जालंधर में AAP नेता के भाई के घर ईंट-पत्थर फेंके:पीड़ित मेयर सिंह बोले- नशे में धुत थे हमलावर, हंगामा करने से रोका तो अटैक किया

जालंधर में AAP नेता के भाई के घर ईंट-पत्थर फेंके:पीड़ित मेयर सिंह बोले- नशे में धुत थे हमलावर, हंगामा करने से रोका तो अटैक किया

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता मेयर सिंह के भाई अमरजीत सिंह के न्यू मॉडल टाउन स्थित घर पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके और दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। बता दें कि अमरजीत सिंह मॉडल हाउस स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान भी हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वे घर के अंदर दरवाजा तोड़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं हुए। आम आदमी पार्टी के नेता मेयर सिंह ने बताया- उनके भाई अमरजीत सिंह का घर न्यू मॉडल टाउन में है। बीती रात करीब साढ़े दस बजे नशे में धुत कुछ हमलावर आए और आते ही घर के बाहर गाली-गलौज करने लगे। घटना के वक्त परिवार के लोग घर की छत पर टहल रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो सभी युवक वहां से भाग गए। मेयर सिंह बोले- आरोपियों ने दोबारा 12.30 बजे किया हमला मेजर सिंह ने कहा- रात करीब साढ़े 12 बजे दोबारा उक्त युवक ईंट पत्थर लेकर घर के बाहर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा गेट के ताले तोड़कर अंदर वाला दरवाजा तक तोड़ने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि ऐसा नहीं हुआ और परिवार का बचाव रहा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। जिसके बाद पीसीआर टीमें मौके पर पहुंच गई थी। वहीं, इस मामले में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता मेयर सिंह के भाई की शिकायत पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता मेयर सिंह के भाई अमरजीत सिंह के न्यू मॉडल टाउन स्थित घर पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके और दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। बता दें कि अमरजीत सिंह मॉडल हाउस स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान भी हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वे घर के अंदर दरवाजा तोड़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं हुए। आम आदमी पार्टी के नेता मेयर सिंह ने बताया- उनके भाई अमरजीत सिंह का घर न्यू मॉडल टाउन में है। बीती रात करीब साढ़े दस बजे नशे में धुत कुछ हमलावर आए और आते ही घर के बाहर गाली-गलौज करने लगे। घटना के वक्त परिवार के लोग घर की छत पर टहल रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो सभी युवक वहां से भाग गए। मेयर सिंह बोले- आरोपियों ने दोबारा 12.30 बजे किया हमला मेजर सिंह ने कहा- रात करीब साढ़े 12 बजे दोबारा उक्त युवक ईंट पत्थर लेकर घर के बाहर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा गेट के ताले तोड़कर अंदर वाला दरवाजा तक तोड़ने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि ऐसा नहीं हुआ और परिवार का बचाव रहा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। जिसके बाद पीसीआर टीमें मौके पर पहुंच गई थी। वहीं, इस मामले में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता मेयर सिंह के भाई की शिकायत पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर