बठिंडा में सोशल मीडिया को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। पत्नी द्वारा बनाई गई इंस्टाग्राम रील को अपलोड करने से पति ने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई। गुस्से में पति मोबाइल लेकर घर से चला गया। इससे नाराज पत्नी ने पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना अजीत रोड गली नंबर 29 की है। सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के विक्की कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पंखे से उतारा गया। टीम ने तुरंत महिला को सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। थाना सिविल लाइन प्रभारी हरजोत सिंह का कहना है कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। वे इस घटना की जानकारी जुटा रहे हैं। बठिंडा में सोशल मीडिया को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। पत्नी द्वारा बनाई गई इंस्टाग्राम रील को अपलोड करने से पति ने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई। गुस्से में पति मोबाइल लेकर घर से चला गया। इससे नाराज पत्नी ने पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना अजीत रोड गली नंबर 29 की है। सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के विक्की कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पंखे से उतारा गया। टीम ने तुरंत महिला को सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। थाना सिविल लाइन प्रभारी हरजोत सिंह का कहना है कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। वे इस घटना की जानकारी जुटा रहे हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
