फरीदाबाद में एक दामाद ने अपनी सास के पेट में गोली मार दी। सास को गंभीर हालात में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नंगला एन्क्लेव पार्ट वन की है। सारन थाना पुलिस को दी गई शिकायत में नंगला एन्क्लेव पार्ट वन की रहने वाली रीता गिरी ने बताया है कि, 2009 में उसने अपनी बेटी प्रियंका की शादी नंगला एन्क्लेव पार्ट वन में रहने वाले रामबीर नामक युवक के साथ की थी। शादी के बाद से रामबीर उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस में रामबीर के खिलाफ खर्चा और मारपीट का केस डाला हुआ है। इसके चलते रामबीर पिछले कई दिनों से उसकी बेटी को धमकी दे रहा था। 10 मई की रात को मारी गोली
2 साल पहले प्रियंका बच्चों के साथ आरोपी को छोड़कर अपनी मां के घर पर आ गई थी। पीड़िता ने बताया कि 10 मई की रात को घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। रामबीर ने उसके साथ झगड़ा शुरू किया और उसके पेट में गोली मारकर मौके से फरार हो गया, जिसको लेकर सारन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी दामाद को पकड़ा
पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी दामाद को नंगला एन्क्लेव पार्ट वन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी दामाद को कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। फरीदाबाद में एक दामाद ने अपनी सास के पेट में गोली मार दी। सास को गंभीर हालात में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नंगला एन्क्लेव पार्ट वन की है। सारन थाना पुलिस को दी गई शिकायत में नंगला एन्क्लेव पार्ट वन की रहने वाली रीता गिरी ने बताया है कि, 2009 में उसने अपनी बेटी प्रियंका की शादी नंगला एन्क्लेव पार्ट वन में रहने वाले रामबीर नामक युवक के साथ की थी। शादी के बाद से रामबीर उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस में रामबीर के खिलाफ खर्चा और मारपीट का केस डाला हुआ है। इसके चलते रामबीर पिछले कई दिनों से उसकी बेटी को धमकी दे रहा था। 10 मई की रात को मारी गोली
2 साल पहले प्रियंका बच्चों के साथ आरोपी को छोड़कर अपनी मां के घर पर आ गई थी। पीड़िता ने बताया कि 10 मई की रात को घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। रामबीर ने उसके साथ झगड़ा शुरू किया और उसके पेट में गोली मारकर मौके से फरार हो गया, जिसको लेकर सारन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी दामाद को पकड़ा
पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी दामाद को नंगला एन्क्लेव पार्ट वन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी दामाद को कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
