फरीदाबाद में एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहपुर ब्लॉक की रहने वाली 30 वर्षीय अंजलि के तौर पर हुई है। मृतका के परिजनों ने उसके पति कुलदीप पर हत्या का आरोप लगाया है। कुलदीप फरीदाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाला वकील है। दंपति के दो बच्चे हैं – 8 वर्षीय सिया और 5 वर्षीय भविष्य। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मृतका के भाई प्रिंस ने बताया कि अंजलि की शादी 6 नवंबर 2014 को कुलदीप से हुई थी। आज सुबह जब वह ट्रेन में पेपर देने जा रहा था, तब उसे अंजलि की मौत की खबर मिली। उसने अंजलि के फोन पर संपर्क किया, जिसे उसकी नंद चित्रा ने उठाया और कहा कि अंजलि ठीक है। बाद में जब प्रिंस परिवार के साथ सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल पहुंचा, तो वहां कुलदीप या उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। केवल कुलदीप का बड़ा भाई मौजूद था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया। असिस्टेंट कमल घर आकर जीजा संग शराब पीता था
प्रिंस ने यह भी आरोप लगाया कि उनके जीजा का असिस्टेंट कमल घर आता था और दोनों साथ में शराब पीते थे। कमल ने उनकी बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की है। उनकी बेटी ने ही उनकी बहन अंजलि को यह बात बताई थी कि कमल अंकल को गुड टच और बेड टच के बारे में पता नहीं है क्या। इसको लेकर उनकी बहन अंजलि ने जीजा से बात की थी। लेकिन उनका जीजा कुड़ी अपनी बेटी और पत्नी की बात पर विश्वास न करके कमल पर ज्यादा भरोसा कर रहा था। इसको लेकर भी घर में झगड़ा चल रहा था, उन्हें यह भी शक है कि कहीं ना कहीं कमल की वजह से घर में क्लेश बढ़ा है। बहन ने या तो परेशान होकर आत्महत्या की है या फिर उसके जीजा ने ही बहन को मौत के घाट उतारा है। फिलहाल अंजली के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई बोर्ड के द्वारा कराई जाए ताकि उनकी बहन की मौत की असल वजह का पता चल पाए और बहन के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले। फरीदाबाद में एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहपुर ब्लॉक की रहने वाली 30 वर्षीय अंजलि के तौर पर हुई है। मृतका के परिजनों ने उसके पति कुलदीप पर हत्या का आरोप लगाया है। कुलदीप फरीदाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाला वकील है। दंपति के दो बच्चे हैं – 8 वर्षीय सिया और 5 वर्षीय भविष्य। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मृतका के भाई प्रिंस ने बताया कि अंजलि की शादी 6 नवंबर 2014 को कुलदीप से हुई थी। आज सुबह जब वह ट्रेन में पेपर देने जा रहा था, तब उसे अंजलि की मौत की खबर मिली। उसने अंजलि के फोन पर संपर्क किया, जिसे उसकी नंद चित्रा ने उठाया और कहा कि अंजलि ठीक है। बाद में जब प्रिंस परिवार के साथ सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल पहुंचा, तो वहां कुलदीप या उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। केवल कुलदीप का बड़ा भाई मौजूद था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया। असिस्टेंट कमल घर आकर जीजा संग शराब पीता था
प्रिंस ने यह भी आरोप लगाया कि उनके जीजा का असिस्टेंट कमल घर आता था और दोनों साथ में शराब पीते थे। कमल ने उनकी बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की है। उनकी बेटी ने ही उनकी बहन अंजलि को यह बात बताई थी कि कमल अंकल को गुड टच और बेड टच के बारे में पता नहीं है क्या। इसको लेकर उनकी बहन अंजलि ने जीजा से बात की थी। लेकिन उनका जीजा कुड़ी अपनी बेटी और पत्नी की बात पर विश्वास न करके कमल पर ज्यादा भरोसा कर रहा था। इसको लेकर भी घर में झगड़ा चल रहा था, उन्हें यह भी शक है कि कहीं ना कहीं कमल की वजह से घर में क्लेश बढ़ा है। बहन ने या तो परेशान होकर आत्महत्या की है या फिर उसके जीजा ने ही बहन को मौत के घाट उतारा है। फिलहाल अंजली के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई बोर्ड के द्वारा कराई जाए ताकि उनकी बहन की मौत की असल वजह का पता चल पाए और बहन के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले। हरियाणा | दैनिक भास्कर
