बरनाला में निहंग सिंह की पिटाई:2 महिलाओं समेत 26 के खिलाफ केस, एसपी बोले- गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

बरनाला में निहंग सिंह की पिटाई:2 महिलाओं समेत 26 के खिलाफ केस, एसपी बोले- गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

बरनाला के गांव हरदासपुरा में पुलिस की मौजूदगी में एक निहंग सिंह की पिटाई का मामला सामने आया है। दो दिन पहले हुए इस इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 26 लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज किया है। घटना की जानकारी के अनुसार, निहंग सतपाल सिंह पर पहले सुखदेव सिंह की पिटाई का आरोप था। सुखदेव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सतपाल सिंह के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया था। इसके बाद गांव के लोगों ने सतपाल सिंह को घेर लिया। पुलिस की मौजूदगी में ही भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत 26 लोगों पर केस दर्ज किया है।। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी आरोपियों में जसप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरजंट सिंह, हरबंस सिंह, अमनदीप कौर और तेज कौर समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई हुड़दंग मचाने की कोशिश करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। एसपी अशोक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सुखदेव सिंह के बयान के आधार पर सतपाल सिंह पर इरादा कत्ल कर और मारपीट का पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पर्चा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दिया और आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बरनाला के गांव हरदासपुरा में पुलिस की मौजूदगी में एक निहंग सिंह की पिटाई का मामला सामने आया है। दो दिन पहले हुए इस इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 26 लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज किया है। घटना की जानकारी के अनुसार, निहंग सतपाल सिंह पर पहले सुखदेव सिंह की पिटाई का आरोप था। सुखदेव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सतपाल सिंह के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया था। इसके बाद गांव के लोगों ने सतपाल सिंह को घेर लिया। पुलिस की मौजूदगी में ही भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत 26 लोगों पर केस दर्ज किया है।। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी आरोपियों में जसप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरजंट सिंह, हरबंस सिंह, अमनदीप कौर और तेज कौर समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई हुड़दंग मचाने की कोशिश करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। एसपी अशोक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सुखदेव सिंह के बयान के आधार पर सतपाल सिंह पर इरादा कत्ल कर और मारपीट का पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पर्चा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दिया और आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर