लुधियाना| फिक्की फ्लो लुधियाना ने अपनी चेयरपर्सन अनामिका घई के नेतृत्व में फ्लो बाजार रंगला पंजाब का आयोजन किया। इसका केंद्र बिंदु दिवाली था और इसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देना था। यह महिलाओं के लिए आय के साधन बनाने और स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बना। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन फ्लो की राष्ट्रीय प्रमुख जॉय दास वर्मा ने किया, जिसमें पूर्व चेयरपर्सन मोनिका चौधरी के साथ रश्मि बेक्टर, संगीता, दिव्या ओसवाल, मन्नत कोठारी और राधिका ने भी शिरकत की। स्टॉल्स में पारंपरिक शिल्प, एथनिक वियर, सजावटी सामान व त्योहारी आवश्यकताओं को प्रदर्शित किया गया। लुधियाना| फिक्की फ्लो लुधियाना ने अपनी चेयरपर्सन अनामिका घई के नेतृत्व में फ्लो बाजार रंगला पंजाब का आयोजन किया। इसका केंद्र बिंदु दिवाली था और इसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देना था। यह महिलाओं के लिए आय के साधन बनाने और स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बना। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन फ्लो की राष्ट्रीय प्रमुख जॉय दास वर्मा ने किया, जिसमें पूर्व चेयरपर्सन मोनिका चौधरी के साथ रश्मि बेक्टर, संगीता, दिव्या ओसवाल, मन्नत कोठारी और राधिका ने भी शिरकत की। स्टॉल्स में पारंपरिक शिल्प, एथनिक वियर, सजावटी सामान व त्योहारी आवश्यकताओं को प्रदर्शित किया गया। पंजाब | दैनिक भास्कर
