फरीदकोट में दो दिन पहले महिला तांत्रिक के घर युवक के फंदा लगाकर सुसाइड करने के मामले में आज प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। कोटकपूरा शहर में इंदिरा कॉलोनी निवासी बब्बल राम (45) ने सुरगापुरी में सुसाइड किया था। इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने मृतक बब्बल राम (45) की पत्नी कमला की शिकायत की थी। मृतक की प्रेमिका दुआरेआना रोड स्थित शेर-ए-पंजाब नगर निवासी सुक्खो नामक विवाहित महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी कमला ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति कुछ समय से सुक्खो के जाल में फंसा हुआ था। यह महिला उसके पति को अपने साथ रहने के लिए मजबूर कर रही थी। इसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान होकर उसके पति बब्बल राम ने सोमवार शाम को सुरगापुरी इलाके में किसी के घर जाकर सुसाइड किया। इस बयान पर पुलिस ने सुक्खो के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस- डीएसपी
इस मामले में कोटकपूरा के डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि मृतक बब्बल राम की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने सुक्खो नामक महिला के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने की धारा के तहत थाना सिटी में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। अब इस महिला को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ कर सुसाइड के कारणों के बारे में और तथ्य इकट्ठा किए जाएंगे। फरीदकोट में दो दिन पहले महिला तांत्रिक के घर युवक के फंदा लगाकर सुसाइड करने के मामले में आज प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। कोटकपूरा शहर में इंदिरा कॉलोनी निवासी बब्बल राम (45) ने सुरगापुरी में सुसाइड किया था। इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने मृतक बब्बल राम (45) की पत्नी कमला की शिकायत की थी। मृतक की प्रेमिका दुआरेआना रोड स्थित शेर-ए-पंजाब नगर निवासी सुक्खो नामक विवाहित महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी कमला ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति कुछ समय से सुक्खो के जाल में फंसा हुआ था। यह महिला उसके पति को अपने साथ रहने के लिए मजबूर कर रही थी। इसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान होकर उसके पति बब्बल राम ने सोमवार शाम को सुरगापुरी इलाके में किसी के घर जाकर सुसाइड किया। इस बयान पर पुलिस ने सुक्खो के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस- डीएसपी
इस मामले में कोटकपूरा के डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि मृतक बब्बल राम की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने सुक्खो नामक महिला के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने की धारा के तहत थाना सिटी में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। अब इस महिला को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ कर सुसाइड के कारणों के बारे में और तथ्य इकट्ठा किए जाएंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
