में है। हम लोग पहले से जानते थे कि प्रिया बहुत ऊंचाई तक पहुंचेंगी। इंगेजमेंट में 25 सांसद और 25 IAS अफसर शामिल हुए। अखिलेश के बगल राजीव शुक्ला, पूरा यादव कुनबा साथ दिखा
रिंग सेरेमनी में पूरा यादव कुनबा एक साथ नजर आया। राम गोपाल यादव, शिवपाल, अखिलेश, डिंपल और धर्मेंद्र यादव ने रिंकू-प्रिया को नए रिश्ते की बधाई दी। सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन, इकरा हसन भी आई थीं। अखिलेश अपने परिवार और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ स्टेज पर पहुंचे। उन्होंने फोटो खिंचाई और आशीर्वाद दिया। पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला और प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकी मैसूर भी पहुंचे थे। रिंकू सिंह केकेआर टीम से ही IPL खेलते हैं। इसके अलावा, गेंदबाज यश दयाल भी समारोह में पहुंचे, जिनकी गेंदों पर रिंकू ने लगातार 5 छक्के लगाकर क्रिकेट में स्टारडम हासिल किया था। सैफई के अलावा, यह परिवार लखनऊ में लंबे समय बाद इकट्ठा हुआ। इससे पहले, मुलायम सिंह यादव जब मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट थे, उस समय परिवार के सभी लोग एक साथ मौजूद थे। क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया
रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब दो साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई। रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी। अब रिंकू और प्रिया को जानिए… रिंकू सिंह ने पापा के साथ गैस सिलेंडर की डिलीवरी की KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते। टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था। मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। प्रिया सरोज 25 की उम्र में सांसद बनीं प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही उन्होंने सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। महज 25 साल की आयु में वह भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। ————– यह खबर भी पढ़िए:- प्रिया और रिंकू की लवस्टोरी कैसे शुरू हुई: क्रिकेटर फ्रेंड की शादी में पहली मुलाकात; दोस्ती, प्यार और आज रिंग सेरेमनी क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज आज अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों की लखनऊ के फाइव स्टार होटल में इंगेजमेंट है। रिंग सेरेमनी में अखिलेश-डिंपल समेत 300 मेहमानों को इनवाइट किया गया है। पहली बार रिंकू और प्रिया की मुलाकात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी की शादी में हुई थी। VIDEO में देखिए दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई… क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज एक नए रिश्ते में बंध गए। लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में रविवार को दोनों की सगाई हुई। स्टेज पर रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई, तो वह भावुक हो गईं और फफककर रो पड़ीं। रिंकू ने प्रिया को संभाला, फिर दोनों ने हाथ उठाकर अपने प्यार का इजहार किया। प्रिया पिंक लहंगे में थीं और रिंकू ने व्हाइट शेरवानी पहनी। सेरेमनी के बाद रिंकू और प्रिया ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। मेहमानों और परिवारवालों के साथ प्रिया-रिंकू ने जमकर डांस किया। प्रिया के विधायक पिता बेटी की सेरेमनी अच्छे से हो जाए, इस बात के लिए चिंतित दिखे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से कहा, यह कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। कृपया फोटो खिंचवाने के लिए धक्का-मुक्की न करें। आपमें से सिर्फ चुनिंदा कार्यकर्ताओं को ही आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में राजनीति और खेल जगत के 300 VIP गेस्ट आए थे। 22 वेज आइटम मेहमानों को परोसे गए। सभी डिशेज रिंकू-प्रिया की पसंद के थे। सपा मुखिया अखिलेश अखिलेश ने कहा, रिंकू ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है। वहीं, प्रिया भी बेहद कम उम्र में सांसद बनी हैं। अगर राजनीति और खेल से जुड़े दो लोग अपने विचारों के साथ जुड़ते हैं, तो उनका स्वागत है। हमने उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रिया और रिंकू की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होगी। इसमें देशभर से राजनेता, क्रिकेट खिलाड़ी, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। शादी के लिए ताज होटल का पिकॉक लॉन और दरबार हॉल बुक कर लिया गया है। वीआईपी मेहमान नदेसर पैलेस में ठहरेंगे। 4 तस्वीरें देखिए- प्रिया-रिंकू ने एक दूसरे को डिजाइनर रिंग पहनाई
प्रिया ने रिंकू को कोलकाता से मंगवाई गई डिजाइनर रिंग पहनाई, जबकि रिंकू ने प्रिया को मुंबई से खरीदी गई डिजाइनर रिंग पहनाई। लखनऊ के पंडित उमेश त्रिवेदी ने रस्में करवाईं। 12:30 से 4:00 बजे तक का शुभ मुहूर्त था। दोनों अंगूठियों की कीमत 2.5 लाख रुपए थी। प्रिया का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने और रिंकू की शेरवानी मुंबई के एक डिजाइनर ने तैयार की। इंगेजमेंट से पहले रिंकू और प्रिया ने होटल के लॉन में फोटोशूट कराया। अब जानिए किसने क्या कहा? डिंपल ने कहा- हमें अब शादी का इंतजार, BCCI उपाध्यक्ष ने कहा- ये सफल जोड़ी सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, ‘राजनीति और खेल से जुड़े दो लोग अपने विचारों के साथ आते हैं, तो उनका स्वागत है। हमने उनको बधाई दी, आशीर्वाद दिया। एक ने कम उम्र में क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है और दूसरी कम उम्र में सांसद बनी हैं। दोनों ही परिवारों के लिए यह बहुत खुशी की बात है। रिंकू सिंह ने काफी संघर्ष करके यह मुकाम पाया है और तूफानी सरोज (प्रिया के पिता) का राजनीतिक सफर भी प्रेरणादायक रहा है। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, हमने दोनों बच्चों को आशीर्वाद दिया है… अब हमें शादी का इंतजार है। अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, मैं क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज को बधाई देता हूं। मैं उनको आशीर्वाद देता हूं और भगवान से कामना है कि अपने-अपने क्षेत्रों में वो आगे बढ़ते जाएं और स्वस्थ रहें। BCCI उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, रिंकू सिंह क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज भी राजनीति में अच्छा कर रही हैं। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बहुत सफल हैं। दोनों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहे। बहुत अच्छी जोड़ी है। दोनों की जोड़ी बहुत सफल रहने वाली है। राजीव शुक्ला ने रिंकू के माता-पिता को भी बधाई दी। पूछा, आप लोग खुश हो ना? देखो आपका बेटा कहां से कहां पहुंच गया। प्रिया सरोज के चाचा भगवती चंद्र सरोज ने कहा- जब से यह शादी तय हुई, तब से चर्चाएं हो रही हैं। प्रिया बचपन से ही प्रतिभाशाली रही हैं। यह उनकी विरासत में है। हम लोग पहले से जानते थे कि प्रिया बहुत ऊंचाई तक पहुंचेंगी। इंगेजमेंट में 25 सांसद और 25 IAS अफसर शामिल हुए। अखिलेश के बगल राजीव शुक्ला, पूरा यादव कुनबा साथ दिखा
रिंग सेरेमनी में पूरा यादव कुनबा एक साथ नजर आया। राम गोपाल यादव, शिवपाल, अखिलेश, डिंपल और धर्मेंद्र यादव ने रिंकू-प्रिया को नए रिश्ते की बधाई दी। सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन, इकरा हसन भी आई थीं। अखिलेश अपने परिवार और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ स्टेज पर पहुंचे। उन्होंने फोटो खिंचाई और आशीर्वाद दिया। पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला और प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकी मैसूर भी पहुंचे थे। रिंकू सिंह केकेआर टीम से ही IPL खेलते हैं। इसके अलावा, गेंदबाज यश दयाल भी समारोह में पहुंचे, जिनकी गेंदों पर रिंकू ने लगातार 5 छक्के लगाकर क्रिकेट में स्टारडम हासिल किया था। सैफई के अलावा, यह परिवार लखनऊ में लंबे समय बाद इकट्ठा हुआ। इससे पहले, मुलायम सिंह यादव जब मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट थे, उस समय परिवार के सभी लोग एक साथ मौजूद थे। क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया
रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब दो साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई। रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी। अब रिंकू और प्रिया को जानिए… रिंकू सिंह ने पापा के साथ गैस सिलेंडर की डिलीवरी की KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते। टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था। मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। प्रिया सरोज 25 की उम्र में सांसद बनीं प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही उन्होंने सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। महज 25 साल की आयु में वह भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। ————– यह खबर भी पढ़िए:- प्रिया और रिंकू की लवस्टोरी कैसे शुरू हुई: क्रिकेटर फ्रेंड की शादी में पहली मुलाकात; दोस्ती, प्यार और आज रिंग सेरेमनी क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज आज अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों की लखनऊ के फाइव स्टार होटल में इंगेजमेंट है। रिंग सेरेमनी में अखिलेश-डिंपल समेत 300 मेहमानों को इनवाइट किया गया है। पहली बार रिंकू और प्रिया की मुलाकात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी की शादी में हुई थी। VIDEO में देखिए दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर