भारत-न्यूजीलैंड का मैच देख रहे बीटेक छात्र की हत्या:आगरा में बदमाशों ने पैसे मांगे, नहीं दिया तो चाकू से ताबड़तोड़ वार किए

आगरा में भारत-न्यूजीलैंड का मैच देख रहे बीटेक छात्र की हत्या कर दी गई। रविवार रात छात्र 4 दोस्तों के साथ चौराहे पर मोबाइल पर मैच देख रहा था। तभी वहां बाइक सवार तीन लोग आए। उन्होंने पहले पैसे मांगे, लेकिन छात्रों ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी मैच देखने से रोकने लगे। छात्र ने विरोध किया, तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट में पांच बार चाकू मारे। साथियों ने बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोस्त छात्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के CCTV खंगाल रही है। बाइक सवार आरोपियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना हरिपर्वत थाना क्षेत्र की है। मोबाइल पर मैच देख रहे थे चारों दोस्त
छात्र सिद्धांत (24) डीईआई कॉलेज से बीटेक कर रहा था। आवास विकास सेक्टर-7 सिकंदरा में रहता था। पुलिस के मुताबिक, रविवार को वह अपने दोस्त शुभम गुप्ता, अपर्णा, सिद्धार्थ और पुष्पांजलि के साथ भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले को देखने जेसीबी चौराहा पहुंचा। वहां चारों मोबाइल पर मैच देख रहे थे। पैसे मांगने का विरोध करने पर भड़के आरोपी
रात 9 बजे बाइक सवार तीन युवक आए। छात्र के दोस्तों के मुताबिक, आरोपियों ने पूछा- यहां क्यों खड़े हो? फिर उन्होंने हम लोगों से रुपए मांगे। हम लोगों ने पैसे देने से मना कर दिया। फिर आरोपी मैच देखने का विरोध करने लगे। सिद्धांत ने विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए। आरोपियों ने चाकू निकालकर सिद्धांत पर हमला कर दिया। पेट पर 5-6 वार किए। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। फिर सभी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दोस्तों ने पुलिस को बुलाया, अस्पताल ले गए
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोस्तों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। 10 मिनट में पुलिस पहुंची। सिद्धांत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। CCTV खंगाल रही पुलिस
एसीपी हरिपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। उनकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है कि आरोपियों और छात्र के बीच पहले से कोई विवाद था या नहीं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ————————– ये खबर भी पढ़ें- आगरा में फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश, VIDEO:BJP कार्यकर्ता को पंखे से लटकता देख दोस्त दौड़े, बचाई जान आगरा में BJP कार्यकर्ता ने फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की। दोस्तों ने जब वीडियो देखा तो भागकर युवक के घर पहुंचे। उसे फंदे से नीचे उतारा। देखा सांस चल रही थी तो उसे तुरंत नजदीक के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज चल रहा है। पूरी घटना नाई मंडी थाना क्षेत्र की है। अमित जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं।
रविवार रात 9 बजे के करीब फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की। घटना का 2 वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर आगरा में भारत-न्यूजीलैंड का मैच देख रहे बीटेक छात्र की हत्या कर दी गई। रविवार रात छात्र 4 दोस्तों के साथ चौराहे पर मोबाइल पर मैच देख रहा था। तभी वहां बाइक सवार तीन लोग आए। उन्होंने पहले पैसे मांगे, लेकिन छात्रों ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी मैच देखने से रोकने लगे। छात्र ने विरोध किया, तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट में पांच बार चाकू मारे। साथियों ने बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोस्त छात्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के CCTV खंगाल रही है। बाइक सवार आरोपियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना हरिपर्वत थाना क्षेत्र की है। मोबाइल पर मैच देख रहे थे चारों दोस्त
छात्र सिद्धांत (24) डीईआई कॉलेज से बीटेक कर रहा था। आवास विकास सेक्टर-7 सिकंदरा में रहता था। पुलिस के मुताबिक, रविवार को वह अपने दोस्त शुभम गुप्ता, अपर्णा, सिद्धार्थ और पुष्पांजलि के साथ भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले को देखने जेसीबी चौराहा पहुंचा। वहां चारों मोबाइल पर मैच देख रहे थे। पैसे मांगने का विरोध करने पर भड़के आरोपी
रात 9 बजे बाइक सवार तीन युवक आए। छात्र के दोस्तों के मुताबिक, आरोपियों ने पूछा- यहां क्यों खड़े हो? फिर उन्होंने हम लोगों से रुपए मांगे। हम लोगों ने पैसे देने से मना कर दिया। फिर आरोपी मैच देखने का विरोध करने लगे। सिद्धांत ने विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए। आरोपियों ने चाकू निकालकर सिद्धांत पर हमला कर दिया। पेट पर 5-6 वार किए। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। फिर सभी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दोस्तों ने पुलिस को बुलाया, अस्पताल ले गए
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोस्तों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। 10 मिनट में पुलिस पहुंची। सिद्धांत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। CCTV खंगाल रही पुलिस
एसीपी हरिपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। उनकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है कि आरोपियों और छात्र के बीच पहले से कोई विवाद था या नहीं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ————————– ये खबर भी पढ़ें- आगरा में फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश, VIDEO:BJP कार्यकर्ता को पंखे से लटकता देख दोस्त दौड़े, बचाई जान आगरा में BJP कार्यकर्ता ने फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की। दोस्तों ने जब वीडियो देखा तो भागकर युवक के घर पहुंचे। उसे फंदे से नीचे उतारा। देखा सांस चल रही थी तो उसे तुरंत नजदीक के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज चल रहा है। पूरी घटना नाई मंडी थाना क्षेत्र की है। अमित जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं।
रविवार रात 9 बजे के करीब फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की। घटना का 2 वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर