फरीदकोट में हनीट्रैप केस में फर्जी पत्रकार गिरफ्तार:1 लाख रुपए की कर रहा था डिमांड; रेप की झूठी खबर चलाने की दी धमकी

फरीदकोट में हनीट्रैप केस में फर्जी पत्रकार गिरफ्तार:1 लाख रुपए की कर रहा था डिमांड; रेप की झूठी खबर चलाने की दी धमकी

पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने शहर में लोगों को हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे पैसे ऐंठने वाले एक गिरोह को बेनकाब करते हुए इसके सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। जो लोगों को जाल में फंसने वाले लोगों से खुद को पत्रकार बताकर पैसे की मांग करता है। आरोपी की पहचान कोटकपूरा के जलालेआना रोड स्थित कोठे चेतियावाली निवासी निर्मल सिंह उर्फ ​​पम्मा के रूप में हुई। इस मामले पुलिस ने एक युवक और 3 अज्ञात लड़कियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया किया है। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। नौकरी के लिए लाए थे लड़की पुलिस ने बताया कि उनके पास भान सिंह कालोनी के रहने वाले संदीप कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि कुछ दिन पहले फरीदकोट निवासी दीपक नरूला उनके घर पर काम करने के लिए एक युवती को छोड़ कर गया था। जिसे वह बाद में वापस अपने साथ ले गया। इसके बाद उन्होंने संदीप कुमार पर रेप करने का आरोप लगाया और उसके बाद खुद को पत्रकार बताने वाले निर्मल सिंह ने एक लाख रुपए की डिमांड करनी शुरू कर दी। पैसे नहीं देने पर खबर चलाने की धमकी निर्मल सिंह ने पैसे नहीं देने पर चैनल पर खबर चला चलाने की धमकियां दी। शिकायतकर्ता संदीप सिंह के अनुसार आरोपी ने उसका फोन छीन लिया और उससे 10 हजार रुपए लेकर बाकी पैसे भी देने की मांग रखी। इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए फरीदकोट पुलिस ने दो नामजद समेत 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक आरोपी निर्मल सिंह उर्फ ​​पम्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आरोपी की कार भी पुलिस द्वारा जब्त की गई है। अब तक 5 लोगों को हनी ट्रैप में फंसा चुका है गिरोह- डीएसपी डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि अभी तक यह गिरोह 5 लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर पैसे ऐंठ चुका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर और सख्ती से जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही गिरोह में शामिल लड़कियों और अन्य आरोपियों का पता लगाया जाएगा। पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने शहर में लोगों को हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे पैसे ऐंठने वाले एक गिरोह को बेनकाब करते हुए इसके सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। जो लोगों को जाल में फंसने वाले लोगों से खुद को पत्रकार बताकर पैसे की मांग करता है। आरोपी की पहचान कोटकपूरा के जलालेआना रोड स्थित कोठे चेतियावाली निवासी निर्मल सिंह उर्फ ​​पम्मा के रूप में हुई। इस मामले पुलिस ने एक युवक और 3 अज्ञात लड़कियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया किया है। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। नौकरी के लिए लाए थे लड़की पुलिस ने बताया कि उनके पास भान सिंह कालोनी के रहने वाले संदीप कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि कुछ दिन पहले फरीदकोट निवासी दीपक नरूला उनके घर पर काम करने के लिए एक युवती को छोड़ कर गया था। जिसे वह बाद में वापस अपने साथ ले गया। इसके बाद उन्होंने संदीप कुमार पर रेप करने का आरोप लगाया और उसके बाद खुद को पत्रकार बताने वाले निर्मल सिंह ने एक लाख रुपए की डिमांड करनी शुरू कर दी। पैसे नहीं देने पर खबर चलाने की धमकी निर्मल सिंह ने पैसे नहीं देने पर चैनल पर खबर चला चलाने की धमकियां दी। शिकायतकर्ता संदीप सिंह के अनुसार आरोपी ने उसका फोन छीन लिया और उससे 10 हजार रुपए लेकर बाकी पैसे भी देने की मांग रखी। इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए फरीदकोट पुलिस ने दो नामजद समेत 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक आरोपी निर्मल सिंह उर्फ ​​पम्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आरोपी की कार भी पुलिस द्वारा जब्त की गई है। अब तक 5 लोगों को हनी ट्रैप में फंसा चुका है गिरोह- डीएसपी डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि अभी तक यह गिरोह 5 लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर पैसे ऐंठ चुका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर और सख्ती से जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही गिरोह में शामिल लड़कियों और अन्य आरोपियों का पता लगाया जाएगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर