बरनाला के गांव टल्लेवाल में राजवाहे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने साथियों के साथ रजवाहे में नहा रहा था। जहां नहाते समय वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव भोतना के मानक सिंह (17) पुत्र रेशम सिंह के रूप में हुई है। मृतक के गांव भोतना के बस स्टॉप पर सोमवार को ठंडे पानी की छबील लगाई हुई थी। छबील के उपरांत देर शाम मृतक अपने साथियों के साथ गांव टल्लेवाल में पुलिस बैरिकेड को छोड़ने के लिए गया था। जहां गर्मी के कारण वह अपने साथियों के साथ रजवाहे पर नहाने चला गया। इसी बीच जब वह नहाने के लिए रजवाहे में कूदा तो फिर बाहर नहीं आया। जिसके बाद उसके साथियों ने काफी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ घंटों बाद मृतक का शव कुछ किलोमीटर दूर दीपगढ़ गांव में मिली। पिता लगाता है जूस की दुकान मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जो अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। उसका पिता बस स्टैंड पर जूस की दुकान लगाकर घर चला रहा हैं। इस घटना के बाद भोतना गांव समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है। गौरतलब है कि गर्मी से राहत पाने के लिए गांव टल्लेवाल में बड़ी संख्या में लोग नहर और बड़े रजवाहे में नहाते हैं। इनमें डूबने से हर साल किसी न किसी युवा या व्यक्ति की मौत हो जाती है। पिछले वर्ष भी एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई थी। बरनाला के गांव टल्लेवाल में राजवाहे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने साथियों के साथ रजवाहे में नहा रहा था। जहां नहाते समय वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव भोतना के मानक सिंह (17) पुत्र रेशम सिंह के रूप में हुई है। मृतक के गांव भोतना के बस स्टॉप पर सोमवार को ठंडे पानी की छबील लगाई हुई थी। छबील के उपरांत देर शाम मृतक अपने साथियों के साथ गांव टल्लेवाल में पुलिस बैरिकेड को छोड़ने के लिए गया था। जहां गर्मी के कारण वह अपने साथियों के साथ रजवाहे पर नहाने चला गया। इसी बीच जब वह नहाने के लिए रजवाहे में कूदा तो फिर बाहर नहीं आया। जिसके बाद उसके साथियों ने काफी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ घंटों बाद मृतक का शव कुछ किलोमीटर दूर दीपगढ़ गांव में मिली। पिता लगाता है जूस की दुकान मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जो अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। उसका पिता बस स्टैंड पर जूस की दुकान लगाकर घर चला रहा हैं। इस घटना के बाद भोतना गांव समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है। गौरतलब है कि गर्मी से राहत पाने के लिए गांव टल्लेवाल में बड़ी संख्या में लोग नहर और बड़े रजवाहे में नहाते हैं। इनमें डूबने से हर साल किसी न किसी युवा या व्यक्ति की मौत हो जाती है। पिछले वर्ष भी एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई थी। पंजाब | दैनिक भास्कर
