बठिंडा में बर्खास्त कॉन्स्टेबल की बिगड़ी तबीयत:पीत की नली में पथरी, पुलिस रिमांड के दौरान पेट में हुआ दर्द, अस्पताल में भर्ती

बठिंडा में बर्खास्त कॉन्स्टेबल की बिगड़ी तबीयत:पीत की नली में पथरी, पुलिस रिमांड के दौरान पेट में हुआ दर्द, अस्पताल में भर्ती

बठिंडा विजिलेंस विभाग द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार की गई बर्खास्त महिला पुलिसकर्मी अमनदीप कौर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिमांड पर चल रही अमनदीप को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात अमनदीप कौर के पेट में अचानक दर्द होने लगा। जिसके बाद इसे अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला कि अमनदीप कौर को पथरी है। डॉक्टर सोफिया गर्ग के अनुसार, जांच में पित्त की नली में पथरी पाई गई है। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। रिमांड के दौरान बिगड़ा तबीयत विजिलेंस विभाग ने अमनदीप कौर को 26 मई को गिरफ्तार किया था। 27 मई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां विभाग को 5 दिन की रिमांड मांगने पर 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला। रिमांड के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी। वार्ड के बाहर पुलिस बल तैनात सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सिविल अस्पताल के वार्ड के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अमनदीप कौर पुलिस की निगरानी में अस्पताल में उपचार करवा रही हैं। बठिंडा विजिलेंस विभाग द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार की गई बर्खास्त महिला पुलिसकर्मी अमनदीप कौर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिमांड पर चल रही अमनदीप को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात अमनदीप कौर के पेट में अचानक दर्द होने लगा। जिसके बाद इसे अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला कि अमनदीप कौर को पथरी है। डॉक्टर सोफिया गर्ग के अनुसार, जांच में पित्त की नली में पथरी पाई गई है। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। रिमांड के दौरान बिगड़ा तबीयत विजिलेंस विभाग ने अमनदीप कौर को 26 मई को गिरफ्तार किया था। 27 मई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां विभाग को 5 दिन की रिमांड मांगने पर 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला। रिमांड के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी। वार्ड के बाहर पुलिस बल तैनात सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सिविल अस्पताल के वार्ड के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अमनदीप कौर पुलिस की निगरानी में अस्पताल में उपचार करवा रही हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर