फिरोजपुर में AAP सरपंच ने खुद को मारी गोली:पहले फेसबुक पर गजल पोस्ट की, लिखा था- मेरी अर्थी उठा के चलेंगे मेरे यार

फिरोजपुर में AAP सरपंच ने खुद को मारी गोली:पहले फेसबुक पर गजल पोस्ट की, लिखा था- मेरी अर्थी उठा के चलेंगे मेरे यार

पंजाब के फिरोजपुर में सरपंच और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता जशन बावा ने बीती रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले जशन बावा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसके बैकग्राउंड में हिंदी गजल ‘जब मेरी अर्थी उठा के चलेंगे मेरे यार’ लगाई हुई थी। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यह पूरी घटना गुरुहरसहाय कस्बे के तरिडा गांव की है। बता दें कि इसी साल AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले वो अपने कमरे में खाना ही खा रहे थे, तभी अचानक उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। गोली की आवाज सुन जब तक उनके परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पंजाब के फिरोजपुर में सरपंच और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता जशन बावा ने बीती रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले जशन बावा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसके बैकग्राउंड में हिंदी गजल ‘जब मेरी अर्थी उठा के चलेंगे मेरे यार’ लगाई हुई थी। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यह पूरी घटना गुरुहरसहाय कस्बे के तरिडा गांव की है। बता दें कि इसी साल AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले वो अपने कमरे में खाना ही खा रहे थे, तभी अचानक उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। गोली की आवाज सुन जब तक उनके परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।   पंजाब | दैनिक भास्कर