हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई की इनकम शादी के बाद बढ़ने के बजाय घट गई है, जबकि उनकी आईएएस पत्नी परी बिश्नोई की आय डबल हो गई है। भव्य 2022 में 7 करोड़ 35 लाख की संपत्ति के मालिक थे, अब यह संपत्ति घटकर 6.96 करोड़ रह गई है। उनकी पत्नी परी बिश्नोई की शादी से पहले वर्ष 2020-21 में 2.74 लाख आय थी, जो एक साल में ही बढ़कर 7.90 लाख और वर्ष 2023 में बढ़कर 15.9 लाख हो गई। दोनों पति-पत्नी के पास करीब 6.96 करोड़ की संपत्ति है। पत्नी के पास संपत्ति में केवल सोना है, जिसकी कीमत 5 लाख है और 1.70 लाख का कैश है। बता दें कि कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने 22 दिसंबर 2023 आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई से शादी की थी। दोनों की शादी उदयपुर के फाईव स्टार होटल में हुई थी। परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव काकड़ा की रहने वाली है। परी बिश्नोई ने साल 2019 में यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक में 30वां नंबर हासिल किया था। शादी के बाद भव्य का यह पहला चुनाव है। भव्य की पत्नी परी बिश्नोई मेघालय में तैनात है। 2022 में भव्य की संपत्ति
भव्य ने आदमपुर उप चुनाव में 2022 में दिए हलफनामा में अपनी आय 23 लाख 4 हजार 110 रुपए बताई थी। उसके पास उस समय 4 लाख रुपए कैश सहित कुल 7 करोड़ 35 लाख 10 हजार 653 रुपए की प्रॉपर्टी थी। भव्य के पास अचल संपत्ति नहीं है। इसके अतिरिक्त भव्य पर 1 करोड़ 56 लाख 37 हजार 530 रुपए की देनदारियां बकाया है। भव्य ने सरकार को करीब 11 लाख 19 हजार 308 रुपए की GST अदा करनी है। भव्य की मौजूदा समय में भी GST पेंडिंग हैं। पत्नी ने 10 लाख अधिक कमाते हैं भव्य
भव्य बिश्नोई की सालाना इनकम 25.98 लाख है और वहीं उनकी पत्नी की इनकम 15.09 लाख रुपए है। भव्य पत्नी से 10 लाख रुपए सालाना अधिक कमाते हैं। भव्य के पास कैश 1.90 लाख रुपए तो वहीं पत्नी के पास 1.70 लाख रुपए कैश है। भव्य के पास 32 लाख के शेयर भी हैं। इसके अलावा भव्य ने 2.96 करोड़ का लोन ले रखा है। भव्य ने कमाई से कई गुना अधिक लोन लिया हुआ है। भव्य के पास पत्नी से ज्यादा ज्वेलरी
भव्य के पास 1 करोड़ के ज्वेलरी है और पत्नी के पास करीब 5 लाख की ज्वेलरी है। भव्य की कुल चल-अचल संपति 6.96 करोड़ है जबकि पत्नी की 6.90 लाख रुपए की संपत्ति है। भव्य के पास ग्रेटर नोएडा में अंसल प्लाजा में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी है, जिसकी मार्केट वैल्यू एक करोड़ रुपए है। भव्य ने करीब 32 लाख रुपए इन्वेस्टमेंट किए
भव्य ने म्यूचुअल फंड के अलावा अन्य कंपनियों में इन्वेस्टमेंट किया है। भव्य ने जसमा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में 5.33 लाख, प्लो पाव प्राइवेट लिमिटेड में 50 हजार रुपए, वेनगार्ड वेनचरर्स में 50 हजार रुपए, म्यूचुअल फंड में 24.93 लाख रुपए इन्वेस्टमेंट किए हैं। भव्य ने कुल 32 लाख रुपए इन्वेस्ट किए हैं। इसके अलावा भव्य ने आदमपुर के एमएस सर्विस स्टेशन को 2.95 करोड़ का लोन दिया है। मनिकरण ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड को शॉर्ट टर्म लोन करीब 59 हजार का दिया है। 2019 में भव्य के पास 3.82 करोड़ की संपत्ति थी
भव्य बिश्नोई ने 2019 में हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस समय भव्य के पास 10 लाख 76 हजार 181 रुपए का कैश था और उनकी आय 13 लाख 52 हजार 930 रुपए थी। चल संपत्ति के रूप में उनके पास 1 करोड़ 32 लाख 22 हजार 775 रुपए और अचल 2 करोड़ 50 लाख रुपए थी। तब दोनों संपत्ति मिलाकर 3 करोड़ 82 लाख 22 हजार 775 रुपए थी। सरकार को 58 हजार 102 रुपए अदा करने थे, जबकि 1 करोड़ 79 लाख 20 हजार 414 रुपए का लोन था। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई की इनकम शादी के बाद बढ़ने के बजाय घट गई है, जबकि उनकी आईएएस पत्नी परी बिश्नोई की आय डबल हो गई है। भव्य 2022 में 7 करोड़ 35 लाख की संपत्ति के मालिक थे, अब यह संपत्ति घटकर 6.96 करोड़ रह गई है। उनकी पत्नी परी बिश्नोई की शादी से पहले वर्ष 2020-21 में 2.74 लाख आय थी, जो एक साल में ही बढ़कर 7.90 लाख और वर्ष 2023 में बढ़कर 15.9 लाख हो गई। दोनों पति-पत्नी के पास करीब 6.96 करोड़ की संपत्ति है। पत्नी के पास संपत्ति में केवल सोना है, जिसकी कीमत 5 लाख है और 1.70 लाख का कैश है। बता दें कि कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने 22 दिसंबर 2023 आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई से शादी की थी। दोनों की शादी उदयपुर के फाईव स्टार होटल में हुई थी। परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव काकड़ा की रहने वाली है। परी बिश्नोई ने साल 2019 में यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक में 30वां नंबर हासिल किया था। शादी के बाद भव्य का यह पहला चुनाव है। भव्य की पत्नी परी बिश्नोई मेघालय में तैनात है। 2022 में भव्य की संपत्ति
भव्य ने आदमपुर उप चुनाव में 2022 में दिए हलफनामा में अपनी आय 23 लाख 4 हजार 110 रुपए बताई थी। उसके पास उस समय 4 लाख रुपए कैश सहित कुल 7 करोड़ 35 लाख 10 हजार 653 रुपए की प्रॉपर्टी थी। भव्य के पास अचल संपत्ति नहीं है। इसके अतिरिक्त भव्य पर 1 करोड़ 56 लाख 37 हजार 530 रुपए की देनदारियां बकाया है। भव्य ने सरकार को करीब 11 लाख 19 हजार 308 रुपए की GST अदा करनी है। भव्य की मौजूदा समय में भी GST पेंडिंग हैं। पत्नी ने 10 लाख अधिक कमाते हैं भव्य
भव्य बिश्नोई की सालाना इनकम 25.98 लाख है और वहीं उनकी पत्नी की इनकम 15.09 लाख रुपए है। भव्य पत्नी से 10 लाख रुपए सालाना अधिक कमाते हैं। भव्य के पास कैश 1.90 लाख रुपए तो वहीं पत्नी के पास 1.70 लाख रुपए कैश है। भव्य के पास 32 लाख के शेयर भी हैं। इसके अलावा भव्य ने 2.96 करोड़ का लोन ले रखा है। भव्य ने कमाई से कई गुना अधिक लोन लिया हुआ है। भव्य के पास पत्नी से ज्यादा ज्वेलरी
भव्य के पास 1 करोड़ के ज्वेलरी है और पत्नी के पास करीब 5 लाख की ज्वेलरी है। भव्य की कुल चल-अचल संपति 6.96 करोड़ है जबकि पत्नी की 6.90 लाख रुपए की संपत्ति है। भव्य के पास ग्रेटर नोएडा में अंसल प्लाजा में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी है, जिसकी मार्केट वैल्यू एक करोड़ रुपए है। भव्य ने करीब 32 लाख रुपए इन्वेस्टमेंट किए
भव्य ने म्यूचुअल फंड के अलावा अन्य कंपनियों में इन्वेस्टमेंट किया है। भव्य ने जसमा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में 5.33 लाख, प्लो पाव प्राइवेट लिमिटेड में 50 हजार रुपए, वेनगार्ड वेनचरर्स में 50 हजार रुपए, म्यूचुअल फंड में 24.93 लाख रुपए इन्वेस्टमेंट किए हैं। भव्य ने कुल 32 लाख रुपए इन्वेस्ट किए हैं। इसके अलावा भव्य ने आदमपुर के एमएस सर्विस स्टेशन को 2.95 करोड़ का लोन दिया है। मनिकरण ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड को शॉर्ट टर्म लोन करीब 59 हजार का दिया है। 2019 में भव्य के पास 3.82 करोड़ की संपत्ति थी
भव्य बिश्नोई ने 2019 में हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस समय भव्य के पास 10 लाख 76 हजार 181 रुपए का कैश था और उनकी आय 13 लाख 52 हजार 930 रुपए थी। चल संपत्ति के रूप में उनके पास 1 करोड़ 32 लाख 22 हजार 775 रुपए और अचल 2 करोड़ 50 लाख रुपए थी। तब दोनों संपत्ति मिलाकर 3 करोड़ 82 लाख 22 हजार 775 रुपए थी। सरकार को 58 हजार 102 रुपए अदा करने थे, जबकि 1 करोड़ 79 लाख 20 हजार 414 रुपए का लोन था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
