हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव जाजरू में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मकान में गाय को रस्सियों से बंधी हुई और गंभीर हालत में पाया गया। पूरा मकान खून से सना हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। घर में फैला खून देख परिवार सदमे में गाय के मालिक कमल पांचाल का आरोप है कि यह घटना रंजिश के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि पहले गाय को रस्सी से बांधा गया और फिर उसे कोई केमिकल पिलाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर में फैले खून को देखकर परिवार के सदस्य सदमे में हैं। डॉक्टरों ने किया मेडिकल परीक्षण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पशु डॉक्टरों को बुलाया और गाय का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गाय के साथ क्या किया गया। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। यदि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है, तो उसका भी खुलासा किया जाएगा। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव जाजरू में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मकान में गाय को रस्सियों से बंधी हुई और गंभीर हालत में पाया गया। पूरा मकान खून से सना हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। घर में फैला खून देख परिवार सदमे में गाय के मालिक कमल पांचाल का आरोप है कि यह घटना रंजिश के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि पहले गाय को रस्सी से बांधा गया और फिर उसे कोई केमिकल पिलाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर में फैले खून को देखकर परिवार के सदस्य सदमे में हैं। डॉक्टरों ने किया मेडिकल परीक्षण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पशु डॉक्टरों को बुलाया और गाय का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गाय के साथ क्या किया गया। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। यदि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है, तो उसका भी खुलासा किया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
