बरनाला में विजीलेंस ने रिश्वत लेते हुए एक एएसआई को रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी बरनाला के पुलिस थाना धनौला में ड्यूटी पर तैनात था। एक मजदूर गरीब व्यक्ति को झूठे केस में नामजद करने की धमकी देकर रिश्वत ली थी। विजिलेंस में ट्रैप लगाकर आरोपी थानेदार को 10000 रिश्वत के साथ रंगे हाथ काबू किया है। विजिलेंस के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस थाना धनौला के एएसआई निर्मल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है। उन्होंने कहा कि धनौला के राजेश कुमार की शिकायत के बाद विजिलेंस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। केस में नामजद करने दे रहा था धमकी शिकायतकर्ता के भांजे पर थाना धनौला में एक केस रजिस्टर हुआ था, जिसकी जांच एएसआई निर्मल सिंह कर रहा था। आरोपी थानेदार शिकायतकर्ता को इस केस में नामजद करने की धमकी दे रहा था और इनसे रिश्वत की मांग की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज राजेश कुमार की शिकायत के बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर एएसआई निर्मल सिंह को 10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी निर्मल सिंह के खिलाफ इसके पहले रिश्वत का कोई भी केस नहीं है। बरनाला में विजीलेंस ने रिश्वत लेते हुए एक एएसआई को रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी बरनाला के पुलिस थाना धनौला में ड्यूटी पर तैनात था। एक मजदूर गरीब व्यक्ति को झूठे केस में नामजद करने की धमकी देकर रिश्वत ली थी। विजिलेंस में ट्रैप लगाकर आरोपी थानेदार को 10000 रिश्वत के साथ रंगे हाथ काबू किया है। विजिलेंस के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस थाना धनौला के एएसआई निर्मल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है। उन्होंने कहा कि धनौला के राजेश कुमार की शिकायत के बाद विजिलेंस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। केस में नामजद करने दे रहा था धमकी शिकायतकर्ता के भांजे पर थाना धनौला में एक केस रजिस्टर हुआ था, जिसकी जांच एएसआई निर्मल सिंह कर रहा था। आरोपी थानेदार शिकायतकर्ता को इस केस में नामजद करने की धमकी दे रहा था और इनसे रिश्वत की मांग की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज राजेश कुमार की शिकायत के बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर एएसआई निर्मल सिंह को 10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी निर्मल सिंह के खिलाफ इसके पहले रिश्वत का कोई भी केस नहीं है। पंजाब | दैनिक भास्कर
