बरवाला के वार्ड नं 1 में शराबी देवर ने अपनी भाभी घर में घुसकर बच्चों के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरवाला के वार्ड नंबर 1 निवासी सरोज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करती है। उसका पति भी मजदूरी करता है। उसके 3 बच्चे है। सरोज ने बताया कि 6 जुलाई को वह अपने मायके गांव किरावड गई थी। घर पर तीनों बच्चे थे। शाम करीब 5.30 उसके देवर दयानंद उर्फ राणा शराब के नशे में उसके घर में घुसकर बच्चों के साथ पहले गाली गलौज की और बार में मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी देवर ने उसके दोनों बेटों पर चाकू से वार किया, जिससे उसके बेटों के हाथों में चोट आई। महिला ने बताया कि शाम को जब उसका पति घर वापस लौटा तो दोनों बच्चों को उपचार के सरकारी अस्पताल ले गया, जहां से दोनों बेटों को हायर अग्रोहा रेफर कर दिया गया। इसके बाद 7 जुलाई को वह वापस घर लौटी तो उसके बच्चों ने मारपीट की वारदात के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरेापी दयानंद के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बरवाला के वार्ड नं 1 में शराबी देवर ने अपनी भाभी घर में घुसकर बच्चों के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरवाला के वार्ड नंबर 1 निवासी सरोज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करती है। उसका पति भी मजदूरी करता है। उसके 3 बच्चे है। सरोज ने बताया कि 6 जुलाई को वह अपने मायके गांव किरावड गई थी। घर पर तीनों बच्चे थे। शाम करीब 5.30 उसके देवर दयानंद उर्फ राणा शराब के नशे में उसके घर में घुसकर बच्चों के साथ पहले गाली गलौज की और बार में मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी देवर ने उसके दोनों बेटों पर चाकू से वार किया, जिससे उसके बेटों के हाथों में चोट आई। महिला ने बताया कि शाम को जब उसका पति घर वापस लौटा तो दोनों बच्चों को उपचार के सरकारी अस्पताल ले गया, जहां से दोनों बेटों को हायर अग्रोहा रेफर कर दिया गया। इसके बाद 7 जुलाई को वह वापस घर लौटी तो उसके बच्चों ने मारपीट की वारदात के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरेापी दयानंद के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
