कपूरथला सिटी | गांव खीरांवाली के बस स्टैंड के पास साइकिल पर अपने घर जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल व्यक्ति की पहचान रेशम सिंह निवासी गांव जहांगीरपुर के रूप में हुई है। कपूरथला सिटी | गांव खीरांवाली के बस स्टैंड के पास साइकिल पर अपने घर जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल व्यक्ति की पहचान रेशम सिंह निवासी गांव जहांगीरपुर के रूप में हुई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पीएसआईईसी प्लॉट आवंटन घोटाले में इंजीनियर गिरफ्तार
पीएसआईईसी प्लॉट आवंटन घोटाले में इंजीनियर गिरफ्तार चंडीगढ़ | विजिलेंस ब्यूरो ने औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन के मामले में वांछित आरोपी एवं पीएसआईईसी के उप मंडल इंजीनियर (एसडीई) स्वतेज सिंह को पकड़ा है। मामले में पहले ही फ्लाइंग स्क्वायड 1 थाना मोहाली में केस दर्ज किया था। दोषी ने मैसर्स गुरतेज इंडस्ट्रीज नामक फर्जी फर्म बनाई थी। आरोपी ने अपने बेटे मनरूप सिंह और रिश्तेदारों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर फर्म के नाम पर एक प्लॉट इंडस्ट्रियल फोकल पॉइंट अमृतसर में अलॉट किया था। आरोपी ने खुद मोहाली कोर्ट में सरेंडर किया, जिसे 3 दिन के रिमांड पर भेजा है।

मूसेवाला के नन्हे भाई का वीडियो:छोटे बेटे से लाड लडाते दिखे मूसेवाला में माता-पिता; फैंस ने लिखा- किसी की नजर ना लगे
मूसेवाला के नन्हे भाई का वीडियो:छोटे बेटे से लाड लडाते दिखे मूसेवाला में माता-पिता; फैंस ने लिखा- किसी की नजर ना लगे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नन्हे भाई का नया वीडियो सामने आया है। इसमें मूसेवाला के नन्हे भाई के साथ उनके माता-पिता भी हैं। मूसेवाला का नन्हा भाई तकरीबन 6 महीने का हो चुका है। वीडियो में मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर अपने छोटे बेटे के लाड लडाते दिख रहे हैं। वीडियो में मूसेवाला के छोटे भाई ने निक्कर और टीशर्ट पहन रखी है। उसके सिर पर कपड़ा बंधा है। ब्लैक एंड वाइट शेड वाले इस वीडियो में छोटा मूसेवाला खुशी में चहकता नजर आ रहा है। पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर उसे हंसा रहे हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद मूसेवाला के फैंस भावुक हो गए हैं। इस वीडियो को लेकर मूसेवाला के फैंस के बीच अलग ही उत्साह नजर आता है। कई फैंस जहां वीडियो को ज्यादा से ज्यादा सर्कुलेट कर रहे हैं वहीं कुछ इसके बहाने मूसेवाला को मिस कर रहे हैं। परिवार के लिए दुआएं भी मांगी जा रही है। मार्च में हुआ जन्म सिद्धू मूसेवाला का 29 मई 2022 को लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने ताबड़तोड़ फायरिंग का कत्ल कर दिया था। मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। जवान बेटे की मौत से पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर बुरी तरह टूट गए। इसके बाद चरण कौर ने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक से गर्भधारण किया। आम भाषा में इसे टेस्ट ट्यूब बेबी भी कहते हैं। चरण कौर ने 23 मार्च 2024 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। लगभग दो साल के लंबे अरसे के बाद परिवार के चेहरे पर मुस्कराहट देखने को मिली। मूसेवाला के छोटे भाई के जन्म पर माता-पिता ही नहीं, सिद्धू के लाखों फैंस ने भी खुशियां जताईं। IVF तकनीक को लेकर हो चुका कानूनी विवाद सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने इंग्लैंड जाकर इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक से गर्भधारण किया था। उस समय चरण कौर की उम्र 58 साल थी। भारतीय कानून के मुताबिक इतनी उम्र से गर्भधारण के लिए IVF तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने बाकायदा पंजाब सरकार को लैटर लिखकर जवाब तलबी भी की थी। हालांकि जब मूसेवाला के माता-पिता ने बताया कि उन्होंने IVF ट्रीटमेंट विदेश जाकर करवाया है और भारतीय धरती पर सिर्फ बच्चे ने जन्म लिया है। इसके बाद पूरा विवाद थम गया। लॉरेंस के 6 शूटरों ने मारी थी मूसेवाला को गोलियां सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 की शाम को मानसा जिले के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। उस समय मूसेवाला की उम्र 28 साल थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस ने ली। कनाडा में बैठे लॉरेंस के साथी गोल्डी बराड़ ने पूरी साजिश को अंजाम दिया। इस पूरी साजिश में लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन भी शामिल था। पुलिस ने इस मामले में 35 आरोपियों को नामजद किया जिनमें से 4 की मौत हो चुकी है। मूसेवाला की दिनदहाड़े की गई हत्या के बाद उसके माता-पिता इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं।

अमृतपाल के एनएसए के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी:पिता बोले- अभी परिवार को जानकारी नहीं दी; वकील तैयार कर रहे डॉक्यूमेंट
अमृतपाल के एनएसए के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी:पिता बोले- अभी परिवार को जानकारी नहीं दी; वकील तैयार कर रहे डॉक्यूमेंट खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की अवधि एक साल के लिए और बढ़ाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। अगर 22 अप्रैल से पहले तीसरी बार इसकी अवधी बढ़ाई जाती है तो परिवार पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का रुख कर सकता है। इस पर अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि देश में सिखों के लिए अलग कानून चल रहा है। उन्होंने NSA की मियाद बढ़ाने को लोकतंत्र और खडूर साहिब के मतदाताओं के साथ धोखा बताया। उनका कहना है कि अमृतपाल के जेल में रहने के बावजूद राज्य में अपराध और हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, जिससे सरकार का माहौल बिगड़ने वाला तर्क गलत साबित होता है। परिवार को नहीं दी गई जानकारी परिवार का आरोप है कि NSA बढ़ाए जाने की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है और ना ही उसके बारे में उन्हें अभी कोई सूचना है। तरसेम सिंह ने यह भी कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि अमृतपाल रिहा हो, क्योंकि उनकी “दुकानदारी” चलती रहे। उनके बाहर आने से उनके अवैध धंधें बंद हो जाएंगे। हाईकोर्ट में अपील होगी दायर सीनियर एडवोकेट आरएस बैंस ने भी NSA को तीसरी बार बढ़ाए जाने को सरकार की विफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि अमृतपाल पर दर्ज एफआईआर में ट्रायल चलाए। उन्होंने संकेत दिया कि वे इस निर्णय को एक बार फिर हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। एडवोकेट बैंस वहीं हैं, जो पहले भी अमृतपाल सिंह पर एनएसए लगाए जाने को लेकर कोर्ट में एप्लिकेशन दायर कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की समीक्षा कर रहा गृह विभाग राज्य का गृह एवं न्याय विभाग अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट की सिफारिश और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर हिरासत बढ़ाने पर विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि सलाहकार बोर्ड की सिफारिशों के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अनुमान है कि ये निर्णय 22 अप्रैल तक ले लिया जाएगा। अगर उसे शिफ्ट करने पर भी फैसला लिया गया तो पंजाब पुलिस की एक टीम पहले से ही असम के डिब्रूगढ़ में मौजूद है। अप्रैल 2023 से हिरासत में है अमृतपाल अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल 2023 से हिरासत में है। उसकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही उस पर एनएसए लगा दिया गया था और उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया था। सरकार ने उसकी गतिविधियों को राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए एनएसए लगाया था। जिसे समय-समय पर दो साल तक बढ़ाया गया। लेकिन अब उसकी अवधी को बढ़ाने के लिए विचार जारी है।