चरखी दादरी जिले के कई गांवों में ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के बाद बाढ़ड़ा विधायक उमेद सिंह पातुवास ने एक विडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि नुकसान की भरपाई सरकार से करवाई जाएगी। किसान परेशान व विचलित ना हों। वीरवार शाम को चरखी दादरी जिले के हंसावास, कांहड़ा, कादमा,भांडवा, गुडाना, झोझू आदि कई गांवों में ओलावृष्टि होने से गेहूं, सरसों, सब्जी व बागवानी में नुकसान हुआ है। दो सप्ताह में दूसरी बार ओलावृष्टि होने से किसान सदमे में हैं। इसी बीच विधायक उमेद सिंह पातुवास ने एक विडियो जारी कर किसानों के लिए संदेश भेजा। अपनी गाड़ी में बैठकर जारी किए गए इस विडियो में विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया है नुकसान की भरपाई करवाएंगे। 15 मार्च को किसानों के बीच पहुंचेंगे विधायक ने जारी विडियो में कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिसका उन्हें दुख है। आगे विधायक ने कहा कि फसलों में हुए नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी और वे 15 मार्च को अधिकारियों को साथ लेकर किसानों के बीच पहुंचेंगे। 28 फरवरी को भी हुई थी ओलावृष्टि बीते 28 फरवरी देर शाम भी बाढड़ा क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ था। जिसके बाद से प्रभावित किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हंसावास कलां में तो किसानों ने रोड़ जाम भी किया था। वहीं दूसरी बार रोड़ जाम करने की तैयारी कर रहे थे और धरना शुरू कर दिया था। सूचना मिलने पर बाढ़ड़ा विधायक ने किसानों के बीच पहुंचकर नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया था और धरना समाप्त करवाया। वहीं लाड गांव के किसानों ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर ट्रैक्टर चला दिया था और मुआवजे की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया था। इसके अलावा किसान संगठनों के पदाधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों को सीएम के नाम ज्ञापन भेज चुके हैं। चरखी दादरी जिले के कई गांवों में ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के बाद बाढ़ड़ा विधायक उमेद सिंह पातुवास ने एक विडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि नुकसान की भरपाई सरकार से करवाई जाएगी। किसान परेशान व विचलित ना हों। वीरवार शाम को चरखी दादरी जिले के हंसावास, कांहड़ा, कादमा,भांडवा, गुडाना, झोझू आदि कई गांवों में ओलावृष्टि होने से गेहूं, सरसों, सब्जी व बागवानी में नुकसान हुआ है। दो सप्ताह में दूसरी बार ओलावृष्टि होने से किसान सदमे में हैं। इसी बीच विधायक उमेद सिंह पातुवास ने एक विडियो जारी कर किसानों के लिए संदेश भेजा। अपनी गाड़ी में बैठकर जारी किए गए इस विडियो में विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया है नुकसान की भरपाई करवाएंगे। 15 मार्च को किसानों के बीच पहुंचेंगे विधायक ने जारी विडियो में कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिसका उन्हें दुख है। आगे विधायक ने कहा कि फसलों में हुए नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी और वे 15 मार्च को अधिकारियों को साथ लेकर किसानों के बीच पहुंचेंगे। 28 फरवरी को भी हुई थी ओलावृष्टि बीते 28 फरवरी देर शाम भी बाढड़ा क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ था। जिसके बाद से प्रभावित किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हंसावास कलां में तो किसानों ने रोड़ जाम भी किया था। वहीं दूसरी बार रोड़ जाम करने की तैयारी कर रहे थे और धरना शुरू कर दिया था। सूचना मिलने पर बाढ़ड़ा विधायक ने किसानों के बीच पहुंचकर नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया था और धरना समाप्त करवाया। वहीं लाड गांव के किसानों ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर ट्रैक्टर चला दिया था और मुआवजे की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया था। इसके अलावा किसान संगठनों के पदाधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों को सीएम के नाम ज्ञापन भेज चुके हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
