यूपी के मेरठ में गला घोंटकर पति की हत्या और फिर उसको सांप से कटवाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि एक सपेरे ने ये सांप 4 दिन पहले एक घर से पकड़ा था। ये सांप पड़ोसी सपेरे ने चुराकर हत्यारोपी महिला के बॉयफ्रेंड को एक हजार रुपए में बेच दिया। पहले लोग जिस सांप को जहरीला वाइपर मान रहे थे, वह घोड़ा-पछाड़ (धमन) प्रजाति का रैट स्नेक है। ये जहरीला नहीं होता। इसका भोजन सिर्फ चूहे और मेंढक होते हैं। पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड में दो सपेरों को गवाह बनाया है। दैनिक भास्कर सपेरों के उस गांव पहुंचा, जहां से ये सांप खरीदा गया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले पूरा मामला समझिए बहसूमा थाना क्षेत्र में अकबरपुर सादात गांव है। यहां रहने वाला टाइल्स-पत्थर मिस्त्री अमित कश्यप 15 अप्रैल की सुबह चारपाई पर मृत मिला। शरीर पर नाखून से खरोंच जैसे निशान थे। बिस्तर पर ही एक सांप मिला। माना गया, सांप के काटने से मौत हुई है। लेकिन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इस मामले में अमित की पत्नी रविता और उसके बॉयफ्रेंड अमरदीप की गिरफ्तारी हुई। दोनों ने हत्या के बाद सांप से अमित को डसवाया, ताकि यह लगे कि सांप के काटने से उसकी मौत हुई है। इस गांव में 200 से ज्यादा सपेरे, पीढ़ी दर पीढ़ी यही काम
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे से करीब 3 किलोमीटर अंदर चलने पर हम महमूदपुर सिखेड़ा गांव पहुंचे। इसे सपेरों का गांव भी कहा जाता है। यहां 200 से ज्यादा सपेरों के परिवार रहते हैं। यहां पूरे के पूरे खानदान इस पुश्तैनी काम को संभाले हैं। गांव के बाहर DJ बज रहे थे। पता चला, गांव में आज दो बारातें आई हैं। ढूंढते-ढूंढते हम प्रीतम के घर पहुंचे। 70 साल के प्रीतम घर की गैलरी में चारपाई पर बैठे थे। सपेरों में देहरान दरिनाथ गोत्र से ताल्लुक रखने वाले प्रीतम को खुद नहीं पता कि वो कौन-सी पीढ़ी हैं, जो सांप पकड़ने का काम कर रहे हैं। बस इतना कहते हैं कि ये हमारा पुश्तैनी काम है। हमारी जितनी भी पीढ़ी आएंगी, वो बस यही काम करेंगी। जिस सांप ने अमित को काटा, वो प्रीतम ने पकड़ा था
जिस सांप से अमित को डसवाया गया, वह सपेरे प्रीतम ने पकड़ा था। प्रीतम बताते हैं- उस घटना से करीब तीन-चार दिन पहले मैंने गांव के ही एक घर से वो सांप पकड़ा था। घोड़ा-पछाड़ प्रजाति का ये सांप था, जो बंद घरों या खेतों में मिलता है। इसका भोजन चूहे और मेंढक होते हैं। ये इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाता, क्योंकि जहरीला नहीं होता। पड़ोसी सपेरा चुराकर ले गया, पुलिस आई तब पता चला
प्रीतम बताते हैं- ये सांप पकड़कर मैं घर ले आया। वो एक डिब्बे में बंद था और घर के कमरे में रखा था। मेरे घर के पीछे वाली गली में ही कृष्ण रहता है। वो भी पेशे से सपेरा है, मेरे साथ यही काम करता है। कृष्ण मेरे घर से ये सांप चुराकर ले गया। मुझे उस वक्त ये पता नहीं चला। कृष्ण ने ये सांप एक व्यक्ति को एक हजार रुपए में बेच दिया। वो व्यक्ति कृष्ण के पास आया था। कह रहा था कि किसी को डराने के लिए एक सांप चाहिए। कृष्ण को नहीं पता था कि उस व्यक्ति के दिमाग में क्या चल रहा है। इसलिए उसको ऐसा सांप दिया, जो जहरीला नहीं था। इस सांप के काटने से कोई भी इंसान मर नहीं सकता। पुलिस जब पूछताछ करते हुए मेरे घर आई, तब मुझे पता चला कि जो सांप मैंने पकड़ा था, वो चोरी हो चुका है। सपेरा कृष्ण बोला- मुझसे तो देवी जागरण के नाम पर सांप ले गए
इस पूरे मामले में सपेरे कृष्ण कृष्ण ने बताया- हमारा काम सिर्फ घरों से सांप पकड़ना और उसको जंगलों में छोड़ना है। एक लड़का राजकुमार है। उसने किसी और से बात करवाई थी। राजकुमार के जरिए ही उस व्यक्ति को सांप दिया था। वो हमसे देवी जागरण में कलाकारी दिखाने के नाम पर सांप लेकर गया था। ये भी कहा था कि देवी जागरण होने के बाद हम सांप वापस कर देंगे। इसके बाद उसने सांप का क्या किया, हमें कुछ नहीं पता। उसने अपनी मर्जी से एक हजार रुपए मुझे दिए थे, मैंने रुपए नहीं मांगे। सपेरे कृष्ण के दो तरह के बयान
हालांकि, कृष्ण के दो तरह के बयान सामने आए हैं। पुलिस को उसने बताया कि किसी को डराने की बात कहकर एक व्यक्ति उससे सांप ले गया था। जबकि मीडिया को दिए ऑन कैमरा बयान में उसने कहा कि एक व्यक्ति देवी जागरण में कलाकारी दिखाने की बात कहकर उससे सांप ले गया था। दो सपेरों को पुलिस ने बनाया गवाह
मेरठ के एसपी (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया- पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि रविता का बॉयफ्रेंड अमरदीप ये सांप महमदपुर सिखेड़ा गांव से खरीदकर लाया था। पुलिस इस गांव में पहुंची। सपेरे कृष्ण से पूछताछ की। उसने बताया कि अमरदीप आया था और किसी व्यक्ति को सांप से डराने की बात कह रहा था। इसलिए मैंने उसको ऐसा सांप दिया, जो जहरीला नहीं था। वो बार-बार मुझसे सांप की कीमत पूछ रहा था। मैंने कीमत नहीं बताई। फिर भी वो एक हजार रुपए दे गया था। रविता की मां बोली- बेटी को 4 घंटे पीटकर जुर्म कुबूल करवाया
अमित की पत्नी रविता का मायका मुजफ्फरनगर जिले के गांव सैदपुर खुर्द में है। हमने इस केस में उसके मायके पक्ष के लोगों से भी बात की। रविता की मां मुनेश ने बताया- बेटी की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही मैं मेरठ के बहसूमा थाने पहुंची। वहां पुलिसवालों ने मेरी बात बेटी से करवाई। रविता ने बताया कि पुलिस ने मुझे 4 घंटे तक पीटा है। एक महिला पुलिसकर्मी मेरा वीडियो बना रही थी। अगर मैं बोलना बंद कर देती थी, तो कुछ पुलिसकर्मी मेरी पिटाई करते थे। पुलिसवालों ने मेरी बेटी पर अपने मनमाफिक बयान देने का दबाव बनाया है। ‘गला घोंटती तो पूरे गले पर निशान होता, लेकिन ऐसा नहीं था’
रविता के बड़े भाई गुलाब सिंह कहते हैं- रविता को गलत रूप में आज तक हमने नहीं देखा। वो अपने पति के साथ 4 साल कर्नाटक में भी रही। फिर वापस मेरठ आकर मकान बनाया। हमने आज तक बहन के बारे में कभी गलत नहीं सुना। 14 अप्रैल को हमारा पूरा परिवार शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के लिए सहारनपुर गया था। रविता और उसका पति अमित भी साथ गए थे। अगले दिन पता चला कि अमित को सांप ने डंस लिया। जब डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया, तब हमने ही शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए कहा। उस वक्त अमित की मां-पत्नी और दोनों भाभी ने पोस्टमॉर्टम के लिए मना किया था। ————————— ये खबर भी पढ़ें… पत्नी ने हत्या की, फिर 10 बार सांप से डसवाया, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मर्डर किया, मेरठ में फिर मुस्कान जैसी वारदात मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ हत्याकांड जैसी वारदात फिर हुई है। यहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सोते वक्त पति का गला घोंटा, फिर शव के नीचे सांप को दबा दिया। सांप ने युवक को 10 बार डसा। वारदात के बाद बॉयफ्रेंड को वहां से भगा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई। सुबह जब घरवाले उठे तो देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। उसके हाथ के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर यूपी के मेरठ में गला घोंटकर पति की हत्या और फिर उसको सांप से कटवाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि एक सपेरे ने ये सांप 4 दिन पहले एक घर से पकड़ा था। ये सांप पड़ोसी सपेरे ने चुराकर हत्यारोपी महिला के बॉयफ्रेंड को एक हजार रुपए में बेच दिया। पहले लोग जिस सांप को जहरीला वाइपर मान रहे थे, वह घोड़ा-पछाड़ (धमन) प्रजाति का रैट स्नेक है। ये जहरीला नहीं होता। इसका भोजन सिर्फ चूहे और मेंढक होते हैं। पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड में दो सपेरों को गवाह बनाया है। दैनिक भास्कर सपेरों के उस गांव पहुंचा, जहां से ये सांप खरीदा गया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले पूरा मामला समझिए बहसूमा थाना क्षेत्र में अकबरपुर सादात गांव है। यहां रहने वाला टाइल्स-पत्थर मिस्त्री अमित कश्यप 15 अप्रैल की सुबह चारपाई पर मृत मिला। शरीर पर नाखून से खरोंच जैसे निशान थे। बिस्तर पर ही एक सांप मिला। माना गया, सांप के काटने से मौत हुई है। लेकिन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इस मामले में अमित की पत्नी रविता और उसके बॉयफ्रेंड अमरदीप की गिरफ्तारी हुई। दोनों ने हत्या के बाद सांप से अमित को डसवाया, ताकि यह लगे कि सांप के काटने से उसकी मौत हुई है। इस गांव में 200 से ज्यादा सपेरे, पीढ़ी दर पीढ़ी यही काम
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे से करीब 3 किलोमीटर अंदर चलने पर हम महमूदपुर सिखेड़ा गांव पहुंचे। इसे सपेरों का गांव भी कहा जाता है। यहां 200 से ज्यादा सपेरों के परिवार रहते हैं। यहां पूरे के पूरे खानदान इस पुश्तैनी काम को संभाले हैं। गांव के बाहर DJ बज रहे थे। पता चला, गांव में आज दो बारातें आई हैं। ढूंढते-ढूंढते हम प्रीतम के घर पहुंचे। 70 साल के प्रीतम घर की गैलरी में चारपाई पर बैठे थे। सपेरों में देहरान दरिनाथ गोत्र से ताल्लुक रखने वाले प्रीतम को खुद नहीं पता कि वो कौन-सी पीढ़ी हैं, जो सांप पकड़ने का काम कर रहे हैं। बस इतना कहते हैं कि ये हमारा पुश्तैनी काम है। हमारी जितनी भी पीढ़ी आएंगी, वो बस यही काम करेंगी। जिस सांप ने अमित को काटा, वो प्रीतम ने पकड़ा था
जिस सांप से अमित को डसवाया गया, वह सपेरे प्रीतम ने पकड़ा था। प्रीतम बताते हैं- उस घटना से करीब तीन-चार दिन पहले मैंने गांव के ही एक घर से वो सांप पकड़ा था। घोड़ा-पछाड़ प्रजाति का ये सांप था, जो बंद घरों या खेतों में मिलता है। इसका भोजन चूहे और मेंढक होते हैं। ये इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाता, क्योंकि जहरीला नहीं होता। पड़ोसी सपेरा चुराकर ले गया, पुलिस आई तब पता चला
प्रीतम बताते हैं- ये सांप पकड़कर मैं घर ले आया। वो एक डिब्बे में बंद था और घर के कमरे में रखा था। मेरे घर के पीछे वाली गली में ही कृष्ण रहता है। वो भी पेशे से सपेरा है, मेरे साथ यही काम करता है। कृष्ण मेरे घर से ये सांप चुराकर ले गया। मुझे उस वक्त ये पता नहीं चला। कृष्ण ने ये सांप एक व्यक्ति को एक हजार रुपए में बेच दिया। वो व्यक्ति कृष्ण के पास आया था। कह रहा था कि किसी को डराने के लिए एक सांप चाहिए। कृष्ण को नहीं पता था कि उस व्यक्ति के दिमाग में क्या चल रहा है। इसलिए उसको ऐसा सांप दिया, जो जहरीला नहीं था। इस सांप के काटने से कोई भी इंसान मर नहीं सकता। पुलिस जब पूछताछ करते हुए मेरे घर आई, तब मुझे पता चला कि जो सांप मैंने पकड़ा था, वो चोरी हो चुका है। सपेरा कृष्ण बोला- मुझसे तो देवी जागरण के नाम पर सांप ले गए
इस पूरे मामले में सपेरे कृष्ण कृष्ण ने बताया- हमारा काम सिर्फ घरों से सांप पकड़ना और उसको जंगलों में छोड़ना है। एक लड़का राजकुमार है। उसने किसी और से बात करवाई थी। राजकुमार के जरिए ही उस व्यक्ति को सांप दिया था। वो हमसे देवी जागरण में कलाकारी दिखाने के नाम पर सांप लेकर गया था। ये भी कहा था कि देवी जागरण होने के बाद हम सांप वापस कर देंगे। इसके बाद उसने सांप का क्या किया, हमें कुछ नहीं पता। उसने अपनी मर्जी से एक हजार रुपए मुझे दिए थे, मैंने रुपए नहीं मांगे। सपेरे कृष्ण के दो तरह के बयान
हालांकि, कृष्ण के दो तरह के बयान सामने आए हैं। पुलिस को उसने बताया कि किसी को डराने की बात कहकर एक व्यक्ति उससे सांप ले गया था। जबकि मीडिया को दिए ऑन कैमरा बयान में उसने कहा कि एक व्यक्ति देवी जागरण में कलाकारी दिखाने की बात कहकर उससे सांप ले गया था। दो सपेरों को पुलिस ने बनाया गवाह
मेरठ के एसपी (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया- पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि रविता का बॉयफ्रेंड अमरदीप ये सांप महमदपुर सिखेड़ा गांव से खरीदकर लाया था। पुलिस इस गांव में पहुंची। सपेरे कृष्ण से पूछताछ की। उसने बताया कि अमरदीप आया था और किसी व्यक्ति को सांप से डराने की बात कह रहा था। इसलिए मैंने उसको ऐसा सांप दिया, जो जहरीला नहीं था। वो बार-बार मुझसे सांप की कीमत पूछ रहा था। मैंने कीमत नहीं बताई। फिर भी वो एक हजार रुपए दे गया था। रविता की मां बोली- बेटी को 4 घंटे पीटकर जुर्म कुबूल करवाया
अमित की पत्नी रविता का मायका मुजफ्फरनगर जिले के गांव सैदपुर खुर्द में है। हमने इस केस में उसके मायके पक्ष के लोगों से भी बात की। रविता की मां मुनेश ने बताया- बेटी की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही मैं मेरठ के बहसूमा थाने पहुंची। वहां पुलिसवालों ने मेरी बात बेटी से करवाई। रविता ने बताया कि पुलिस ने मुझे 4 घंटे तक पीटा है। एक महिला पुलिसकर्मी मेरा वीडियो बना रही थी। अगर मैं बोलना बंद कर देती थी, तो कुछ पुलिसकर्मी मेरी पिटाई करते थे। पुलिसवालों ने मेरी बेटी पर अपने मनमाफिक बयान देने का दबाव बनाया है। ‘गला घोंटती तो पूरे गले पर निशान होता, लेकिन ऐसा नहीं था’
रविता के बड़े भाई गुलाब सिंह कहते हैं- रविता को गलत रूप में आज तक हमने नहीं देखा। वो अपने पति के साथ 4 साल कर्नाटक में भी रही। फिर वापस मेरठ आकर मकान बनाया। हमने आज तक बहन के बारे में कभी गलत नहीं सुना। 14 अप्रैल को हमारा पूरा परिवार शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के लिए सहारनपुर गया था। रविता और उसका पति अमित भी साथ गए थे। अगले दिन पता चला कि अमित को सांप ने डंस लिया। जब डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया, तब हमने ही शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए कहा। उस वक्त अमित की मां-पत्नी और दोनों भाभी ने पोस्टमॉर्टम के लिए मना किया था। ————————— ये खबर भी पढ़ें… पत्नी ने हत्या की, फिर 10 बार सांप से डसवाया, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मर्डर किया, मेरठ में फिर मुस्कान जैसी वारदात मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ हत्याकांड जैसी वारदात फिर हुई है। यहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सोते वक्त पति का गला घोंटा, फिर शव के नीचे सांप को दबा दिया। सांप ने युवक को 10 बार डसा। वारदात के बाद बॉयफ्रेंड को वहां से भगा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई। सुबह जब घरवाले उठे तो देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। उसके हाथ के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
प्रेमी ने जागरण के लिए खरीदा था सांप:वापस करने का वादा किया था; मेरठ में सपेरा बोला- मैंने पैसे भी नहीं मांगे थे
