बच्चों की मृत्यु दर कम करने के लिए वैक्सीनेशन:कुरुक्षेत्र में आज से 6 दिन चलेगा अभियान; ड्रॉप-आउट बच्चों पर विशेष फोकस

बच्चों की मृत्यु दर कम करने के लिए वैक्सीनेशन:कुरुक्षेत्र में आज से 6 दिन चलेगा अभियान; ड्रॉप-आउट बच्चों पर विशेष फोकस

कुरुक्षेत्र में बच्चों की गंभीर बीमारियों से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए हेल्थ विभाग खास वैक्सीनेशन अभियान सप्ताह (SWI) चलाएगा। इस अभियान के तहत आज 17 मार्च से अगले 6 दिन तक 0 से 5 साल तक बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इसमें उन बच्चों को कवर किया जाएगा, जो किसी कारण से अब तक वैक्सीन लगने से छूटे (ड्रॉप आउट) हुए हैं। बुधवार-शनिवार लगेगी वैक्सीन इस अभियान के तहत हर बुधवार और शनिवार को बच्चों को टीका लगाया जाएगा। अभियान में गर्भवतियों को भी शामिल किया गया है। उनको विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें भी उन महिलाओं को वैक्सीन लगेगी, जो किसी वजह से छूट गई थीं। इन बीमारियों से होगा बचाव कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर डॉ. मनीषा सिंह के मुताबिक, अभियान के दौरान बच्चों को खसरा, गल गोटू, काली खांसी, टिटनेस और निमोनिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे। ये वैक्सीन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाएगी। साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से उनका बचाव करेगी। कुरुक्षेत्र में बच्चों की गंभीर बीमारियों से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए हेल्थ विभाग खास वैक्सीनेशन अभियान सप्ताह (SWI) चलाएगा। इस अभियान के तहत आज 17 मार्च से अगले 6 दिन तक 0 से 5 साल तक बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इसमें उन बच्चों को कवर किया जाएगा, जो किसी कारण से अब तक वैक्सीन लगने से छूटे (ड्रॉप आउट) हुए हैं। बुधवार-शनिवार लगेगी वैक्सीन इस अभियान के तहत हर बुधवार और शनिवार को बच्चों को टीका लगाया जाएगा। अभियान में गर्भवतियों को भी शामिल किया गया है। उनको विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें भी उन महिलाओं को वैक्सीन लगेगी, जो किसी वजह से छूट गई थीं। इन बीमारियों से होगा बचाव कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर डॉ. मनीषा सिंह के मुताबिक, अभियान के दौरान बच्चों को खसरा, गल गोटू, काली खांसी, टिटनेस और निमोनिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे। ये वैक्सीन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाएगी। साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से उनका बचाव करेगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर