आगरा में भाजपा का पोस्टर फाड़ने वाले सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। जिस पोस्टर को फाड़ा गया था। उसमें सीएम योगी की तस्वीर के साथ बटेंगे तो कटेंगे लिखा था। दिवाली की शुभकामनाएं दी गई थीं। वहीं दूसरी तरफ, नगर निगम ने ऐसे ही बटेंगे तो कटेंगे वाले पोस्टर को हटाए हैं। पोस्टर फटने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना ताजगंज बसई चौकी में शिकायत की। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। छात्रसभा जिलाध्यक्ष पंकज कसाना सैंया का रहने वाला है। सोमवार को लगवाई गई होर्डिंग-मंगलवार को फाड़ दी गई बसई चौकी पहुंचे भाजपा नेता जीतेश स्वरुप ने पुलिस को बताया- सोमवार को ये पोस्टर लगवाए गए थे। मंगलवार की रात पंकज कसाना अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो कार से आया। उसने नारेबाजी करते हुए सड़क किनारे लगे होर्डिंग के पोस्टर में जहां नाम थे, उसे फाड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। सपा नेता पंकज कसाना के पिता डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। पंकज की गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नगर निगम ने हटाए पोस्टर नगर निगम के विज्ञापन विभाग ने एक्शन लेते हुए शहर में लगए बटेंगे तो कटेंगे वाली होर्डिंग हटाई हैं। ये होर्डिंग भाजपा समर्थक विकास गुप्ता ने सोमवार को जयपुर हाउस में लगवाई थी। इस पर बड़े अक्षरों में “बटेंगे तो कटेंगे’ लिखा था। नीचे छोटे अक्षरों में दिवाली की शुभकामनाओं का संदेश था। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त और विज्ञापन प्रभारी अशोक प्रिय गौतम ने बताया- हमें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिले थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इधर, होर्डिंग लगाने वाले विकास गुप्ता ने कहा- मेरी जानकारी के बिना यह होर्डिंग हटा दिए गए। दिवाली के बाद मैं इस संबंध में कानूनी करुंगा। विकास गुप्ता ने कहा- इस होर्डिंग पर कोई बात विवादित नहीं थी। CM योगी हमारे नेता हैं। उन्होंने जो कहा है, वह बिल्कुल सत्य है। “बटेंगे तो कटेंगे’ का संदेश सभी हिंदुओं को एकजुट रहने के लिए है। जीतेश स्वरुप निवासी बसई खुर्द ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को पंकज कसाना अपने साथियों के साथ स्कॉपियो कार से आया। सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स के पोस्टर में जहां नाम थे, उसे फाड़ दिया। पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। सपा कर रही है विरोध
यूपी उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा में बटेंगे तो कटेंगे नारे पर सियासी जंग छिड़ गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी के नारे के विपरीत न बटेंगे-न कटेंगे का नारा दिया है। इसे लेकर जगह-जगह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी के नारे का विरोध कर रहे हैं।
………………. यह खबर भी पढ़ें अखिलेश और इरफान की सीट पर कांटे की टक्कर; कटेहरी-कुंदरकी में बदल रहे समीकण यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग है। इन सीटों पर चुनावी तस्वीर हर दिन बदल रही है। भाजपा-सपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। उपचुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव का टेस्ट माना जा रहा है। लोकसभा के रिजल्ट के बाद सपा अपना मोमेंटम बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही है।हालांकि प्रत्याशियों के ऐलान और नामांकन के बाद इन सीटों पर स्थितियां बदली हैं। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में भाजपा का पोस्टर फाड़ने वाले सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। जिस पोस्टर को फाड़ा गया था। उसमें सीएम योगी की तस्वीर के साथ बटेंगे तो कटेंगे लिखा था। दिवाली की शुभकामनाएं दी गई थीं। वहीं दूसरी तरफ, नगर निगम ने ऐसे ही बटेंगे तो कटेंगे वाले पोस्टर को हटाए हैं। पोस्टर फटने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना ताजगंज बसई चौकी में शिकायत की। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। छात्रसभा जिलाध्यक्ष पंकज कसाना सैंया का रहने वाला है। सोमवार को लगवाई गई होर्डिंग-मंगलवार को फाड़ दी गई बसई चौकी पहुंचे भाजपा नेता जीतेश स्वरुप ने पुलिस को बताया- सोमवार को ये पोस्टर लगवाए गए थे। मंगलवार की रात पंकज कसाना अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो कार से आया। उसने नारेबाजी करते हुए सड़क किनारे लगे होर्डिंग के पोस्टर में जहां नाम थे, उसे फाड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। सपा नेता पंकज कसाना के पिता डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। पंकज की गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नगर निगम ने हटाए पोस्टर नगर निगम के विज्ञापन विभाग ने एक्शन लेते हुए शहर में लगए बटेंगे तो कटेंगे वाली होर्डिंग हटाई हैं। ये होर्डिंग भाजपा समर्थक विकास गुप्ता ने सोमवार को जयपुर हाउस में लगवाई थी। इस पर बड़े अक्षरों में “बटेंगे तो कटेंगे’ लिखा था। नीचे छोटे अक्षरों में दिवाली की शुभकामनाओं का संदेश था। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त और विज्ञापन प्रभारी अशोक प्रिय गौतम ने बताया- हमें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिले थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इधर, होर्डिंग लगाने वाले विकास गुप्ता ने कहा- मेरी जानकारी के बिना यह होर्डिंग हटा दिए गए। दिवाली के बाद मैं इस संबंध में कानूनी करुंगा। विकास गुप्ता ने कहा- इस होर्डिंग पर कोई बात विवादित नहीं थी। CM योगी हमारे नेता हैं। उन्होंने जो कहा है, वह बिल्कुल सत्य है। “बटेंगे तो कटेंगे’ का संदेश सभी हिंदुओं को एकजुट रहने के लिए है। जीतेश स्वरुप निवासी बसई खुर्द ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को पंकज कसाना अपने साथियों के साथ स्कॉपियो कार से आया। सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स के पोस्टर में जहां नाम थे, उसे फाड़ दिया। पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। सपा कर रही है विरोध
यूपी उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा में बटेंगे तो कटेंगे नारे पर सियासी जंग छिड़ गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी के नारे के विपरीत न बटेंगे-न कटेंगे का नारा दिया है। इसे लेकर जगह-जगह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी के नारे का विरोध कर रहे हैं।
………………. यह खबर भी पढ़ें अखिलेश और इरफान की सीट पर कांटे की टक्कर; कटेहरी-कुंदरकी में बदल रहे समीकण यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग है। इन सीटों पर चुनावी तस्वीर हर दिन बदल रही है। भाजपा-सपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। उपचुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव का टेस्ट माना जा रहा है। लोकसभा के रिजल्ट के बाद सपा अपना मोमेंटम बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही है।हालांकि प्रत्याशियों के ऐलान और नामांकन के बाद इन सीटों पर स्थितियां बदली हैं। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
भाजपा का पोस्टर फाड़ने वाला सपा नेता गिरफ्तार:आगरा में नगर निगम ने ‘बटेंगे तो कटेंगे’ हटवाए, आरोपी समाजवादी छात्र सभा का जिलाध्यक्ष
