बरनाला में PRTC कर्मचारी ने जहर खाया, मौत:आरोपियों को व्हाट्सएप पर भेजा सुसाइड नोट, नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप

बरनाला में PRTC कर्मचारी ने जहर खाया, मौत:आरोपियों को व्हाट्सएप पर भेजा सुसाइड नोट, नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप

बरनाला में पीआरटीसी के एक कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक हाकम सिंह पिछले 23-24 सालों से पीआरटीसी बस में कार्यरत थे। मृतक के बेटे अनमोल सिंह ने बताया कि उनके पिता को पिछले 5-6 दिनों से विभाग के कुछ लोग परेशान कर रहे थे। बस की चेकिंग के बाद आरोपी कर्मचारी पैसों की मांग कर रहे थे। साथ ही नौकरी से निकालने की धमकी भी दे रहे थे। मृतक ने आत्महत्या से पहले अपने फोन पर सुसाइड नोट छोड़ा। इसमें जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह, दलजीत सिंह और हरप्रीत सिंह पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। यह सुसाइड नोट उन्होंने चारों आरोपियों को व्हाट्सएप पर भी भेजा था। परिवार ने चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीआरटीसी के चारों कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। इस अवसर पर थाना सदर बरनाला के जांच पुलिस अधिकारी अमरनाथ ने बताया कि गांव सेखा निवासी हाकम सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर पीआरटीसी विभाग के चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बरनाला में पीआरटीसी के एक कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक हाकम सिंह पिछले 23-24 सालों से पीआरटीसी बस में कार्यरत थे। मृतक के बेटे अनमोल सिंह ने बताया कि उनके पिता को पिछले 5-6 दिनों से विभाग के कुछ लोग परेशान कर रहे थे। बस की चेकिंग के बाद आरोपी कर्मचारी पैसों की मांग कर रहे थे। साथ ही नौकरी से निकालने की धमकी भी दे रहे थे। मृतक ने आत्महत्या से पहले अपने फोन पर सुसाइड नोट छोड़ा। इसमें जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह, दलजीत सिंह और हरप्रीत सिंह पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। यह सुसाइड नोट उन्होंने चारों आरोपियों को व्हाट्सएप पर भी भेजा था। परिवार ने चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीआरटीसी के चारों कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। इस अवसर पर थाना सदर बरनाला के जांच पुलिस अधिकारी अमरनाथ ने बताया कि गांव सेखा निवासी हाकम सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर पीआरटीसी विभाग के चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर