पंजाब के बरनाला में विधानसभा उप चुनाव के दौरान पंजाब पे स्केल बहाली सांझा फ्रंट द्वारा प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने आम आदमी पार्टी के सांसद मीत हेयर के घर के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए गए और सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों संदीप गिल और सुखविंदर सिंह ने कहा कि बरनाला विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर आज वह अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनके संगठन पंजाब पे स्केल बहाली सांझा फ्रंट ने धरना दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने से पहले वादा किया था कि सरकार बनने के बाद उन पर लगाया गया केंद्रीय पे स्केल हटा दिया जाएगा। लेकिन पिछले ढाई साल में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार ने उनके साथ एक भी बैठक नहीं की। इसके विरोध में वे आज बरनाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने आये हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अब भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे उप चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के करीब 50 हजार कर्मचारी इस केंद्रीय अधूरे वेतनमान से परेशान हैं। जो अपनी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। पंजाब के बरनाला में विधानसभा उप चुनाव के दौरान पंजाब पे स्केल बहाली सांझा फ्रंट द्वारा प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने आम आदमी पार्टी के सांसद मीत हेयर के घर के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए गए और सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों संदीप गिल और सुखविंदर सिंह ने कहा कि बरनाला विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर आज वह अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनके संगठन पंजाब पे स्केल बहाली सांझा फ्रंट ने धरना दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने से पहले वादा किया था कि सरकार बनने के बाद उन पर लगाया गया केंद्रीय पे स्केल हटा दिया जाएगा। लेकिन पिछले ढाई साल में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार ने उनके साथ एक भी बैठक नहीं की। इसके विरोध में वे आज बरनाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने आये हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अब भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे उप चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के करीब 50 हजार कर्मचारी इस केंद्रीय अधूरे वेतनमान से परेशान हैं। जो अपनी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
