बरनाला के कस्बा भदौड़ की एक विवाहिता को सुसराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। 2 महीने पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। मायके वालों के बयान के आधार पर बठिंडा पुलिस ने सुसराल वालों के मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। देर शाम मृतक विवाहिता का गमगीन माहौल में भदौड़ में अंतिम संस्कार किया गया। ससुरालियों ने दी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पुलिस को दिए अपने बयान पर विवाहिता अर्शप्रीत कौर के पिता अजमेर सिंह ने बताया के उसका एक बेटा और चार लड़कियां हैं। छोटी बेटी अर्शप्रीत कौर की शादी इसी साल 11 अक्तूबर को बलविंदर सिंह निवासी बाबा फरीद नगर बठिंडा से हुई थी। मैरिज के कुछ दिनों बाद ही सुसराल परिवार लड़की को तंग परेशान करना शुरू कर दिया। आज उन्हें सुसराल वालों ने सूचित किया कि लड़की बठिंडा के एक हॉस्पिटल में दाखिल है, हालत गंभीर है। भदौड़ से परिवार जब बठिंडा पहुंचा तो पता चला के लड़की की मौत हो चुकी है। परिवार का आरोप है कि सुसराल परिवार ने दहेज के लिए मौत के घाट उतार दिया। बठिंडा कैंट पुलिस थाने में अजमेर सिंह के बयान पर पुलिस ने लड़की के पति बलविंदर सिंह, ससुर दर्शन सिंह, लड़की की सास बनत कौर और ननद के खिलाफ 80, 3(5) तहत केस दर्ज किया है। परिवार का आरोप है के लड़की की गला घोटकर हत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद भदौड में लड़की का अंतिम संस्कार किया गया। बरनाला के कस्बा भदौड़ की एक विवाहिता को सुसराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। 2 महीने पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। मायके वालों के बयान के आधार पर बठिंडा पुलिस ने सुसराल वालों के मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। देर शाम मृतक विवाहिता का गमगीन माहौल में भदौड़ में अंतिम संस्कार किया गया। ससुरालियों ने दी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पुलिस को दिए अपने बयान पर विवाहिता अर्शप्रीत कौर के पिता अजमेर सिंह ने बताया के उसका एक बेटा और चार लड़कियां हैं। छोटी बेटी अर्शप्रीत कौर की शादी इसी साल 11 अक्तूबर को बलविंदर सिंह निवासी बाबा फरीद नगर बठिंडा से हुई थी। मैरिज के कुछ दिनों बाद ही सुसराल परिवार लड़की को तंग परेशान करना शुरू कर दिया। आज उन्हें सुसराल वालों ने सूचित किया कि लड़की बठिंडा के एक हॉस्पिटल में दाखिल है, हालत गंभीर है। भदौड़ से परिवार जब बठिंडा पहुंचा तो पता चला के लड़की की मौत हो चुकी है। परिवार का आरोप है कि सुसराल परिवार ने दहेज के लिए मौत के घाट उतार दिया। बठिंडा कैंट पुलिस थाने में अजमेर सिंह के बयान पर पुलिस ने लड़की के पति बलविंदर सिंह, ससुर दर्शन सिंह, लड़की की सास बनत कौर और ननद के खिलाफ 80, 3(5) तहत केस दर्ज किया है। परिवार का आरोप है के लड़की की गला घोटकर हत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद भदौड में लड़की का अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
लुधियाना पुलिस के पास नहीं कोई रोड मैप:दीवाली को लेकर बाजारों में बढ़ी भीड़, सड़कों पर लग रहा जाम, लोग परेशान
लुधियाना पुलिस के पास नहीं कोई रोड मैप:दीवाली को लेकर बाजारों में बढ़ी भीड़, सड़कों पर लग रहा जाम, लोग परेशान लुधियाना शहर की सड़कों पर इन दिनों लग रहे घंटों जाम से लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। दीवाली पर्व के चलते इन दिनों घंटों जाम में लोग फंसे रहते हैं। आलम यह है कि बीस मिनट का रास्ता घंटों तक तय करना पड़ रहा है। शहर के मुख्य बाजारों में तो स्थिति काफी भयंकर हो चुकी है। शाम के समय तो शहर की हर सड़क पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुलिस के पास भी कोई रोड मैप नहीं है। दीवाली पर घरों से खरीददारी करने निकल रहे लोग कुछ ही दिनों बाद दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा। लोग अभी से खरीददारी करने के लिए बाजारों में निकल रहे हैं। कोई गिफ्ट आइटम खरीद रहा है तो कोई घरों की सजावट का सामान। बाजारों में दुकानदारों की तरफ से भी दुकानों के बाहर विभिन्न तरह के सामान की स्टालें भी लगाई गई हैं, जहां लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। दोपहर से शुरू हो जाता है जाम शहर के हैबोवाल, घुमार मंडी, माडल टाऊऩ, घंटाघर चौक, रेलवे स्टेशन, आरती चौक, केसरगंज, फील्डगंज, जसिसयां रोड पर दोपहर से ही ट्रैफिक जाम शुरू हो जाता है। यहां शाम के समय तो हालात बेहद गंभीर हो जाते हैं। बाजारों में हो रखे हैं अवैध कब्जे जाम की स्थिति से निपटने के लिए ना तो पुलिस गंभीर है ना ही नगर निगम। क्योंकि शहर के कई इलाके एक तो काफी छोटे हैं, ऊपर से वहां दुकानदारों की तरफ से भी अवैध कब्जे कर रखे हैं। जिस कारण जाम की सिथति से लोग परेशान हो रहे हैं। हर साल दीवाली पर महानगर के लोग ट्रैफिक समस्या से जूझते हैं लेकिन जिम्मेवार अफसर कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। दीवाली को लेकर पुलिस पुरी तरह से हैं अलर्ट डीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि दीवाली को लेकर शहर में जहां लोगों की सुरक्षा को लेकर विशेष नाके लगाए जा रहे हैं। वहीं ट्रैफिक समस्या से भी निपटने के लिए भीड़भाड़ वाले बाजारों में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने अपील की कि त्योहार को लेकर लोग भी पुलिस को सहयोग करें।
बरनाला में 15 किसानों के केबल चोरी:15 खेतों में लगी तार को काटा, मोटर भी ले गए चोर
बरनाला में 15 किसानों के केबल चोरी:15 खेतों में लगी तार को काटा, मोटर भी ले गए चोर पंजाब में बरनाला जिले के गांव गुरम और करमगड में चोरों ने बड़ी संख्या में किसानों के खेतों की मोटरों से केबल तार चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। पूर्व सरपंच राजविंदर सिंह ने बताया कि गांव गुरम में किसान बहादुर सिंह की 40 फीट, निर्मल सिंह की 25 फीट, चमकौर सिंह की 50 फीट, भगवंत सिंह की 250 फीट, नाजर सिंह की 60 फीट, निर्मल सिंह की 40 फीट, जीत सिंह की 50 फीट केबल, हरबंस लाल की 100 फीट, बलदेव सिंह की 50 फुट और गुरजंट सिंह की दो मोटरों से 100 फीट केबल तार चोरी की गई है। जल्द गिरफ्तार होंगे चोर : थाना प्रभारी इसी तरह गांव करमगढ में किसान जतिंदरपाल सिंह की दो मोटरों से 250 फीट, बारा सिंह की 20 फीट, महिंदर सिंह की 20 फीट और जीत सिंह दो मोटरों से 80 फीट केबल तार रात को चोरों ने चोरी कर ली है। किसानों को इस चोरी की जानकारी आज सुबह हुई। किसानों ने बताया कि लगातार हो रही केबल तार चोरी की घटनाओं से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ परेशानी भी उठानी पड़ रही है। इसलिए पुलिस प्रशासन को इस तार चोर गिरोह को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। किसानों ने बताया कि चोरी की सूचना ठुलीवाल थाने की पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी शरीफ खान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने पहले भी तार गिरोह पर काबू पाने का दावा किया था।
ट्राइसिटी में कैब ड्राइवर रहे हड़ताल पर:चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में जुटे, रेट रिवाइज की थी मांग, ऑटो चालकों का भी मिला साथ
ट्राइसिटी में कैब ड्राइवर रहे हड़ताल पर:चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में जुटे, रेट रिवाइज की थी मांग, ऑटो चालकों का भी मिला साथ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में आज (सोमवार) को टैक्सी नहीं चली। कैब यूनियन की तरफ से हड़ताल की कॉल दी गई थी। इसके चलते चंडीगढ़ के सेक्टर-17 परेड ग्राउंड के सामने सारे टैक्सी ड्राइवर अपनी गाड़ियों सहित जुटे । वहीं, ऑटो चालक भी उनके पक्ष में आ गए थे। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वह नई एग्रीगेटर नीति लागू करने व रेट रिवाइज करने मांग कर रहे थे। चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ड्राइवरों की यह हैं मुख्य मांगें कैब ड्राइवरों का कहना था कि लंबे समय से उनकी मांगें चल रही हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं रही है। अब उनके रोजगार पर संकट आ गया है। यूनियन के नेताओं का कहना था कि बाइक टैक्सी की सेवा बंद होनी चाहिए। काफी समय से हम इन्हें ऑपरेट करने वाली कंपनियों से बात कर हैं, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। निजी नंबर वाली गाड़ी का कॉमर्शियल प्रयोग नहीं होना चाहिए। ड्राइवरों ने बताया कि उनकी तरफ से पूरा टैक्स भरा जाता है। लेकिन वह हमारे सामने सवारी उठाकर ले जाते हैं। ड्राइवरों का कहना है कि गवर्नमेंट का रेट 32 रुपए प्रति किलोमीटर है। हमारा रेट कम से कम 25 रुपए प्रति किलोमीटर होना चाहिए। अभी तक रेट काफी कम है। हिमाचल में पंजाब वालों को किया जा रहा परेशान कैब ड्राइवरों का कहना है कि अभी तक हिमाचल में पंजाब और हरियाणा नंबर की गाड़ियों का मामला हल नहीं हुआ है। अभी भी वहां पर मारपीट हो रही है। इस संबंधी वीडियो रोजाना हमारे पास आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की तरफ प्रशासन को ध्यान देना चहिए। ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।