फरीदाबाद में बाउंस चेक देकर कथावाचक फरार:बड़े नेताओं के साथ लगाए पोस्टर, टेंट और डीजे वाले से 14 लाख की डील

फरीदाबाद में बाउंस चेक देकर कथावाचक फरार:बड़े नेताओं के साथ लगाए पोस्टर, टेंट और डीजे वाले से 14 लाख की डील

फरीदाबाद के दशहरा मैदान में भगवान राम कथा का आयोजन करने वाला कथावाचक आचार्य संजय शास्त्री फरार हो गया। कथा का आयोजन 23 से 31 मार्च 2025 तक होना था। कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक कथा होनी थी। जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को श्याम बाबा व माता रानी का विशाल जागरण और 2 अप्रैल को भंडारे का आयोजन था। आयोजक ने शहर भर में बड़े राजनीतिक नेताओं के पोस्टर लगवाए। इनमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के कई मंत्रियों के नाम शामिल थे। 50 हजार का चेक बाउंस कार्यक्रम के पहले दिन सुबह कलश यात्रा निकाली गई। लेकिन दोपहर के बाद कथावाचक संजय आचार्य गायब हो गए। टेंट हाउस के मालिक मोहित गर्ग ने बताया कि आचार्य ने उन्हें 5 लाख रुपए में बुक किया था। उन्हें 50 हजार का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। बैंक से पता चला कि अकाउंट ब्लैकलिस्टेड है। कथावाचक की धोखाधड़ी से श्रद्धालु नाराज डीजे वाले को 9 लाख रुपए में बुक किया गया था। उन्हें केवल 5 हजार रुपए दिए गए। अब आचार्य का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। इस धोखाधड़ी से श्रद्धालुओं में निराशा है। टेंट और डीजे वाले अपना सामान समेटकर वापस जा रहे हैं। फरीदाबाद के दशहरा मैदान में भगवान राम कथा का आयोजन करने वाला कथावाचक आचार्य संजय शास्त्री फरार हो गया। कथा का आयोजन 23 से 31 मार्च 2025 तक होना था। कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक कथा होनी थी। जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को श्याम बाबा व माता रानी का विशाल जागरण और 2 अप्रैल को भंडारे का आयोजन था। आयोजक ने शहर भर में बड़े राजनीतिक नेताओं के पोस्टर लगवाए। इनमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के कई मंत्रियों के नाम शामिल थे। 50 हजार का चेक बाउंस कार्यक्रम के पहले दिन सुबह कलश यात्रा निकाली गई। लेकिन दोपहर के बाद कथावाचक संजय आचार्य गायब हो गए। टेंट हाउस के मालिक मोहित गर्ग ने बताया कि आचार्य ने उन्हें 5 लाख रुपए में बुक किया था। उन्हें 50 हजार का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। बैंक से पता चला कि अकाउंट ब्लैकलिस्टेड है। कथावाचक की धोखाधड़ी से श्रद्धालु नाराज डीजे वाले को 9 लाख रुपए में बुक किया गया था। उन्हें केवल 5 हजार रुपए दिए गए। अब आचार्य का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। इस धोखाधड़ी से श्रद्धालुओं में निराशा है। टेंट और डीजे वाले अपना सामान समेटकर वापस जा रहे हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर