भरमौर की पहाड़ियों पर मई के अंतिम दिन बर्फबारी:6 से 8 इंच बर्फ गिरी; निचले इलाकों में बारिश से किसान खुश

भरमौर की पहाड़ियों पर मई के अंतिम दिन बर्फबारी:6 से 8 इंच बर्फ गिरी; निचले इलाकों में बारिश से किसान खुश

हिमाचल के चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली और यहां की ऊंची पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ। भरमौर की ऊंची पहाड़ियों में हुई बर्फबारी से क्षेत्र में एकाएक ठंड बढ़ गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से ही पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। भरमौर के मणिमहेश, डल झील, कुगति जोत, जालसू जोत सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 6 इंच से लेकर 8 इंच तक बर्फबारी हुई है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है और लोग एक बार फिर से रजाई निकालने को मजबूर हो गए हैं। मौसम के मिजाज बिगड़ने से किसान और बागवान खुश दिखाई दे रहे हैं। इस समय क्षेत्र में मक्की, राजमा, उड़द, कोदरा और कोलथ की बिजाई जोरों पर है। मौसम के एकाएक करवट बदलने के बाद इस बार किसानों को बंपर फसल होने की उम्मीद है। पहाड़ी क्षेत्रों पर लगातार हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मई महीने के अंतिम दिनों में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी को लेकर लोग काफी खुश हैं। कुछ दिन पहले जनजातीय क्षेत्र भरमौर के पांगी में भी बर्फबारी हुई थी। बारिश और ताजा बर्फबारी के चलते यहां पर्यटक भी काफी आनंद ले रहे हैं। मौसम खुशगवार होने के कारण क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। हिमाचल के चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली और यहां की ऊंची पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ। भरमौर की ऊंची पहाड़ियों में हुई बर्फबारी से क्षेत्र में एकाएक ठंड बढ़ गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से ही पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। भरमौर के मणिमहेश, डल झील, कुगति जोत, जालसू जोत सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 6 इंच से लेकर 8 इंच तक बर्फबारी हुई है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है और लोग एक बार फिर से रजाई निकालने को मजबूर हो गए हैं। मौसम के मिजाज बिगड़ने से किसान और बागवान खुश दिखाई दे रहे हैं। इस समय क्षेत्र में मक्की, राजमा, उड़द, कोदरा और कोलथ की बिजाई जोरों पर है। मौसम के एकाएक करवट बदलने के बाद इस बार किसानों को बंपर फसल होने की उम्मीद है। पहाड़ी क्षेत्रों पर लगातार हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मई महीने के अंतिम दिनों में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी को लेकर लोग काफी खुश हैं। कुछ दिन पहले जनजातीय क्षेत्र भरमौर के पांगी में भी बर्फबारी हुई थी। बारिश और ताजा बर्फबारी के चलते यहां पर्यटक भी काफी आनंद ले रहे हैं। मौसम खुशगवार होने के कारण क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर