हिसार में निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए मेयर और पार्षदों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं। इसको लेकर सिरसा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में स्क्रूटनी मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पूर्व कैबिनेट मंत्री और हिसार प्रभारी कंवर पाल गुर्जर, सभी जिला पदाधिकारी, पूर्व मंत्री और मंत्री मौजूद रहे। इस मीटिंग में मेयर और पार्षदों के एक-एक नाम पर चर्चा हुई। मेयर पद के लिए 2 अलग-अलग पैनल बनाए गए हैं। एक पैनल में भाजपा पृष्ठभूमि से आए नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें सबसे ऊपर नाम डॉ. राजेश धमीजा, वैभव बिदानी समेत भाजपा नेताओं के हैं। वहीं, भाजपा से बाहर के नाम भी हैं। इसमें कांग्रेस नेता रामनिवास, जिंदल हाउस के करीबी पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाल, डीएन सैनी और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से चुनाव लड़ चुके सचिन ग्रोवर के नाम शामिल हैं। खास बात यह रही कि मीटिंग में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा का नाम आगे बढ़ाया। गुप्ता ने बैठक में कई बार राड़ा का नाम लिया। इसके अलावा जिंदल हाउस से मिले नामों पर डॉ. कमल गुप्ता चुप रहे। पार्षदों के नामों के पैनल भी बनाए गए भाजपा ने वार्डवार पार्षदों के नामों के पैनल भी बनाए हैं। निवर्तमान पार्षदों के नाम सूची में सबसे ऊपर रखे गए हैं। प्रत्येक वार्ड से करीब 5 से 6 पार्षदों का पैनल बनाया गया है। भाजपा ने जांच के बाद अपने प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार कर लिफाफे में बंद कर दी है। बता दें कि भाजपा को करीब 120 वार्ड पार्षदों के बायोडाटा मिले थे। इसके अलावा महापौर के लिए करीब 41 बायोडाटा मिले थे। कांग्रेस 2 दिन तक जुटाएगी बायोडाटा, घोषणा पत्र भी कर रही तैयार नगर निगम चुनाव अपने सिंबल पर लड़ने का फैसला करने के बाद अब कांग्रेस ने महापौर और पार्षदों का बायोडाटा मांगा है। 9 और 10 फरवरी को चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी लोगों से कांग्रेस भवन में अपना बायोडाटा जमा कराने को कहा गया है। यह बायोडाटा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जमा कराया जाएगा। उधर, चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है। बता दें कि दो दिन पहले प्रभारी और सह प्रभारी ने कांग्रेस भवन में सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेसी अपने नेताओं से मिलकर टिकट फाइनल करने में जुटे हैं। हिसार में निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए मेयर और पार्षदों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं। इसको लेकर सिरसा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में स्क्रूटनी मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पूर्व कैबिनेट मंत्री और हिसार प्रभारी कंवर पाल गुर्जर, सभी जिला पदाधिकारी, पूर्व मंत्री और मंत्री मौजूद रहे। इस मीटिंग में मेयर और पार्षदों के एक-एक नाम पर चर्चा हुई। मेयर पद के लिए 2 अलग-अलग पैनल बनाए गए हैं। एक पैनल में भाजपा पृष्ठभूमि से आए नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें सबसे ऊपर नाम डॉ. राजेश धमीजा, वैभव बिदानी समेत भाजपा नेताओं के हैं। वहीं, भाजपा से बाहर के नाम भी हैं। इसमें कांग्रेस नेता रामनिवास, जिंदल हाउस के करीबी पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाल, डीएन सैनी और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से चुनाव लड़ चुके सचिन ग्रोवर के नाम शामिल हैं। खास बात यह रही कि मीटिंग में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा का नाम आगे बढ़ाया। गुप्ता ने बैठक में कई बार राड़ा का नाम लिया। इसके अलावा जिंदल हाउस से मिले नामों पर डॉ. कमल गुप्ता चुप रहे। पार्षदों के नामों के पैनल भी बनाए गए भाजपा ने वार्डवार पार्षदों के नामों के पैनल भी बनाए हैं। निवर्तमान पार्षदों के नाम सूची में सबसे ऊपर रखे गए हैं। प्रत्येक वार्ड से करीब 5 से 6 पार्षदों का पैनल बनाया गया है। भाजपा ने जांच के बाद अपने प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार कर लिफाफे में बंद कर दी है। बता दें कि भाजपा को करीब 120 वार्ड पार्षदों के बायोडाटा मिले थे। इसके अलावा महापौर के लिए करीब 41 बायोडाटा मिले थे। कांग्रेस 2 दिन तक जुटाएगी बायोडाटा, घोषणा पत्र भी कर रही तैयार नगर निगम चुनाव अपने सिंबल पर लड़ने का फैसला करने के बाद अब कांग्रेस ने महापौर और पार्षदों का बायोडाटा मांगा है। 9 और 10 फरवरी को चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी लोगों से कांग्रेस भवन में अपना बायोडाटा जमा कराने को कहा गया है। यह बायोडाटा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जमा कराया जाएगा। उधर, चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है। बता दें कि दो दिन पहले प्रभारी और सह प्रभारी ने कांग्रेस भवन में सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेसी अपने नेताओं से मिलकर टिकट फाइनल करने में जुटे हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![भाजपा ने मेयर पद के लिए 2 पैनल तैयार किए:पहले में 8 तो दूसरे में 4 नाम, हिसार स्क्रूटनी मीटिंग में 12 को शॉर्टलिस्ट किया](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/08/ezgif-11be5c788513ca_1739037308.gif)